logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंचल दिवस 3.0 की शुरुआत, सिसई में लगा समाधान शिविर,उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 85% आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन गुमला: जिले में भूमि विवाद एवं अंचल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित अंचल दिवस 3.0 का तृतीय चरण शुक्रवार को सिसई अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं शिविर में उपस्थित रहीं और उन्होंने आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अंचल स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद सहित सभी अंचल संबंधित मामलों का निष्पादन पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल प्राप्त 82 आवेदनों में से 70 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि 12 मामलों में आवश्यक जांच के आदेश दिए गए। इस प्रकार कुल मामलों का लगभग 85 प्रतिशत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। आवेदन एवं निष्पादन का संक्षिप्त विवरण अंचल दिवस के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद के 08 मामले आए, जिनमें से 06 का निष्पादन किया गया तथा 02 मामलों को जांच हेतु भेजा गया।दाखिल-खारिज के 24 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।पंजी-II सुधार के 11 मामलों में से 01 का निष्पादन तथा 10 मामलों में जांच के आदेश दिए गए।इसके अतिरिक्त जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 19 मामलों, पारिवारिक सदस्यता के 10 मामलों तथा भू-धारण/जनशिकायत निवारण दिवस से संबंधित 10 मामलों का भी शिविर में ही निष्पादन किया गया।भूमि विवाद से संबंधित मामलों के संदर्भ में उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि ट्राइबल भूमि से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रशासन गंभीर है और ऐसे मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर अंचल दिवस में अवश्य आएं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन अंचल स्तर पर ही संभव हो सके।इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदर राजीव नीरज, सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न अंचलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे और यथासंभव ऑन द स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिलेवासियों से अपील की है कि वे भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन एवं अन्य राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि पर आयोजित अंचल दिवस में भाग लें, ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत अगले चरण का आयोजन 20 मार्च 2026 को भरनो अंचल कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर भी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा यथासंभव मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

on 13 March
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
on 13 March

अंचल दिवस 3.0 की शुरुआत, सिसई में लगा समाधान शिविर,उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 85% आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन गुमला: जिले में भूमि विवाद एवं अंचल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित अंचल दिवस 3.0 का तृतीय चरण शुक्रवार को सिसई अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं शिविर में उपस्थित रहीं और उन्होंने आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अंचल स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद सहित सभी अंचल संबंधित मामलों का निष्पादन पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल प्राप्त 82 आवेदनों में से 70 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन

किया गया, जबकि 12 मामलों में आवश्यक जांच के आदेश दिए गए। इस प्रकार कुल मामलों का लगभग 85 प्रतिशत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। आवेदन एवं निष्पादन का संक्षिप्त विवरण अंचल दिवस के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद के 08 मामले आए, जिनमें से 06 का निष्पादन किया गया तथा 02 मामलों को जांच हेतु भेजा गया।दाखिल-खारिज के 24 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।पंजी-II सुधार के 11 मामलों में से 01 का निष्पादन तथा 10 मामलों में जांच के आदेश दिए गए।इसके अतिरिक्त जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 19 मामलों, पारिवारिक सदस्यता के 10 मामलों तथा भू-धारण/जनशिकायत निवारण दिवस से संबंधित 10 मामलों का भी शिविर में ही निष्पादन किया गया।भूमि विवाद से संबंधित मामलों के संदर्भ में उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि ट्राइबल भूमि से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रशासन गंभीर है और ऐसे मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर

अंचल दिवस में अवश्य आएं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन अंचल स्तर पर ही संभव हो सके।इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदर राजीव नीरज, सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न अंचलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे और यथासंभव ऑन द स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिलेवासियों से अपील की है कि वे भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन एवं अन्य राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि पर आयोजित अंचल दिवस में भाग लें, ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत अगले चरण का आयोजन 20 मार्च 2026 को भरनो अंचल कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर भी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा यथासंभव मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

  • user_User5130
    User5130
    Uparkhatanga
    किया साल
    on 14 March
More news from झारखंड and nearby areas
  • टाना समुदाय के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति भूमि समस्या को लेकर हुआ वार्तालाप अंचल कार्यालय सेन्हा में बैठक आयोजित कर किया गया
    1
    टाना समुदाय के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति भूमि समस्या को लेकर हुआ वार्तालाप अंचल कार्यालय सेन्हा में बैठक आयोजित कर किया गया
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बीते दिनों हुए उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ली थी। झारखंड में जिसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। वही सिसई प्रखंड के आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव ने भी झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा आप झारखंड का विकास नहीं विनाश कर रहे हैं।
    1
    बीते दिनों हुए उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ली थी। झारखंड में जिसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। वही सिसई  प्रखंड के आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव ने भी झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा आप झारखंड का विकास नहीं विनाश कर रहे हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    3
    उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • हंसते रहो कैफे स्थान -रेंगारी रोड, जमादोहर टंगर टोली #hansaterahocafe
    1
    हंसते रहो कैफे स्थान -रेंगारी रोड, जमादोहर टंगर टोली #hansaterahocafe
    user_Funvlogofficial07
    Funvlogofficial07
    Content Creator (YouTuber) Simdega, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • सिमडेगा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली, जनरेटर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष (6207651659) सक्रिय रहेगा।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कोलेबिरा घाटी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
    1
    सिमडेगा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। 
अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली, जनरेटर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष (6207651659) सक्रिय रहेगा।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कोलेबिरा घाटी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    1
    ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
    1
    सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.