logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में आज मनाई गई ईद, ईदगाह में अदा की गई नमाज मुस्लिम समाज का धार्मिक पर्व है ईद का त्योहार आज हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।

1 day ago
user_News 7 NETWORK
News 7 NETWORK
पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
1 day ago

बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में आज मनाई गई ईद, ईदगाह में अदा की गई नमाज मुस्लिम समाज का धार्मिक पर्व है ईद का त्योहार आज हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर नगर परिषद की गणगौर शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणगौर घाट पर हुआ विसर्जन सरदारशहर। सेठ मूलचंद, विकास कुमार, विनीत कुमार मालू एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का शनिवार शाम भव्य समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन शहर में आस्था, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जब गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी पूरे शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर परिषद परिसर से गणगौर की शाही सवारी रवाना हुई। सवारी में सजी-धजी गणगौर प्रतिमाएं, पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाएं और लोक कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विजयादेवी मालू, भामाशाह विकास मालू एवं युवा उद्योगपति विनीत मालू सहित कई गणमान्य लोगों ने परिषद कार्यालय में पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजवाले कुएं पहुंची, जहां परंपरागत फेरा किया गया। इसके बाद सवारी बोडिया कुआ पहुंची, जहां रावतमल सैनी परिवार की ओर से सीताराम सैनी, शिवभगवान सैनी, मुरलीधर सैनी एवं बाबूलाल कम्मा सहित अन्य सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। यहां श्रद्धालुओं के लिए पानी पिलाने एवं मुंह जुठाने की रस्में भी सम्पन्न करवाई गईं। इसके पश्चात शाही सवारी गणगौर घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की पूजा-अर्चना करती नजर आईं। पूजा के बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा विधिवत गणगौर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शाम होते ही गणगौर घाट पर भव्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगीन छटा देखने को मिली। मेले में ऊंट-घोड़ी नृत्य, लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं को संजोना एवं नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। महोत्सव के सफल आयोजन से शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भामाशाह विकास मालू, विनीत मालू, हंसराज पुजारी, निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी, शोभाकांत स्वामी, जितेंद्र सिंह राजवी, शंकरलाल प्रेमानी, महावीरप्रसाद माली, राजेंद्र आंचलिया, एडवोकेट मुरलीधर सैनी, मदन सिंह निर्वाण, हंसराज सिद्ध, पंडित शिवकांत पारीक, कार्यक्रम संयोजक संपतराम जांगिड़, एडवोकेट मानिकचंद भाटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
    4
    प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर नगर परिषद की गणगौर शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणगौर घाट पर हुआ विसर्जन
सरदारशहर। सेठ मूलचंद, विकास कुमार, विनीत कुमार मालू एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का शनिवार शाम भव्य समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन शहर में आस्था, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जब गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी पूरे शाही लवाजमे के साथ निकाली गई।
शनिवार शाम करीब 4 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर परिषद परिसर से गणगौर की शाही सवारी रवाना हुई। सवारी में सजी-धजी गणगौर प्रतिमाएं, पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाएं और लोक कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विजयादेवी मालू, भामाशाह विकास मालू एवं युवा उद्योगपति विनीत मालू सहित कई गणमान्य लोगों ने परिषद कार्यालय में पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजवाले कुएं पहुंची, जहां परंपरागत फेरा किया गया। इसके बाद सवारी बोडिया कुआ पहुंची, जहां रावतमल सैनी परिवार की ओर से सीताराम सैनी, शिवभगवान सैनी, मुरलीधर सैनी एवं बाबूलाल कम्मा सहित अन्य सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। यहां श्रद्धालुओं के लिए पानी पिलाने एवं मुंह जुठाने की रस्में भी सम्पन्न करवाई गईं।
इसके पश्चात शाही सवारी गणगौर घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की पूजा-अर्चना करती नजर आईं। पूजा के बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा विधिवत गणगौर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
शाम होते ही गणगौर घाट पर भव्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगीन छटा देखने को मिली। मेले में ऊंट-घोड़ी नृत्य, लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं को संजोना एवं नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। महोत्सव के सफल आयोजन से शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भामाशाह विकास मालू, विनीत मालू, हंसराज पुजारी, निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी, शोभाकांत स्वामी, जितेंद्र सिंह राजवी, शंकरलाल प्रेमानी, महावीरप्रसाद माली, राजेंद्र आंचलिया, एडवोकेट मुरलीधर सैनी, मदन सिंह निर्वाण, हंसराज सिद्ध, पंडित शिवकांत पारीक, कार्यक्रम संयोजक संपतराम जांगिड़, एडवोकेट मानिकचंद भाटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
    user_Hanuman mediya
    Hanuman mediya
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    1
    Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    user_सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    रिपोर्टर बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ईद की नमाज़, गणगौर का पूजन: बीकानेर में एकता की खूबसूरत तस्वीर बीकानेर में आज एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत कर दिया। एक ओर ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई, तो दूसरी ओर घरों की छतों पर गणगौर माता का पूजन पूरे श्रद्धा भाव से हुआ। एक ही आसमान के नीचे दुआओं और मंत्रों की गूंज ने शहर में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का अद्भुत संदेश दिया। रमज़ान के मुकम्मल होने के बाद ईद की खुशियों से शहर सराबोर नजर आया। ईदगाहों में नमाज़ अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों से आती सेवइयों और पारंपरिक पकवानों की खुशबू ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। ईद और गणगौर का यह अनोखा संगम बीकानेर की सांस्कृतिक समृद्धि और भाईचारे की परंपरा को दर्शाता है, जो पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। #Bikaner #BikanerNews #EidMubarak #Gangaur #UnityInDiversity #CommunalHarmony #Rajasthan #PositiveNews #FestivalVibes #IndiaCulture #SssoNews
    1
    ईद की नमाज़, गणगौर का पूजन: बीकानेर में एकता की खूबसूरत तस्वीर
बीकानेर में आज एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत कर दिया। एक ओर ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई, तो दूसरी ओर घरों की छतों पर गणगौर माता का पूजन पूरे श्रद्धा भाव से हुआ। एक ही आसमान के नीचे दुआओं और मंत्रों की गूंज ने शहर में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का अद्भुत संदेश दिया।
रमज़ान के मुकम्मल होने के बाद ईद की खुशियों से शहर सराबोर नजर आया। ईदगाहों में नमाज़ अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों से आती सेवइयों और पारंपरिक पकवानों की खुशबू ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
ईद और गणगौर का यह अनोखा संगम बीकानेर की सांस्कृतिक समृद्धि और भाईचारे की परंपरा को दर्शाता है, जो पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
#Bikaner #BikanerNews #EidMubarak #Gangaur #UnityInDiversity #CommunalHarmony #Rajasthan #PositiveNews #FestivalVibes #IndiaCulture #SssoNews
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by आवाज़
    1
    Post by आवाज़
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की। गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    1
    श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की।
गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    user_Gajendra kumar saraswat
    Gajendra kumar saraswat
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नागौर किले से शाही गणगौर की सवारी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल पर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि पति ने गणगौर की शाही सवारी को पानी पीलाने की रस्म की गई
    4
    नागौर किले से शाही गणगौर की सवारी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल पर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि पति ने गणगौर की शाही सवारी को पानी पीलाने की रस्म की गई
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान: ने की वायुसेना को अत्याधुनिक Su-30SME लड़ाकू विमानों की डिलीवरी दे दी है। यह डिलीवरी ऐसे समय पर हुई है जब म्यांमार के अंदर हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर नजर बनी हुई है।रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में भारत की (NIA) ने म्यांमार सीमा से घुसने वाले कम से कम 7 संदिग्ध एजेंट्स को गिरफ्तार किया था। इनमें 6 और 1 का नागरिक बताया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए, लेकिन बिना अनुमति मिजोरम के प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध रूप से म्यांमार सीमा पार कर गए। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों पर म्यांमार के विद्रोही गुटों को ड्रोन हमलों की ट्रेनिंग देने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में पिछले पांच वर्षों से गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जहां सेना और विद्रोही गुटों के बीच लगातार संघर्ष जारी है। 18 मार्च को ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ की रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी दो Su-30SME विमान, जिनके टेल नंबर ‘1901’ और ‘1902’ हैं, उन्हें मेइक्तिला एयर बेस पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान म्यांमार सेना को सौंपा गया।
    1
    पत्रकार इकबाल खान:
ने की वायुसेना को अत्याधुनिक Su-30SME लड़ाकू विमानों की डिलीवरी दे दी है। यह डिलीवरी ऐसे समय पर हुई है जब म्यांमार के अंदर हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर नजर बनी हुई है।रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में भारत की (NIA) ने म्यांमार सीमा से घुसने वाले कम से कम 7 संदिग्ध एजेंट्स को गिरफ्तार किया था। इनमें 6 और 1 का नागरिक बताया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए, लेकिन बिना अनुमति मिजोरम के प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध रूप से म्यांमार सीमा पार कर गए।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों पर म्यांमार के विद्रोही गुटों को ड्रोन हमलों की ट्रेनिंग देने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में पिछले पांच वर्षों से गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जहां सेना और विद्रोही गुटों के बीच लगातार संघर्ष जारी है।
18 मार्च को ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ की रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी दो Su-30SME विमान, जिनके टेल नंबर ‘1901’ और ‘1902’ हैं, उन्हें मेइक्तिला एयर बेस पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान म्यांमार सेना को सौंपा गया।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    1
    Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    user_सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    रिपोर्टर बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बीकानेर: डॉ. कल्ला ने दी ईद की मुबारकबाद, शांति-सद्भाव का संदेश बीकानेर में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ईद के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता और एकता में निहित है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। डॉ. कल्ला ने सभी से सामाजिक एकता बनाए रखने और विश्व में शांति व सद्भाव की भावना को मजबूत करने की अपील की। #BikanerNews #EidMubarak #BDKalla #RajasthanNews #CommunalHarmony #PeaceMessage #FestivalVibes #BreakingNews #SssoNews
    1
    बीकानेर: डॉ. कल्ला ने दी ईद की मुबारकबाद, शांति-सद्भाव का संदेश
बीकानेर में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ईद के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता और एकता में निहित है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। डॉ. कल्ला ने सभी से सामाजिक एकता बनाए रखने और विश्व में शांति व सद्भाव की भावना को मजबूत करने की अपील की।
#BikanerNews #EidMubarak #BDKalla #RajasthanNews #CommunalHarmony #PeaceMessage #FestivalVibes #BreakingNews #SssoNews
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.