वावली कि साफ सफाई करके दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश - मप्र जन अभियान परिषद विकासखण्ड लांजी द्वारा सुशील बर्मन जिला समन्वयक संतोष नगपुरे विकासखण्ड समन्वयक के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता संदीप कुमार रामटेककर की उपस्थिति में 16 फरवरी को लांजी में स्थित प्राचीन राम मंदिर बावड़ी एवं शनि मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने मंदिर परिसर को स्वच्छ करके जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों कि स्वच्छता कि जिम्मेदारी जागरूक नागरिकों कि है संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत लगाए गए पौधों में पानी दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्रा मनीषा बागड़े, वैशाली बनवारी,वर्षा रामटेककर,वैष्णवी कोठारे, दीक्षा कुशले, दीक्षा दुरुगकर,शबनम शेख,दीप्ति खोबरागड़े,पल्लवी घोरमारे,सीता कुशले तथा नवांकुर संस्था स्पोर्ट एंड स्काउट्स गाइड्स ओरनाइजेशन से सचिव लवकुश यादव उपस्थित थे
वावली कि साफ सफाई करके दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश - मप्र जन अभियान परिषद विकासखण्ड लांजी द्वारा सुशील बर्मन जिला समन्वयक संतोष नगपुरे विकासखण्ड समन्वयक के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता संदीप कुमार रामटेककर की उपस्थिति में 16 फरवरी को लांजी में स्थित प्राचीन राम मंदिर बावड़ी एवं शनि मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने मंदिर परिसर को स्वच्छ करके जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों कि स्वच्छता कि जिम्मेदारी जागरूक नागरिकों कि है संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत लगाए गए पौधों में पानी दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्रा मनीषा बागड़े, वैशाली बनवारी,वर्षा रामटेककर,वैष्णवी कोठारे, दीक्षा कुशले, दीक्षा दुरुगकर,शबनम शेख,दीप्ति खोबरागड़े,पल्लवी घोरमारे,सीता कुशले तथा नवांकुर संस्था स्पोर्ट एंड स्काउट्स गाइड्स ओरनाइजेशन से सचिव लवकुश यादव उपस्थित थे
- 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना छुईखदान क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा रखने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग की पॉलीथीन में रखा गया 1.771 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे 15 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 16 फरवरी को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- वारासिवनी । 14 फरवरी 2019 का वह काला दिन भारत कभी नहीं भूल सकता, जब पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना को 7 साल बीतने के बावजूद उसके जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है। पुलवामा में शहीद हुए इन जवानों को याद करने व श्रद्धांजली देने के लिए श्री अमेय शक्ति महिला मंडल वारासिवनी द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वारासिवनी के वार्ड नम्बर 5 में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मौन श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वारासिवनी नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने अपने संबोधन में इसे एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समारोह कहा। उन्होंने कहा कि आज हम जो सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करते हैं, वह केवल उन जवानों की वजह से हैं, जो सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज के बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेना में जाने की उत्सुकता जगती है और उन्हें शहीद होने का वास्तविक अर्थ समझ आता है। श्री अमेय शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पुलवामा में अपनी जान गंवाने वाले 40 जांबाज सैनिकों का कर्ज यह देश कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों का परिवार अपनी खुशियों का त्याग कर उन्हें सीमा पर भेजता है, इसलिए हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहे। अमेय शक्ति महिला समिति का उद्देश्य उन परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। डाक्टर श्रीमती जयश्री अरोरा ने कहा कि जब भी कोई सैनिक शहीद होता हैं, तो पूरा देश दुखी होता हैं। लेकिन पुलवामा जैसा हमला हर माँ के दिल को झकझोर देता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सीमा पर तैनात रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समिति की प्रमुख सदस्य मोनी निशांत बिसेन, राखी राम खंडेलवाल, निर्मला राजेश परियानी, मीना जवाहर रिजवानी, वैशाली दीपक डहरवाल, लक्ष्मी विष्णु पटले, रश्मि मोनू बिसेन, भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, पार्षद मधु जायसवाल, माया पारधी, डॉ.जयश्री अरोरा, बबिता अग्रवाल, मंजू खोसला, मीना पाल, रेखा चौधरी, स्वाति वर्मा, मीना जैन, शिखा विश्वकर्मा, पूनम जैन, मीना कापसे, मोनिका बिसेन, नैंसी खंडेलवाल, अमिता पारधी, हर्षा तोलानी, सोनू जायसवाल और अरविंद पारधी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियॉ उपस्थित रही।1
- मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ बालाघाट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार 16 फरवरी को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग की।1
- बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गजपुर के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है। इस घटना के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को जिला मुख्यालय कार्यालय में अटैच करने के आदेश जारी किए है। आरोपी शिक्षक डाॅ सिद्धांत गड़पाल है जो ग्राम उमरी का निवासी है और पिता की मौत के बाद शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर गजपुर हाईस्कूल में वर्ष 2021 से शिक्षक के पद पर पदस्थ होकर सेवारत है। घटना के बाद यानी 12 फरवरी से शिक्षक स्कूल नहीं आया है। शिक्षक ने सोशल मीडिया वाट्सएप के जरिए अवकाश के लिए आवेदन किया था। सोमवार को गजपुर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने उन्हें कार्यमुक्त किया है। आरोपी शिक्षक इसी गांव में गणेश क्लिनिक के नाम से क्लिनिक का संचालित करता था जिसमें ताला लटका हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी शिक्षक डाॅ सिद्धांत गड़पाल के भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74, 75 (1), 1, 332 (सी), 351 (2), पाॅक्सो एक्ट की धारा 21/12 की कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- भुवनेश्वर ब्लास्ट का CCTV फ़ुटेज * 27 जनवरी को ओडिशा के भुनेश्वर में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज़ मलिक अपने घर की छत पर देसी बम बना रहा था। * उसके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे, तभी भयंकर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये। * पुलिस के अनुसार *, शाहनवाज़ किसी दुश्मन से बदला लेने की नीयत से बम बना रहा था1
- दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य मंत्री "नीलेश अग्रवाल" क्या कर रहे हैं शहर में बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक जानता की परेशानी दूर तो कर दो मंत्री जी।1
- 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ पुलिस को चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिन के समय सूने मकानों में चोरी करने वाले आदतन चोर ओमप्रकाश साहू एवं दिलेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, नगद राशि, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व औजार सहित कुल 3 लाख 95 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार थाना छुईखदान अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305 ए बीएनएस तथा चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के मामलों में संयुक्त टीम गठित कर जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों, पुराने अपराधियों की गतिविधियों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर, ग्राम बिरेझर तथा ग्राम बफरा सहित विभिन्न स्थानों पर सूने मकानों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से 12 सोने के लॉकेट, सोने के टॉप्स व ईयरिंग, चांदी के लच्छे व पायल, करधन, बिछिया, कड़ा, नगद 6 हजार 5 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सब्बल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दिलेश्वर साहू, पिता मेघनाथ साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।1