कोटा स्टेशन पर खानपान सेवाओं की आकस्मिक जांच 16 घंटे के अभियान में 13 ट्रेनों के पेंट्रीकार सहित स्टॉल एवं ट्रॉलियों की गुणवत्ता परखी* कोटा। रेल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कोटा रेलवे स्टेशन पर खानपान सेवाओं का विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्रातः 6 बजे से रात 10 बजे तक वाणिज्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने 13 ट्रेनों के पेंट्रीकार सहित स्टेशन के खानपान स्टॉल एवं ट्रॉलियों की जांच की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि पहली पाली मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल तथा दूसरी पाली सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित वर्मा के नेतृत्व में संचालित हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश मीणा ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की जांच की। अभियान में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण, तैयार भोजन के रखरखाव, रेल नीर की उपलब्धता, खानपान कर्मचारियों की वर्दी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की स्थिति परखी गई। जहां स्वच्छता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान मिले अनधिकृत विक्रेताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राजीव सक्सेना एवं श्री भगवत सिसोदिया, मुख्य खानपान निरीक्षक श्री हेमराज मीणा एवं श्री हंसराज बैरवा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री ओ.पी. राठौड़ एवं श्री पुखराज मीणा, रेलवे सुरक्षा बल से श्री हरमुख मीणा एवं श्री राकेश तथा टिकट निरीक्षक श्री विपुल जैन, श्री लखनलाल मीणा, श्री हेमेन्द्र मीणा एवं श्री जयपाल मीणा शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें, विक्रेता का पहचान-पत्र देखें और प्रत्येक खरीद का बिल अवश्य लें। किसी संदिग्ध अथवा अनधिकृत विक्रेता की जानकारी रेल प्रशासन को देकर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा
कोटा स्टेशन पर खानपान सेवाओं की आकस्मिक जांच 16 घंटे के अभियान में 13 ट्रेनों के पेंट्रीकार सहित स्टॉल एवं ट्रॉलियों की गुणवत्ता परखी* कोटा। रेल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कोटा रेलवे स्टेशन पर खानपान सेवाओं का विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्रातः 6 बजे से रात 10 बजे तक वाणिज्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने 13 ट्रेनों
के पेंट्रीकार सहित स्टेशन के खानपान स्टॉल एवं ट्रॉलियों की जांच की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि पहली पाली मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल तथा दूसरी पाली सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित वर्मा के नेतृत्व में संचालित हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश मीणा ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की जांच की। अभियान में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण, तैयार भोजन के रखरखाव, रेल नीर की उपलब्धता, खानपान कर्मचारियों
की वर्दी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की स्थिति परखी गई। जहां स्वच्छता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान मिले अनधिकृत विक्रेताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राजीव सक्सेना एवं श्री भगवत सिसोदिया, मुख्य खानपान निरीक्षक श्री हेमराज मीणा एवं श्री हंसराज बैरवा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री ओ.पी. राठौड़ एवं श्री पुखराज मीणा, रेलवे सुरक्षा बल से श्री हरमुख मीणा एवं श्री राकेश
तथा टिकट निरीक्षक श्री विपुल जैन, श्री लखनलाल मीणा, श्री हेमेन्द्र मीणा एवं श्री जयपाल मीणा शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें, विक्रेता का पहचान-पत्र देखें और प्रत्येक खरीद का बिल अवश्य लें। किसी संदिग्ध अथवा अनधिकृत विक्रेता की जानकारी रेल प्रशासन को देकर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- 5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1