गौरी ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल; एक की हालत नाजुक मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से पीयूष और शिवमंगल के साथ झींझक आ रहे थे। मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि घायलों का उपचार जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरी ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल; एक की हालत नाजुक मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से पीयूष और शिवमंगल के साथ झींझक आ रहे थे। मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि घायलों का उपचार जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी गांवों में तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पांडे ने किया। जांच अभियान के दौरान दमनपुर और छोलापुर समेत कई गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त कर संभावित स्थानों की जांच की। इस दौरान वन प्रभाग कानपुर देहात के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीमें मौजूद रहीं। हालांकि व्यापक सर्च अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से पीयूष और शिवमंगल के साथ झींझक आ रहे थे। मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि घायलों का उपचार जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सुजती ग्लोवल स्कूल इटावा में साइवर अपराध जन जागरूकता शिवर का आयोजन इटावा नेशलन हाइवे पर बहु चर्चित सुजती ग्लोवल स्कूल में साइवर अपराधी जन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप डीजीपी राजीव कृष्णा जी सहित पुलिस बिभाग के उच्चधिकारियों व पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे,1
- Post by Monu Rajput5
- अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में गिरी कार में तीन लोगों को मौत हो गई। यह तीनों लोग दिव्यापुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और यहां से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे। मृतक एक ही परिवार के थे।1
- औरैया ब्रेकिंग तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी नहर में डूबती कार देख मची अफरा तफरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगो की पानी में डूबने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पी पुनीत मिश्र पहुंचे दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम अछल्दा थानाक्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास की घटना2
- औरैया। जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तुरुकपुर गांव के पास की है, जहाँ दिबियापुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही डस्टर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। रात के अंधेरे और सन्नाटे के कारण दुर्घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कार का टायर देखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एएसपी ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू शुरू करवाया, लेकिन तब तक कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।2
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह खेत पर फसल देखने गए एक युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार अंकित मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर गए थे। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से नीचे की ओर झूल रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खेत से गुजरते समय अंकित अचानक झूलते तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से मां सरवती बदहवास हैं, जबकि पिता अमर सिंह और भाई राकेश, मुकेश व उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने घटना के लिए विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।1