logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजदूर की दो नाबालिग बेटियां घर से नाराज होकर लापता हो गईं। पिता ने थाना बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के साकेत भट्टा सरैया मानवेर में काम करने वाले एक मजदूर की दो नाबालिग बेटियां घर से नाराज होकर लापता हो गईं। पिता ने थाना बड्डूपुर में तहरीर देकर उनकी तलाश कराने की मांग की है। तहरीर के अनुसार राजी मांझी पुत्र धनश्वर मांझी, निवासी ग्राम नेया पोस्ट सिसवां थाना मुफस्सिल जिला नवादा (बिहार) वर्तमान में साकेत भट्टा सरैया मानवेर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने बताया कि 11 मार्च 2026 की सुबह करीब चार बजे उसने अपनी बेटियों जमुनी कुमारी (16) और तीरू कुमारी (16) को डांट दिया था। इससे नाराज होकर दोनों बिना बताए घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने थाना बड्डूपुर में लिखित सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई और बेटियों की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

2 hrs ago
user_Anoop singh
Anoop singh
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मजदूर की दो नाबालिग बेटियां घर से नाराज होकर लापता हो गईं। पिता ने थाना बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के साकेत भट्टा सरैया मानवेर में काम करने वाले एक मजदूर की दो नाबालिग बेटियां घर से नाराज होकर लापता हो गईं। पिता ने थाना बड्डूपुर में तहरीर देकर उनकी तलाश कराने की मांग की है। तहरीर के अनुसार राजी मांझी पुत्र धनश्वर मांझी, निवासी ग्राम नेया पोस्ट सिसवां थाना मुफस्सिल जिला नवादा (बिहार) वर्तमान में साकेत भट्टा सरैया मानवेर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने बताया कि 11 मार्च 2026 की सुबह करीब चार बजे उसने अपनी बेटियों जमुनी कुमारी (16) और तीरू कुमारी (16) को डांट दिया था। इससे नाराज होकर दोनों बिना बताए घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने थाना बड्डूपुर में लिखित सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई और बेटियों की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *युवक की हत्या पर परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार बाराबंकी में प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद माने 7 आरोपी नामजद* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बरौलिया में एक युवक की हत्या के बाद गुरुवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम खेत में बकरी जाने को लेकर गांव निवासी सतीश वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम, सुहैल, शुएब, सरताज समेत अन्य लोगों ने सतीश वर्मा पर ईंट, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सतीश वर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी पुष्पा वर्मा ने रोते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हर संभव मदद का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। परिजनों ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के इकलौते पुत्र कृष्णा की डिग्री तक पढ़ाई की व्यवस्था, पत्नी को आर्थिक मुआवजा व भूमि का पट्टा, आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई और सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय सहित फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुंघटेर थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल गांव में तैनात रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*युवक की हत्या पर परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार बाराबंकी में प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद माने 7 आरोपी नामजद* 
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बरौलिया में एक युवक की हत्या के बाद गुरुवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम खेत में बकरी जाने को लेकर गांव निवासी सतीश वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम, सुहैल, शुएब, सरताज समेत अन्य लोगों ने सतीश वर्मा पर ईंट, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सतीश वर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी पुष्पा वर्मा ने रोते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी।
मौके पर पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हर संभव मदद का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
परिजनों ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के इकलौते पुत्र कृष्णा की डिग्री तक पढ़ाई की व्यवस्था, पत्नी को आर्थिक मुआवजा व भूमि का पट्टा, आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई और सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग शामिल है।
सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय सहित फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुंघटेर थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल गांव में तैनात रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • "वर्ष नया, हर्ष नया! 🚩 स्वागत है विक्रम संवत् २०८३ का। जिला बाराबंकी राम जी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट
    1
    "वर्ष नया, हर्ष नया! 🚩
स्वागत है विक्रम संवत् २०८३ का। जिला बाराबंकी राम जी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी में आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में 85 साल की बुजुर्ग मां को लेकर देवेंद्र सिंह पहुंचे। गिरने से मां के हाथ में चोट आई थी। आर्थो डॉक्टर विनोद कुमार की ओपीडी में डॉक्टर से एक्सरे न कराने पर बहस हुई तो उन्होंने बेटे से जाने को कह दिया। विरोध करने पर मां के हाथ भी झटक दिए। और केबिन छोड़कर चले गए।
    1
    यूपी में आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में 85 साल की बुजुर्ग मां को लेकर देवेंद्र सिंह पहुंचे। गिरने से मां के हाथ में चोट आई थी। आर्थो डॉक्टर विनोद कुमार की ओपीडी में डॉक्टर से एक्सरे न कराने पर बहस हुई तो उन्होंने बेटे से जाने को कह दिया। विरोध करने पर मां के हाथ भी झटक दिए।  और केबिन छोड़कर चले गए।
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वन माफियाओं में नहीं वन विभाग का डर कट गए प्रतिबंधित पेड़ मामला दर्ज बताते चले कि बाराबंकी जनपद के वन रेंज रामनगर व थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत कित्तूर गांव में एक हरा भरा गूलर का पेड़ काटकर नष्ट किया गया था जिसको लेकर थाना कोतवाली बदोसराय पुलिस ने 4/10 के तहत किसान व उक्त ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है तो वही इसी क्रम में थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत आद्रा गांव में आम की बाग में पांच हरे भरे आम के पेड़ जड़ के ऊपर से कटकर नष्ट कर दिए गए थे और लकड़ी मौके से उठा ले गए तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने किसान व उक्त ठेकेदार के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज किया है अवैध कटान के विरुद्ध कोतवाली बदोसराय पुलिस की कार्यवाही में हुई तेजी बात करते चलें कि बरौलिया गांव में तीन बागों में हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटान की गई जिसमें से 5 पेड़ आम के व 4 पेड़ों की शाखाएं काटकर नष्ट कर दी गई तो वही थाना कोतवाली बदोसराय पुलिस ने अवैध कटान के विरुद्ध किसान व उक्त ठेकेदारों के विरुद्ध तीन अलग अलग अभियोग पंजीकृत किए हैं जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है फिलहाल पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र के वन माफिया में हड़प्पा मचा हुआ है
    1
    वन माफियाओं में नहीं वन विभाग का डर कट गए प्रतिबंधित पेड़ मामला दर्ज 
बताते चले कि बाराबंकी जनपद के वन रेंज रामनगर व थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत कित्तूर गांव में एक हरा भरा गूलर का पेड़ काटकर नष्ट किया गया था जिसको लेकर थाना कोतवाली बदोसराय पुलिस ने 4/10 के तहत किसान व उक्त ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है तो वही इसी क्रम में थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत आद्रा गांव में आम की बाग में पांच हरे भरे आम के पेड़ जड़ के ऊपर से कटकर नष्ट कर दिए गए थे और लकड़ी मौके से उठा ले गए तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने किसान व उक्त ठेकेदार के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज किया है अवैध कटान के विरुद्ध कोतवाली बदोसराय पुलिस की कार्यवाही में हुई तेजी बात करते चलें कि बरौलिया गांव में तीन बागों में हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटान की गई जिसमें से 5 पेड़ आम के व 4 पेड़ों की शाखाएं काटकर नष्ट कर दी गई 
तो वही थाना कोतवाली बदोसराय पुलिस ने अवैध कटान के विरुद्ध किसान व उक्त ठेकेदारों के विरुद्ध तीन अलग अलग अभियोग पंजीकृत किए हैं जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है 
फिलहाल पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र के वन माफिया में हड़प्पा मचा हुआ है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे नेता अब्दुल रेहान के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 भरे हुए गैस सिलेंडर समेत कई खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके से भारी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। अपील: अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति LPG सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाज़ारी कर रहा है, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने में दें या सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर शिकायत दर्ज कराएं। अगर चाहो तो मैं इसे “तेज-तर्रार वायरल न्यूज़ स्टाइल” या “एंकर स्क्रिप्ट” में भी अभी बना दूं।
    1
    समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे नेता अब्दुल रेहान के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 भरे हुए गैस सिलेंडर समेत कई खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके से भारी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
अपील:
अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति LPG सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाज़ारी कर रहा है, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने में दें या सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर शिकायत दर्ज कराएं।
अगर चाहो तो मैं इसे “तेज-तर्रार वायरल न्यूज़ स्टाइल” या “एंकर स्क्रिप्ट” में भी अभी बना दूं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • day 1 mini vlog #ravikumarvlogs #sidhauli #sitapur
    1
    day 1 mini vlog #ravikumarvlogs #sidhauli #sitapur
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छोटे विलेन खुद को बताने वाले थाने में बैठ रहे रो माँग रहा है माफी पुलिस ने दी प्यार से अच्छा व्यक्ति बनने की नसीहत पुलिस से माफी मंगाने वाले छोटे विलेन को विस्तार पुलिस ने किया गिरफ्तार लखनऊ थाना विस्तार इलाके में छोटा विलेन के द्वारा थाना इंचार्ज सुधीर अवस्थी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करने वाला छोटा विलन गिरफ्तार ! परिवार को भी है गलती का एहसास
    1
    छोटे विलेन खुद को बताने वाले थाने में बैठ रहे रो माँग रहा है माफी 
पुलिस ने दी प्यार से अच्छा व्यक्ति बनने की नसीहत
पुलिस से माफी मंगाने वाले छोटे विलेन को विस्तार पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ थाना विस्तार इलाके में छोटा विलेन के द्वारा थाना इंचार्ज सुधीर अवस्थी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करने वाला छोटा विलन गिरफ्तार !
परिवार को भी है गलती का एहसास
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर को लेकर एक बार फिर आम जनता की परेशानी सामने आती दिख रही है। एक तरफ सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के चिनहट, बीबीडी, विभूति खंड समेत कई इलाकों से गैस संकट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ और सिलेंडर लेने को लेकर अफरा-तफरी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने आरोप लगाया है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर राजधानी के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीरें लगातार क्यों सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न होना पड़े। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर को लेकर एक बार फिर आम जनता की परेशानी सामने आती दिख रही है। एक तरफ सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के चिनहट, बीबीडी, विभूति खंड समेत कई इलाकों से गैस संकट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ और सिलेंडर लेने को लेकर अफरा-तफरी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने आरोप लगाया है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर राजधानी के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीरें लगातार क्यों सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न होना पड़े।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajan
    1
    Post by Rajan
    user_Rajan
    Rajan
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.