logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

6 hrs ago
user_संदीप मिश्रा
संदीप मिश्रा
पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    1
    शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांसखेड़ा में बंद घर से मिला महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुआ शक
    1
    बांसखेड़ा में बंद घर से मिला महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुआ शक
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध *थाना आंवला, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।*
    1
    कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध
*थाना आंवला, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।*
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पूरनपुर। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने रविवार दोपहर 12 बजे पूरनपुर कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। एएसपी ने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों और अभिलेखों की स्थिति देखी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी जायजा लिया। महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई, महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कोतवाली के डाक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों और डाक से संबंधित कार्यों की स्थिति देखी।एएसपी ने पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पवन पांडे समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पूरनपुर। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने रविवार दोपहर 12 बजे पूरनपुर कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। एएसपी ने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों और अभिलेखों की स्थिति देखी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी जायजा लिया। महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई, महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कोतवाली के डाक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों और डाक से संबंधित कार्यों की स्थिति देखी।एएसपी ने पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पवन पांडे समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित। *लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे* *पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, खेतों में जलभराव* बीसलपुर। बीसलपुर तहसील क्षेत्र समेत पूरे पीलीभीत जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को ग्राम हाफिज नगर बन्नाही में बारिश के चलते दो पुराने मकानों के हिस्से गिर गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी नाथू कश्यप का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। नाथू कश्यप गांव से बाहर रहकर काम करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान का करीब आधा हिस्सा और एक दीवार ढह गई। वहीं पड़ोस में गिरजा शंकर के पुश्तैनी मकान का जीना भी बारिश के चलते गिर गया। पुराने कच्चे मकान के बाहर बने हिस्से में एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान में वर्तमान में कोई नहीं रहता था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, गांव के बाहर मुख्य रास्ते पर बारिश के बीच पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। लगातार बारिश से गांव के आसपास खेतों में भी पानी भर गया है। इससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से जलभराव का जायजा लेकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    2
    लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित।
*लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे*
*पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, खेतों में जलभराव*
बीसलपुर। बीसलपुर तहसील क्षेत्र समेत पूरे पीलीभीत जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को ग्राम हाफिज नगर बन्नाही में बारिश के चलते दो पुराने मकानों के हिस्से गिर गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
गांव निवासी नाथू कश्यप का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। नाथू कश्यप गांव से बाहर रहकर काम करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान का करीब आधा हिस्सा और एक दीवार ढह गई। वहीं पड़ोस में गिरजा शंकर के पुश्तैनी मकान का जीना भी बारिश के चलते गिर गया। पुराने कच्चे मकान के बाहर बने हिस्से में एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान में वर्तमान में कोई नहीं रहता था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
उधर, गांव के बाहर मुख्य रास्ते पर बारिश के बीच पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। लगातार बारिश से गांव के आसपास खेतों में भी पानी भर गया है। इससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से जलभराव का जायजा लेकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
    3
    #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की
मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा
    1
    स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप।

स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    15 hrs ago
  • बहगुल-नदी का पुल फिर डूबा, दर्जनों गांवों का रास्ता बंदः भुता-बिथरी मार्ग पर धरने के 15 दिन बाद भी नहीं सुधरा पुल, 4 फीट पानी से आवागमन ठप बरेली के सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बहगुल नदी पर बना पुल फिर पानी में डूब गया है। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद इस साल दूसरी बार पुल के ऊपर से करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर आना-जाना बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से छात्रों और ग्रामीणों को 20 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों ने पुल ठीक करने की मांग पर धरना दिया था। सदर तहसीलदार के भरोसे के बाद धरना खत्म हुआ, पर पुल की हालत वैसी ही बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्दी ही पुल में निर्माण कार्य अथवा सुधार कार्य शुरू न होने की दशा में विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वादे के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर और बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल समेत लोगों ने सरकार से पुल को जल्द दोबारा बनाने की मांग की है, ताकि अगली बारिश में रास्ता फिर बंद न हो।
    1
    बहगुल-नदी का पुल फिर डूबा, दर्जनों गांवों का रास्ता बंदः भुता-बिथरी मार्ग पर धरने के 15 दिन बाद भी नहीं सुधरा पुल, 4 फीट पानी से आवागमन ठप
बरेली के सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बहगुल नदी पर बना पुल फिर पानी में डूब गया है। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद इस साल दूसरी बार पुल के ऊपर से करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर आना-जाना बंद हो गया है।
रास्ता बंद होने से छात्रों और ग्रामीणों को 20 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों ने पुल ठीक करने की मांग पर धरना दिया था। सदर तहसीलदार के भरोसे के बाद धरना खत्म हुआ, पर पुल की हालत वैसी ही बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जल्दी ही पुल में निर्माण कार्य अथवा सुधार कार्य शुरू न होने की दशा में विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वादे के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर और बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल समेत लोगों ने सरकार से पुल को जल्द दोबारा बनाने की मांग की है, ताकि अगली बारिश में रास्ता फिर बंद न हो।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.