Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kelash nanoma
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर से संवाददाता गीतेश पंड्या की रिपोर्ट *भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में सरकार बनने पर खुशी मनाई गई* भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनने पर डूंगरपुर राजस्थान के माड़वीया मंडल के गांव पुनाली में पटाखों की ज़ोरदार आतिशबाजी की गई पार्टी के समस्त कार्यकर्ता द्वारा खुशी मनाई गई इस मौके एक दूसरे को मिठाई एवं गुड बाट कर मुंह मीठा करवाया गया इस अवसर पर माड़वीया मंडल महामंत्री आयुष व्यास और पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- हर्ष पाटीदार ने RAS में हासिल की 12वीं रैंक, दिवड़ा बड़ा में सर्व समाज ने किया भव्य अभिनंदन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के सिलोही क्षेत्र के प्रतिभावान युवा हर्ष पाटीदार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा 2024 में टीएसपी श्रेणी से 12वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और पाटीदार समाज का मान बढ़ाया है। हर्ष की इस गौरवमयी उपलब्धि पर दिवड़ा बड़ा के सर्व समाज द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। संतोष पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्ष की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने हर्ष पाटीदार और उनके परिवार के कड़े संघर्ष एवं अनवरत परिश्रम की प्रेरक कहानी साझा की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गिरदावर, ललित पाटीदार, हेमू श्रीमाली, चिराग जोशी, राज शास्त्री, हार्दिक बुनकर, शैलेश कटारा, यश श्रीमाली, हितेश सेवक, विनोद पाटीदार, कपिल रोत, जिगर सेवक, शिवराम, गजानंद, विशाल और रमण सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।1
- Post by Kelash nanoma1
- डूंगरपुर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की धमकी भरा संदेश मिला। मेल में दावा किया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम लगाए गए हैं, जिससेडूंगरपुर कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, 16 बम होने का दावा प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर और आसपास के सभी सरकारी दफ्तरों को खाली करवा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जिला कलेक्टर देशलदान ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलते ही सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। वहीं एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कलेक्ट्रेट के आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर से बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। साथ ही साइबर टीम को ईमेल की जांच में लगाया गया है, ताकि धमकी भेजने वाले का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पूरे परिसर की सघन जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।3
- बंगाल पर ऐतिहासिक जीत पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रताओं में भरपूर जोश दिखाई दिया। धंबोला,पीठ,कुंआ, चिखली सहित कस्बों में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के नारों से वातावरण भगवा हो गया।1
- सागवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में संभावित पहली बार सरकार बनने की खुशी में जमकर जश्न मनाया। शहर के गोल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस मौके को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही, वहां पहली बार पार्टी के सरकार गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस मौके पर नेताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देशभर में लगातार विस्तार कर रही है और “नए भारत” की राजनीतिक दिशा तय कर रही है। साथ ही असम में भाजपा की सरकार और पुडुचेरी में एनडीए के मजबूत होते कदमों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, विमल कलासुआ, युवा नेता नयन कटारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।1
- धंबोला। मांडली चौराया सीमलवाड़ा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को बहुमत मिलने की खबर पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी की मेहनत और संगठन की ताकत ने यह परिणाम संभव किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। जश्न का माहौल देर तक बना रहा और पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग देखने को मिली।3
- फरहाना शेख ने पहले प्रयास में यूपीएससी में लहराया परचम, एमएमबी ग्रुप ने किया फरहाना शेख का इस्तकबाल संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर की होनहार बेटी फरहाना शेख ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुस्लिम समाज और डूंगरपुर जिले का नाम रोशन किया है। फरहाना की इस असाधारण उपलब्धि पर आज पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। हिजाब से किताब तक के उनके इस प्रेरणादायक सफर और मेहनत ने आज उन्हें कामयाबी के उस शिखर पर पहुँचा दिया है, जहाँ हर कोई उन्हें मुबारकबाद देने उमड़ पड़ा है। फरहाना की इस ऐतिहासिक सफलता पर एमएमबी ग्रुप, डूंगरपुर ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उनका भव्य इस्तकबाल किया। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, हाजी अख्तर हुसैन मलिक और इमरान मुल्तानी ने फरहाना को माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदर मकरानी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और मोबाइल में अपना कीमती समय व्यर्थ कर रही है, वहीं फरहाना शेख एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को देते हुए फरहाना शेख ने कहा कि उनके माता-पिता और परिजनों ने हर कदम पर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम के दौरान हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने फरहाना के पिता रफीक शेख और बड़े पापा मोहम्मद शेख सहित पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी बेटियाँ समाज का गौरव हैं। उनकी इस जीत से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।1