logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर सागवाडा में जमकर जश्न, जमकर झूमे कार्यकर्ता सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर सागवाडा में जमकर जश्न, जमकर झूमे कार्यकर्ता सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
    1
    सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बंगाल पर ऐतिहासिक जीत पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रताओं में भरपूर जोश दिखाई दिया। धंबोला,पीठ,कुंआ, चिखली सहित कस्बों में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के नारों से वातावरण भगवा हो गया।
    1
    बंगाल पर ऐतिहासिक जीत पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रताओं में भरपूर जोश दिखाई दिया। धंबोला,पीठ,कुंआ, चिखली सहित कस्बों में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के नारों से वातावरण भगवा हो गया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • धंबोला। मांडली चौराया सीमलवाड़ा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को बहुमत मिलने की खबर पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी की मेहनत और संगठन की ताकत ने यह परिणाम संभव किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। जश्न का माहौल देर तक बना रहा और पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
    3
    धंबोला। मांडली चौराया सीमलवाड़ा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को बहुमत मिलने की खबर पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी की मेहनत और संगठन की ताकत ने यह परिणाम संभव किया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। जश्न का माहौल देर तक बना रहा और पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के सरकारी uscool में पत्र कार बनकर pahuche opicear ने सरकारी टीचर के पद पर परिवार के दूसरे सदस्य को देख कर आग बबूला हो गए ऑपिसर , हर बात का उल्टा जवाब मिलने से हुए गुस्सा उसी वक़्त कर दिए करवाई ऐसी हर खबर की अपडेट के लिए चैनल को subscribe करे साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को भी subscribe करके खबर को लाइक शेअर अवश्य करे
    1
    राजस्थान के सरकारी uscool में पत्र कार बनकर pahuche opicear ने सरकारी टीचर के पद पर परिवार के दूसरे सदस्य को देख कर आग बबूला हो गए ऑपिसर , हर बात का उल्टा जवाब मिलने से हुए गुस्सा उसी वक़्त कर दिए करवाई  ऐसी हर खबर की अपडेट के लिए चैनल को subscribe करे साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को भी subscribe करके खबर को लाइक शेअर अवश्य करे
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डूंगरपुर से संवाददाता गीतेश पंड्या की रिपोर्ट *भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में सरकार बनने पर खुशी मनाई गई* भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनने पर डूंगरपुर राजस्थान के माड़वीया मंडल के गांव पुनाली में पटाखों की ज़ोरदार आतिशबाजी की गई पार्टी के समस्त कार्यकर्ता द्वारा खुशी मनाई गई इस मौके एक दूसरे को मिठाई एवं गुड बाट कर मुंह मीठा करवाया गया इस अवसर पर माड़वीया मंडल महामंत्री आयुष व्यास और पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    डूंगरपुर से संवाददाता गीतेश पंड्या की रिपोर्ट 
*भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में सरकार बनने पर खुशी मनाई गई* 
भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनने पर डूंगरपुर राजस्थान के  माड़वीया मंडल के गांव पुनाली  में पटाखों की ज़ोरदार आतिशबाजी की गई  पार्टी के समस्त कार्यकर्ता द्वारा खुशी मनाई गई इस मौके एक दूसरे को मिठाई एवं गुड बाट कर मुंह मीठा करवाया गया इस अवसर पर  माड़वीया मंडल महामंत्री आयुष व्यास और पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_पंडित गीतेश पंड्या
    पंडित गीतेश पंड्या
    Astrologer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 min ago
  • हर्ष पाटीदार ने RAS में हासिल की 12वीं रैंक, दिवड़ा बड़ा में सर्व समाज ने किया भव्य अभिनंदन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के सिलोही क्षेत्र के प्रतिभावान युवा हर्ष पाटीदार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा 2024 में टीएसपी श्रेणी से 12वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और पाटीदार समाज का मान बढ़ाया है। हर्ष की इस गौरवमयी उपलब्धि पर दिवड़ा बड़ा के सर्व समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। संतोष पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्ष की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने हर्ष पाटीदार और उनके परिवार के कड़े संघर्ष एवं अनवरत परिश्रम की प्रेरक कहानी साझा की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गिरदावर, ललित पाटीदार, हेमू श्रीमाली, चिराग जोशी, राज शास्त्री, हार्दिक बुनकर, शैलेश कटारा, यश श्रीमाली, हितेश सेवक, विनोद पाटीदार, कपिल रोत, जिगर सेवक, शिवराम, गजानंद, विशाल और रमण सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    1
    हर्ष पाटीदार ने RAS में हासिल की 12वीं रैंक, दिवड़ा बड़ा में सर्व समाज ने किया भव्य अभिनंदन
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के सिलोही क्षेत्र के प्रतिभावान युवा हर्ष पाटीदार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा 2024 में टीएसपी श्रेणी से 12वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और पाटीदार समाज का मान बढ़ाया है। हर्ष की इस गौरवमयी उपलब्धि पर दिवड़ा बड़ा के सर्व समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। संतोष पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्ष की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने हर्ष पाटीदार और उनके परिवार के कड़े संघर्ष एवं अनवरत परिश्रम की प्रेरक कहानी साझा की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गिरदावर, ललित पाटीदार, हेमू श्रीमाली, चिराग जोशी, राज शास्त्री, हार्दिक बुनकर, शैलेश कटारा, यश श्रीमाली, हितेश सेवक, विनोद पाटीदार, कपिल रोत, जिगर सेवक, शिवराम, गजानंद, विशाल और रमण सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    48 min ago
  • Post by Kelash nanoma
    1
    Post by Kelash nanoma
    user_Kelash nanoma
    Kelash nanoma
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गामड़ा ब्राह्मणिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोपों पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करवाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    गामड़ा ब्राह्मणिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोपों पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करवाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.