कसोलर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह खेत पर फसल देखने गए एक युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार अंकित मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर गए थे। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से नीचे की ओर झूल रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खेत से गुजरते समय अंकित अचानक झूलते तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से मां सरवती बदहवास हैं, जबकि पिता अमर सिंह और भाई राकेश, मुकेश व उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने घटना के लिए विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी गांवों में तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पांडे ने किया। जांच अभियान के दौरान दमनपुर और छोलापुर समेत कई गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त कर संभावित स्थानों की जांच की। इस दौरान वन प्रभाग कानपुर देहात के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीमें मौजूद रहीं। हालांकि व्यापक सर्च अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन पुरवा गांव निवासी गुड्डू बुधवार शाम बाइक से पीयूष और शिवमंगल के साथ झींझक आ रहे थे। मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर शिरोमणि ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि घायलों का उपचार जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- झींझक में बड़े वाहनों के आवागवन से दिन भर लगता जाम आम जन मानस परेशान स्कूली बच्चों व आम जन मानस परेशान1
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में नलकूप की हाईटेंशन लाइन अचानक एलटी लाइन से टच हो गई, जिससे 11,000 वोल्ट का करंट गांव की सप्लाई में दौड़ गया। उपकरण जलने लगे, छप्परों में आग लग गई, गहने जले और दो लोग करंट की चपेट में आ गए—दोनों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन बनाकर रिपोर्ट बनाई है।4
- *थाना अछल्दा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुर्कपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से हुई दुर्घटना के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇2
- सुजती ग्लोवल स्कूल इटावा में साइवर अपराध जन जागरूकता शिवर का आयोजन इटावा नेशलन हाइवे पर बहु चर्चित सुजती ग्लोवल स्कूल में साइवर अपराधी जन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप डीजीपी राजीव कृष्णा जी सहित पुलिस बिभाग के उच्चधिकारियों व पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे,1
- Post by Monu Rajput5
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह खेत पर फसल देखने गए एक युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार अंकित मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर गए थे। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से नीचे की ओर झूल रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खेत से गुजरते समय अंकित अचानक झूलते तारों की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से मां सरवती बदहवास हैं, जबकि पिता अमर सिंह और भाई राकेश, मुकेश व उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने घटना के लिए विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।1