logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिलाओं ने किया होलिका पूजन:खिलचीपुर में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने किया होलिका पूजन:खिलचीपुर में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। खिलचीपुर के सराफा बाजार में होली के पावन अवसर पर होलिका पूजन का आयोजन सोमवार की शाम 5:00 बजे से किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की,महिलाओं ने गोबर के उपले और नारियल से पूजन किया। उन्होंने होलिका को जल अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा का पाठ भी किया गया। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खिलचीपुर पुलिस सक्रिय रही।

2 hrs ago
user_Rambabu Chouhan
Rambabu Chouhan
पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

महिलाओं ने किया होलिका पूजन:खिलचीपुर में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने किया होलिका पूजन:खिलचीपुर में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। खिलचीपुर के सराफा बाजार में होली के पावन अवसर पर होलिका पूजन का आयोजन सोमवार की शाम 5:00 बजे से किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की,महिलाओं ने गोबर के उपले और नारियल से पूजन किया। उन्होंने होलिका को जल अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा का पाठ भी किया गया। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए खिलचीपुर पुलिस सक्रिय रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । फतेहगढ़ के किसान सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।
    1
    रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । 
फतेहगढ़ के किसान  सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। 
भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Ramnarayan Agnihotriw
    3
    Post by Ramnarayan Agnihotriw
    user_Ramnarayan Agnihotriw
    Ramnarayan Agnihotriw
    Pharmacist आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरनावदा मण्डल की भाजपा की पंचायत वार बैठको काआज हुवा समापन छीपाबड़ौद - सारथल में हरनावदा शाहजी मंडल की 5 ग्राम पंचायतों , बंजारी, सहजनपुर, मानपुरा, कचनारिया कला, पंचायतों की बैठक आगामी संगठन कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा बारां जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के अनुज महाराज सिंह सिंघवी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने की,बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती कैसे हो, इस पर विचार विमर्श किया गया, वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कार्यकर्ताओं की जनहित में सार्वजनिक समस्याओं को नोट किया, जैसे पेयजल, बिजली, सड़क, और भी अनेक पंचायतवार सार्वजनिक समस्याओं को जिला पदाधिकारीयों ने पार्टी स्तर पर आगे पहुंचा कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह मीणा ,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम कुशवाह , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवल मेहता, रसद विभाग डायरेक्टर इंद्र नारायण नागर, रामकरण जांगिड़,बलराम मीणा,समुद्र सिंह गुर्जर,भरतराज मीणा, कालू सुमन, नरेंद्र राठौर,रामभरोश कुशवाह, मोहन नागर, पूर्व सरपंच भीमराज वर्मा, कैलाश बंजारा,गजराज,बनवारी मीणा, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश लववंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    5
    हरनावदा मण्डल की भाजपा की पंचायत वार बैठको काआज हुवा समापन
छीपाबड़ौद - 
सारथल में  हरनावदा शाहजी मंडल की 5 ग्राम पंचायतों , बंजारी, सहजनपुर, मानपुरा, कचनारिया कला, पंचायतों की बैठक आगामी संगठन कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा बारां जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के अनुज महाराज सिंह सिंघवी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने की,बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती कैसे हो, इस पर विचार विमर्श किया गया, वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कार्यकर्ताओं की जनहित में सार्वजनिक समस्याओं को नोट किया, जैसे पेयजल, बिजली, सड़क, और भी अनेक पंचायतवार सार्वजनिक समस्याओं को जिला पदाधिकारीयों ने पार्टी स्तर पर आगे पहुंचा कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह मीणा ,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम कुशवाह , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवल मेहता, रसद विभाग डायरेक्टर इंद्र नारायण नागर, रामकरण जांगिड़,बलराम मीणा,समुद्र सिंह गुर्जर,भरतराज मीणा, कालू सुमन, नरेंद्र राठौर,रामभरोश कुशवाह, मोहन नागर, पूर्व सरपंच भीमराज वर्मा, कैलाश बंजारा,गजराज,बनवारी मीणा, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश लववंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Suresh Chouhan
    1
    Post by Suresh Chouhan
    user_Suresh Chouhan
    Suresh Chouhan
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं।
शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।
राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आगर मालवा। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पिचकारी, गुलाल और रंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और आकर्षक रंगों की विशेष मांग देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी त्योहार को ध्यान में रखते हुए नई डिजाइनों और विभिन्न प्रकार के हर्बल रंगों का स्टॉक सजाया है। ग्राहकों का कहना है कि वे पहले से ही खरीदारी कर लेना चाहते हैं ताकि त्योहार के दिन किसी तरह की कमी न हो। वहीं दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से होली की खुशियां साफ झलक रही हैं।
    1
    आगर मालवा। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पिचकारी, गुलाल और रंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और आकर्षक रंगों की विशेष मांग देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी त्योहार को ध्यान में रखते हुए नई डिजाइनों और विभिन्न प्रकार के हर्बल रंगों का स्टॉक सजाया है।
ग्राहकों का कहना है कि वे पहले से ही खरीदारी कर लेना चाहते हैं ताकि त्योहार के दिन किसी तरह की कमी न हो। वहीं दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से होली की खुशियां साफ झलक रही हैं।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झालावाड़। शहर झालावाड़ और झालरापाटन की ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान देखेंगे इसको लेकर विशेष जाब्ता लगाया गया है। इस दौरान होली धुलण्डी पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके निर्देश अधिकारी ने दिए हैं।
    1
    झालावाड़। शहर झालावाड़ और झालरापाटन की ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान देखेंगे इसको लेकर विशेष जाब्ता लगाया गया है। इस दौरान होली धुलण्डी पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके निर्देश अधिकारी ने दिए हैं।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
    10
    सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न 
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ौद में  सोमवार को अशोका तकनीकी एवम व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान रतनपूरा रोड विश्वकर्मा सेंटर पर सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पत्रकार सम्मान व होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुरेश हेड कांस्टेबल, विशिष्ठ अतिथि दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य हरीश नामदेव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अशोका तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और सड़क सुरक्षा माह के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश, दीपक गोयल, सचिव कल्याण सिंह कुशवाहा, समिति सदस्य हरीश नामदेव, दीपक जैन, कुलदीप सिंह सिरोहिया, जितेन्द्र कुशवाहा, इंसाफ अली, घनश्याम मेहरा, अकील खान, आदि उपस्थित रहे। वही मंच संचालन नौशीन अली ने किया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.