Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में बारिश का कहर! भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
Prashant mishra
पीलीभीत में बारिश का कहर! भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज तिरंगा चौक सेल्फी पॉइंट खेरिया मोड़ चौराहा आगरा पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान आस्था बरेली न्यूज लाईव धर्मेन्द्र आसौलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष* *भारतीय क्रान्तिकारी संघ* *वतौर* *मुख्य अतिथि* ने ध्वजारोहण व राष्ट्र गान किया । साथ में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद जादौन जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री बलवीर चौधरी जी, जिला अध्यक्ष श्री अनूप आसौलिया जी, श्री सीताराम राजौरिया जी, श्री सियाराम राजोरिया जी, श्री विनोद कुमार जी, का पुष्पमाला व तिरंगा वस्त्र पहनकर आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया तथा आयोजक अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी,अजय नोतनानी, अनिल कुमार , संजय नोतनानी, तेज सिंह, डॉ अमन सक्सैना, हुकुम सिंह, विनोद त्यागी, अरुण चौहान, अमित सागर, सलमान अब्बासी, हरप्रीत सिंह उर्फ काकू , सत्येंद्र दुबे, पंकज यादव , दिनेश अरोरा, , सुनील कोहली, उमा फौजदार श्रीमती तूलिकादास सक्सेना ,सुधीर कुमार,इमरान अब्बास , शिव शंकर सहज, अनुराग कमांडो ,अनुराग सिंह,उत्कर्ष यादव, मुकेश बाबू कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे1
- शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।1
- Bareilly Ke Thana aonla ka mamla/ youvak ki hatya se hadkamp/ sp South Anshika Verma ka bada byan/ Adhikari dwara bataya Gaya/ hatya Ke piche ki vajah kya Rahi/ khabar ki padtaal khabar ko janna/ khabar Mein Hi bahut kuchh chhupa/ Bareilly Ke Thana aonla ka mamla/ youvak ki hatya se hadkamp/ sp South Anshika Verma ka bada byan/ Adhikari dwara bataya Gaya/ hatya Ke piche ki vajah kya Rahi/ khabar ki padtaal khabar ko janna/ khabar Mein Hi bahut kuchh chhupa/1
- बरेली के टहाताजपुर तिराहे पर पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद बरेली के बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे टहाताजपुर तिराहे पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्यामनगर गौटिया निवासी 23 वर्षीय सनी पुत्र गंगाशरण को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बिथरी चैनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह तमंचा रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति से मिला था और उसने इसे अपनी सुरक्षा के लिए ले लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर जागीर में रविवार को एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ड्यूटी से घर लौटे एक 33 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र रूम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू यादव पास ही स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा में बस चलाने का काम करते थे। रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सही-सलामत अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर की बिजली में कुछ खराबी आ गई है। घर में अंधेरा या बिजली की समस्या दूर करने के इरादे से गुड्डू खुद ही खराब लाइन को सही करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली का एक नंगा और चालू तार उनके सीने से स्पर्श हो गया। देखते ही देखते उनके शरीर में तेज करंट फैल गया और वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़े।आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसे गुड्डू को इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गुड्डू यादव की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक 8 साल की बेटी और 6 साल का मासूम बेटा है। उनके पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। गुड्डू ही अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, और उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस तुरंत अस्पताल व मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- बरेली के थाना भोजीपुरा का मामला महिला ने लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना भोजीपुरा का मामला महिला ने लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- बैगुल नदी के पुल पर चार फीट पानी, आवागमन हुआ बंद; ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग आस्था बरेली न्यूज लाईव बरेली।जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी** पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष **दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब **चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब **20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी** तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से **स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित** होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर **ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए**, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की1
- बरेली में बारिश का बड़ा असर: 28 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश बरेली में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बरेली में 28 सितंबर 2026 को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज 28 सितंबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे बरेली सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी1
- बहगुल-नदी का पुल फिर डूबा, दर्जनों गांवों का रास्ता बंदः भुता-बिथरी मार्ग पर धरने के 15 दिन बाद भी नहीं सुधरा पुल, 4 फीट पानी से आवागमन ठप बरेली के सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बहगुल नदी पर बना पुल फिर पानी में डूब गया है। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद इस साल दूसरी बार पुल के ऊपर से करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर आना-जाना बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से छात्रों और ग्रामीणों को 20 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों ने पुल ठीक करने की मांग पर धरना दिया था। सदर तहसीलदार के भरोसे के बाद धरना खत्म हुआ, पर पुल की हालत वैसी ही बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्दी ही पुल में निर्माण कार्य अथवा सुधार कार्य शुरू न होने की दशा में विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वादे के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर और बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल समेत लोगों ने सरकार से पुल को जल्द दोबारा बनाने की मांग की है, ताकि अगली बारिश में रास्ता फिर बंद न हो।1