अवैध गांजा कारोबार पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.771 किलो गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना छुईखदान क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा रखने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग की पॉलीथीन में रखा गया 1.771 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे 15 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 16 फरवरी को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना छुईखदान क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा रखने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग की पॉलीथीन में रखा गया 1.771 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे 15 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 16 फरवरी को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- भुवनेश्वर ब्लास्ट का CCTV फ़ुटेज * 27 जनवरी को ओडिशा के भुनेश्वर में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज़ मलिक अपने घर की छत पर देसी बम बना रहा था। * उसके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे, तभी भयंकर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये। * पुलिस के अनुसार *, शाहनवाज़ किसी दुश्मन से बदला लेने की नीयत से बम बना रहा था1
- दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य मंत्री "नीलेश अग्रवाल" क्या कर रहे हैं शहर में बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक जानता की परेशानी दूर तो कर दो मंत्री जी।1
- भिलाई मे कई दिनों से दो चोर ने बाईक चोरी कार कर के लोगो के बिच मे दम कर के दिया है ---1
- जटाशंकर धाम में बड़े उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ पुलिस को चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिन के समय सूने मकानों में चोरी करने वाले आदतन चोर ओमप्रकाश साहू एवं दिलेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, नगद राशि, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व औजार सहित कुल 3 लाख 95 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार थाना छुईखदान अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305 ए बीएनएस तथा चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के मामलों में संयुक्त टीम गठित कर जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों, पुराने अपराधियों की गतिविधियों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर, ग्राम बिरेझर तथा ग्राम बफरा सहित विभिन्न स्थानों पर सूने मकानों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से 12 सोने के लॉकेट, सोने के टॉप्स व ईयरिंग, चांदी के लच्छे व पायल, करधन, बिछिया, कड़ा, नगद 6 हजार 5 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सब्बल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दिलेश्वर साहू, पिता मेघनाथ साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी करमतरा, चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।1