बैगुल नदी के पुल पर चार फीट पानी, आवागमन हुआ बंद; ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग आस्था बरेली न्यूज लाईव बरेली।जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी** पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष **दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब **चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब **20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी** तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से **स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित** होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर **ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए**, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की
बैगुल नदी के पुल पर चार फीट पानी, आवागमन हुआ बंद; ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग आस्था बरेली न्यूज लाईव बरेली।जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी** पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष **दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब **चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब **20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी** तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से **स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित** होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर **ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए**, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की
- बरेली में बारिश का बड़ा असर: 28 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश बरेली में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बरेली में 28 सितंबर 2026 को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज 28 सितंबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे बरेली सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी1
- घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर जागीर में रविवार को एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ड्यूटी से घर लौटे एक 33 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र रूम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू यादव पास ही स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा में बस चलाने का काम करते थे। रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सही-सलामत अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर की बिजली में कुछ खराबी आ गई है। घर में अंधेरा या बिजली की समस्या दूर करने के इरादे से गुड्डू खुद ही खराब लाइन को सही करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली का एक नंगा और चालू तार उनके सीने से स्पर्श हो गया। देखते ही देखते उनके शरीर में तेज करंट फैल गया और वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़े।आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसे गुड्डू को इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गुड्डू यादव की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक 8 साल की बेटी और 6 साल का मासूम बेटा है। उनके पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। गुड्डू ही अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, और उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस तुरंत अस्पताल व मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- बरसात में भी धरने पर डटा किसान, गन्ना मूल्य ₹600 की मांग पीलीभीत। बरसात के बीच भी किसान धरने पर डटे रहे। किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित किया जाना चाहिए।1
- बरेली के थाना भोजीपुरा का मामला महिला ने लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना भोजीपुरा का मामला महिला ने लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- बाढ़ को लेकर किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने अधिकारियों से की वार्ता। तेज हबाओं के साथ कई दिनों से भारी बारिश एवं डामों से नदियों में अत्यधिक छोड़े गए पानी से किसान भाइयों की धान गन्ने की फसलें बर्बाद होने कृषि भूमि एवं आवादी में देवहा नदी की बाढ़ से कई गांव में कटान करने की समस्या से बचाव को किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने बाढ़ नियंत्रण एवं राहत प्रभारी अपर जिला अधिकारी राजस्व एवं वित्त से बाढ़ चौकिया एवं रेनवसेरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए वार्ता की है पटेल ने कहा कि वह स्वयं नदी के कटान वाले गांव में अपने संगठन के साथियों के माध्यम से लगातार संपर्क में हैं और उनसे लोगों का एवं प्रशासनिक टीम का सहयोग करने के लिए भी कहा है पटेल ने कहा कि पीलीभीत में देवहा नदी के कटान से अहिरवाड़ा कांधरपुर रसूला गुदरानपुर बहादुरपुर हुकुमी सुस्वार सैजना पियास नावकुड़ वेहरी में अत्यधिक नुकसान होने लगा है उन्होंने बताया कि उन्हें इन सभी गांव के ग्रामीणों ने दूरभाष पर वार्ता में बताया कि अभी तक वहां प्रशासन की कोई भी कर्मचारी अधिकारी नहीं पहुंचे हैं जिससे मदद नहीं मिल पा रही है जबकि अभी नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है देवहा नदी के तटीय गांव के ग्रामीणाे की परेशानी पर किसान नेता देवस्वरुप पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराया है किसान नेता पटेल ने कहा कि कल ही पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पटेल ने आज की बाढ़ की स्थिति से एवं ग्रामीणों की समस्या से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को अवगत करा दिया है3
- बैगुल नदी के पुल पर चार फीट पानी, आवागमन हुआ बंद; ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग आस्था बरेली न्यूज लाईव बरेली।जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी** पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष **दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब **चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब **20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी** तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से **स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित** होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर **ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए**, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की1
- पीलीभीत में बारिश का कहर! भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार1
- ग्राम डाकिया रंजीत तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत तीन दिवसीय बारिश के कारण सीमा देवी पत्नी राम सिंह कुशवाहा के मकान की छत वह दीवार गिर गई जिससे भारी नुकसान हुआ मकान के छत के नीचे बच्चे लेटे हुए थे बराबर में गाय भैंस बंधी हुई थी गनीमत किसी के चोटें नहीं आई सीमा देवी पत्नी राम सिंह कुशवाहा प्रशासन से मांग की है बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है वह मुआवजा दिलवाया जाए3
- यूपी के बदायूँ जिले मे48 घन्टे से हो रही वरसात से भारी नुकसान हुआ है 48 घन्टे से हो रही लगातार वरसात से बदायूँ जिले मे भारी नुकसान हुआ बदायूं जिले के ग्राम ओमी नगला मे वरसात से कई कच्चे व पक्के मकानो का नुकसान हुआ है और पूरा गाँव जलमग्न हो गया है पूरे गाँव मे विकास न होने और सही से गली न बनने से गांव का आवागमन वाधित हो गया है प्रशासन से लोगों की मांग है कि उसावा देहात ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा गाँव मे रास्ता और जल का निकास के लिए नाले आदि का निर्माण कराया जाये जिससे होने वाली बरसात से गाँव का पानी निकल सके और लोग सही से जीवन जी सके1