Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम
Breaking Live News
जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम
More news from Jaipur and nearby areas
- जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम1
- विराटनगर पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। बैठक के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश निमोरिया एवं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज पायला सहित हनुमान प्रसाद सैनी, रमेश कुमार जिंदल, जगमाल सिंह यादव, मुनानुद्दीन कुरैशी, उदय तोदवाल, वी.के. नवल एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादित आचरण रखें तथा किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो। साथ ही प्रचार-प्रसार, सभाओं, जुलूसों एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान निर्धारित नियमों एवं अनुमति संबंधी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।1
- अमूल्य वोट: आपका वोट बहुत कीमती है और देश या क्षेत्र के भविष्य को तय करता है।1
- जयपुर में पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक हुई आयोजित,प्रत्याशियों के नामों पर हुआ मंथन राजस्थान में आगामी पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर संभावित प्रत्याशियों के चयन,संगठन की जमीनी स्थिति और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके और हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों की भी मौजूदगी रही। सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों के नामों, उनकी राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति भूमिका और स्थानीय समीकरणों को लेकर भी फीडबैक लिया गया। भाजपा नेतृत्व की ओर से आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर संगठन को सक्रिय करने तथा बूथ और मंडल स्तर तक तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ जनता के बीच ले जाने पर भी चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भाजपा की ओर से संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को और गति मिल सकती है। पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।1
- अगर आप रविंद्र सिंह भाटी द्वारा स्कूल में मीडिया के प्रवेश पर रोक वाले मामले की बात कर रहे हैं,RavindraBhati #SchoolNews #MediaBan #CityCablenewsjaipur1
- सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई उसके बाद में पुलिस अधिकारियों का बात करने का रवैया देखिए खास रिकॉर्डिंग और जुड़े रहिए हमारे साथ1
- "मैं इस देश का आम नागरिक हूं, मेरे भी अधिकार हैं" - दिल्ली में दुकानदार ने पुलिस कार्रवाई का ज्बनाया वीडियो नई दिल्ली। दिल्ली में एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी दुकान से सिलेंडर और चूल्हा ले जाने की कार्रवाई को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। वीडियो में दुकानदार पुलिसकर्मियों के सामने अपनी बात रखते हुए कहता है कि वह देश का आम नागरिक है और उसके भी अधिकार हैं। दुकानदार का आरोप है कि 30 हजार रुपये एकमुश्त और 3 हजार रुपये मासिक नहीं देने के चलते उसके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दुकानदार द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या संबंधित प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर आम नागरिक के अधिकारों और सरकारी कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि आज मोबाइल कैमरा आम नागरिक के हाथ में एक ऐसा माध्यम बन चुका है. जिसके जरिए लोग मौके पर हो रही घटनाओं को रिकॉर्ड कर अपनी बात सामने रख रहे हैं।1
- विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1