Shuru
Apke Nagar Ki App…
PNB नवलगढ़ गोल्ड लोन स्कैम: 6.50 करोड़ के सोने का गबन, एसपी ने बैंक पहुंचकर की जांच, फरार शाखा प्रबंधक की तलाश तेज,
Amit Sharma
PNB नवलगढ़ गोल्ड लोन स्कैम: 6.50 करोड़ के सोने का गबन, एसपी ने बैंक पहुंचकर की जांच, फरार शाखा प्रबंधक की तलाश तेज,
More news from राजस्थान and nearby areas
- गांधी चौक में जाम से राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था झुंझुनू। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाकों में शुमार गांधी चौक में लंबे समय से लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अहम कदम उठाया है। गांधी चौक स्थित यूको बैंक के पास मुख्य सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत यूको बैंक के सामने स्थित पीपल के पेड़ के एक ओर से वाहनों का प्रवेश और दूसरी ओर से निकास किया जाएगा। यह एकतरफा व्यवस्था गांधी चौक तक लागू की गई है, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहन और अव्यवस्थित ठेले जाम का प्रमुख कारण बन रहे थे। नई ट्रैफिक प्लानिंग के तहत जहां वाहनों की आवाजाही को दिशा दी गई है, वहीं रेडी-ठेला कारोबारियों को भी वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया गया है। पहले यूको बैंक और सड़क किनारे लगने वाले रेडी-ठेलों को हटाकर गांधी चौक के पास स्थित सुलभ शौचालय के सामने स्थानांतरित किया गया है। शुरुआत में कुछ रेडी-ठेला संचालकों ने स्थान परिवर्तन को लेकर असंतोष जताया। उनका कहना था कि नए स्थान पर ग्राहकी प्रभावित हो सकती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संचालकों को समझाइश दी और यातायात व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता से अवगत कराया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया कि वैकल्पिक स्थान भी व्यावसायिक दृष्टि से उपयुक्त रहेगा। इसके बाद अधिकांश ठेला संचालक नई व्यवस्था से सहमत हो गए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस नई व्यवस्था से गांधी चौक क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। साथ ही आमजन, दुकानदारों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।1
- Post by Amit Sharma1
- बीदासर कस्बे के पुराना वार्ड नं 21 के लोगो ने वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की मांग की।1
- Post by विनोद कुमार मीणा1
- सीकर जिले के खंडेला इलाके के रलावता गांव की जोहड़ी में गुरुवार को एक महिला का संदिग्द अवस्था में शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- manvi collection new stock available1
- विपक्ष के नेता का पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है और इस पद की गरिमा अलग होती है। जनता हमेशा विपक्ष के नेता पर गहरी नजर रखती है और उनसे बड़ी अपेक्षाएं रखती है। लेकिन वे अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो या तो तुच्छ होते हैं या राष्ट्रीय हित में नहीं होते, और अब उनके ये आचरण उजागर हो चुके हैं।1
- पिलानी–डीएसटी की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस व बोलेरो कैंपर जब्त झुंझुनूं। पुलिस थाना पिलानी एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने पुलिस थाना सूरजगढ़ के दो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस तथा एक बोलेरो कैंपर वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धीधवाल (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी पिलानी चन्द्रभान के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को डीएसटी इंचार्ज शशिकान्त एएसआई से प्राप्त सूचना के आधार पर पिलानी से बेरी गांव की ओर पीरू सिंह खेल मैदान के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बेरी गांव की तरफ से आ रही सफेद रंग की बोलेरो कैंपर ने नाकाबंदी देखकर अचानक वाहन मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को बेरी गांव की बणी क्षेत्र में रुकवाया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ शूटर (22) निवासी दोबड़ा थाना सूरजगढ़ तथा ललित उर्फ लिता धानक (28) निवासी स्वामी सेही थाना सूरजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललित के खिलाफ 10 तथा आकाश के खिलाफ 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने 3 फरवरी 2026 को सूरजगढ़ में कोर्ट के सामने कार में तोड़फोड़ की घटना में शामिल होना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।1