त्योहारों से पहले कोटपूतली-बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान पावटा में 25 किलो पुरानी-दूषित मिठाइयां नष्ट, बेकरी और मिष्ठान भंडारों को जारी किए इम्प्रूवमेंट नोटिस कोटपूतली-बहरोड़, 20 अगस्त। त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने पावटा और गांव दादूका में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पावटा में मैसर्स शिवम बेकरी रसगुल्ला भंडार से रसगुल्ला, मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी और मिल्क केक तथा मिश्री मावा के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित मिष्ठान भंडारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। जांच के दौरान 25 किलोग्राम पुरानी और दूषित मिठाइयां भी मिलीं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। वहीं गांव दादूका, कोटपूतली में तेल मिल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मैसर्स रोशन किराणा स्टोर से तेल और मैसर्स सैनी मिष्ठान भंडार एवं मैसर्स श्री बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स से मिल्क केक के नमूने एकत्र किए। निरीक्षण में गांव दादूका स्थित तेल मिल में साफ-सफाई नहीं मिली। साथ ही मैसर्स रोशन किराणा स्टोर के पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या खाद्य रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फर्म को शीघ्र पंजीयन करवाने और परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस भी दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि जिनके पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र या रजिस्ट्रेशन नहीं है वे शीघ्र पंजीयन कराएं। बिना पंजीयन के कारोबार करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत मिले तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा और राज सिंह चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- कोटपूतली से रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है: मामले के मुख्य बिंदु: कार्रवाई: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अलवर प्रथम की टीम ने कोटपूतली थाने के उप-निरीक्षक (SI) राजेन्द्र सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला: आरोपी एसआई कोटपूतली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 380/2026 (बैंक के खिलाफ कोर्ट के जरिए दर्ज केस) की जांच कर रहा था। घूस की मांग: मुकदमे में आगे की कार्रवाई की एवज में कुल 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के दौरान 1,500 रुपये पहले ही ले लिए गए थे, जिसके बाद बाकी बचे 3,500 रुपये लेते समय एसीबी ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई स्थिति: एसीबी आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- विराटनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा,ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर तुरंत कहीं और स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित शराब के ठेके को जल्द से जल्द बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ये रहे मौजूदइस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोदूराम खटीक, मालीराम, गणपत रैगर, कैलाश बलाई, शंकर सिंह, यशपाल सिंह, लाल सिंह, सीताराम धोबी, कौशिक, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, शिंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- अमित शाह की रैली से पहले ऐसा क्या हुआ कि इस शख्स को पुलिस द्वारा डिटेन करना पड़ा के1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे । इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।4
- जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम1
- Delhi mein Dikhai Diya Gundaraj ladko ne ek Mahila ko Buri Tarah Pita Revadi Haryana1
- अधिक से अधिक संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।1
- महेंद्रगढ़ में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत! 23 अगस्त को पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे CM सैनी नारनौल हरियाणा1
- छोटा कद,चलने में असमर्थ। लेकिन बुलंद हौसलो से UPSC में कमाल कर दिया। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,हरियाणा समाचार।1