logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
10 hrs ago

विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More news from Jaipur and nearby areas
  • विराटनगर पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। बैठक के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश निमोरिया एवं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज पायला सहित हनुमान प्रसाद सैनी, रमेश कुमार जिंदल, जगमाल सिंह यादव, मुनानुद्दीन कुरैशी, उदय तोदवाल, वी.के. नवल एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादित आचरण रखें तथा किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो। साथ ही प्रचार-प्रसार, सभाओं, जुलूसों एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान निर्धारित नियमों एवं अनुमति संबंधी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।
    1
    विराटनगर पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। बैठक के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश निमोरिया एवं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज पायला सहित हनुमान प्रसाद सैनी, रमेश कुमार जिंदल, जगमाल सिंह यादव, मुनानुद्दीन कुरैशी, उदय तोदवाल, वी.के. नवल एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादित आचरण रखें तथा किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो। साथ ही प्रचार-प्रसार, सभाओं, जुलूसों एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान निर्धारित नियमों एवं अनुमति संबंधी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    7 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3]

आचार संहिता केनियम
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    15 hrs ago
  • अमूल्य वोट: आपका वोट बहुत कीमती है और देश या क्षेत्र के भविष्य को तय करता है।
    1
    अमूल्य वोट: आपका वोट बहुत कीमती है और देश या क्षेत्र के भविष्य को तय करता है।
    user_NEWS BANSUR
    NEWS BANSUR
    Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • त्योहारों से पहले कोटपूतली-बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान पावटा में 25 किलो पुरानी-दूषित मिठाइयां नष्ट, बेकरी और मिष्ठान भंडारों को जारी किए इम्प्रूवमेंट नोटिस कोटपूतली-बहरोड़, 20 अगस्त। त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने पावटा और गांव दादूका में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पावटा में मैसर्स शिवम बेकरी रसगुल्ला भंडार से रसगुल्ला, मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी और मिल्क केक तथा मिश्री मावा के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित मिष्ठान भंडारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। जांच के दौरान 25 किलोग्राम पुरानी और दूषित मिठाइयां भी मिलीं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। वहीं गांव दादूका, कोटपूतली में तेल मिल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मैसर्स रोशन किराणा स्टोर से तेल और मैसर्स सैनी मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स श्री बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स से मिल्क केक के नमूने एकत्र किए। निरीक्षण में गांव दादूका स्थित तेल मिल में साफ-सफाई नहीं मिली। साथ ही मैसर्स रोशन किराणा स्टोर के पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या खाद्य रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फर्म को शीघ्र पंजीयन करवाने और परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस भी दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि जिनके पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या रजिस्ट्रेशन नहीं है वे शीघ्र पंजीयन कराएं। बिना पंजीयन के कारोबार करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत मिले तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा और राज सिंह चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    त्योहारों से पहले कोटपूतली-बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
पावटा में 25 किलो पुरानी-दूषित मिठाइयां नष्ट, बेकरी और मिष्ठान भंडारों को जारी किए इम्प्रूवमेंट नोटिस
कोटपूतली-बहरोड़, 20 अगस्त। त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने पावटा और गांव दादूका में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पावटा में मैसर्स शिवम बेकरी रसगुल्ला भंडार से रसगुल्ला, मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी और मिल्क केक तथा मिश्री मावा के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित मिष्ठान भंडारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। जांच के दौरान 25 किलोग्राम पुरानी और दूषित मिठाइयां भी मिलीं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
वहीं गांव दादूका, कोटपूतली में तेल मिल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मैसर्स रोशन किराणा स्टोर से तेल और मैसर्स सैनी मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स श्री बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स से मिल्क केक के नमूने एकत्र किए। निरीक्षण में गांव दादूका स्थित तेल मिल में साफ-सफाई नहीं मिली। साथ ही मैसर्स रोशन किराणा स्टोर के पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या खाद्य रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फर्म को शीघ्र पंजीयन करवाने और परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस भी दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि जिनके पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या रजिस्ट्रेशन नहीं है वे शीघ्र पंजीयन कराएं। बिना पंजीयन के कारोबार करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत मिले तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा और राज सिंह चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    Bansur•
    8 hrs ago
  • Writing आशा सहयोगिनियों ने खत्म किया धरना, नौगांव सीएससी पर जिला अध्यक्ष राजवती ने ली जॉइनिंग अलवर। आशा सहयोगिनी जिला अध्यक्ष राजवती ने नौगांव सीएससी पहुंचकर जॉइनिंग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और आज से ही अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनियों की मांगों को लेकर चल रही लड़ाई के बाद मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राजवती ने कहा कि पहले हर साल मानदेय में बढ़ोतरी मिलती थी, लेकिन इस बार मानदेय घटा दिया गया था। इसी के विरोध में आशा बहनों ने आंदोलन किया। इस संघर्ष के बाद अब 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार सरकार की ओर से आशा बहनों को 1,100 रुपये सम्मान राशि भी दी जा रही है। यह सम्मान राशि सभी आशा बहनों को दिए जाने की बात कही गई है। राजवती ने कहा कि इन सकारात्मक निर्णयों के बाद सभी आशा बहनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है और अब अपने-अपने कार्यस्थल पर जॉइनिंग कर कार्यभार संभाल रही हैं। जिला अध्यक्ष राजवती ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई आशा बहन व्यक्तिगत रूप से धरना या प्रदर्शन करती है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित आशा बहन की होगी। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले किसी भी व्यक्तिगत धरना-प्रदर्शन की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। आशा सहयोगिनियों ने ली जॉइनिंग, मांगों पर जल्द सुनवाई की उम्मीद अलवर। आशा सहयोगिनियों की करीब दो महीने से लगातार चल रही हड़ताल के बाद अब कई आशा बहनों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर जॉइनिंग ले ली है। जिला अध्यक्ष राजवती ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की ओर से उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई का आश्वासन मिला है। इसी भरोसे के बाद आशा सहयोगिनियों ने जॉइनिंग लेने का निर्णय किया है। जिला अध्यक्ष राजवती ने कहा कि जो आशा बहनें अभी जॉइनिंग नहीं कर पाई हैं, वे भी अपना कार्यभार संभालते हुए जल्द जॉइनिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि आशा सहयोगिनियों की समस्याओं और मांगों पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। राजवती ने कहा कि प्रदेश में करीब 55 हजार आशा सहयोगिनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं और इनमें से अधिकांश बहनें गरीब परिवारों से आती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि आशा सहयोगिनियों की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा बहनों को सरकार से उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
    2
    Writing
आशा सहयोगिनियों ने खत्म किया धरना, नौगांव सीएससी पर जिला अध्यक्ष राजवती ने ली जॉइनिंग
अलवर। आशा सहयोगिनी जिला अध्यक्ष राजवती ने नौगांव सीएससी पहुंचकर जॉइनिंग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और आज से ही अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि आशा सहयोगिनियों की मांगों को लेकर चल रही लड़ाई के बाद मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
राजवती ने कहा कि पहले हर साल मानदेय में बढ़ोतरी मिलती थी, लेकिन इस बार मानदेय घटा दिया गया था। इसी के विरोध में आशा बहनों ने आंदोलन किया। इस संघर्ष के बाद अब 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार सरकार की ओर से आशा बहनों को 1,100 रुपये सम्मान राशि भी दी जा रही है। यह सम्मान राशि सभी आशा बहनों को दिए जाने की बात कही गई है।
राजवती ने कहा कि इन सकारात्मक निर्णयों के बाद सभी आशा बहनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है और अब अपने-अपने कार्यस्थल पर जॉइनिंग कर कार्यभार संभाल रही हैं।
जिला अध्यक्ष राजवती ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई आशा बहन व्यक्तिगत रूप से धरना या प्रदर्शन करती है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित आशा बहन की होगी। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले किसी भी व्यक्तिगत धरना-प्रदर्शन की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।
आशा सहयोगिनियों ने ली जॉइनिंग, मांगों पर जल्द सुनवाई की उम्मीद
अलवर। आशा सहयोगिनियों की करीब दो महीने से लगातार चल रही हड़ताल के बाद अब कई आशा बहनों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर जॉइनिंग ले ली है। जिला अध्यक्ष राजवती ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की ओर से उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई का आश्वासन मिला है। इसी भरोसे के बाद आशा सहयोगिनियों ने जॉइनिंग लेने का निर्णय किया है।
जिला अध्यक्ष राजवती ने कहा कि जो आशा बहनें अभी जॉइनिंग नहीं कर पाई हैं, वे भी अपना कार्यभार संभालते हुए जल्द जॉइनिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि आशा सहयोगिनियों की समस्याओं और मांगों पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए।
राजवती ने कहा कि प्रदेश में करीब 55 हजार आशा सहयोगिनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं और इनमें से अधिकांश बहनें गरीब परिवारों से आती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि आशा सहयोगिनियों की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि आशा बहनों को सरकार से उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
    user_जितेन्द्र कुमार यादव
    जितेन्द्र कुमार यादव
    Mechanic अलवर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे । इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।
    4
    राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग
सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे ।
इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रूपवास में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी है। लंबे समय से अपनी आवाज उठा रहीं महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब अनिश्चितकालीन धरने के जरिए वे अपनी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
    1
    रूपवास में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी है। लंबे समय से अपनी आवाज उठा रहीं महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब अनिश्चितकालीन धरने के जरिए वे अपनी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.