Shuru
Apke Nagar Ki App…
#पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
#पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
More news from Pilibhit and nearby areas
- #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।3
- नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पूरनपुर। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने रविवार दोपहर 12 बजे पूरनपुर कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। एएसपी ने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों और अभिलेखों की स्थिति देखी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी जायजा लिया। महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई, महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कोतवाली के डाक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों और डाक से संबंधित कार्यों की स्थिति देखी।एएसपी ने पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पवन पांडे समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।1
- लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित। *लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे* *पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, खेतों में जलभराव* बीसलपुर। बीसलपुर तहसील क्षेत्र समेत पूरे पीलीभीत जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को ग्राम हाफिज नगर बन्नाही में बारिश के चलते दो पुराने मकानों के हिस्से गिर गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी नाथू कश्यप का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। नाथू कश्यप गांव से बाहर रहकर काम करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान का करीब आधा हिस्सा और एक दीवार ढह गई। वहीं पड़ोस में गिरजा शंकर के पुश्तैनी मकान का जीना भी बारिश के चलते गिर गया। पुराने कच्चे मकान के बाहर बने हिस्से में एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान में वर्तमान में कोई नहीं रहता था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, गांव के बाहर मुख्य रास्ते पर बारिश के बीच पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। लगातार बारिश से गांव के आसपास खेतों में भी पानी भर गया है। इससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से जलभराव का जायजा लेकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।2
- स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा1
- बांसखेड़ा में बंद घर से मिला महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुआ शक1
- जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच दियोरिया रेंज से कथित तौर पर जंगल की लकड़ी साइकिलों पर बाहर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और जंगल से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो और इससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग साइकिलों पर लकड़ी लादकर जंगल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज का है। मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच जंगल में लोगों की आवाजाही उनकी सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्र की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े करती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लकड़ी जंगल से बाहर ले जाने की अनुमति नियमों के तहत दी गई थी, तो क्या इसकी विधिवत एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी की गई? और यदि अनुमति नहीं थी, तो बैरियर और निगरानी व्यवस्था से लकड़ी बाहर कैसे पहुंची? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्थानीय स्तर पर वन विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अधिकारी मौके की जांच कराते हैं या नहीं, लकड़ी ले जाने वालों की पहचान होती है या नहीं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वायरल वीडियो ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की निगरानी व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने की अनुमति थी या नियमों का उल्लंघन कर लकड़ी निकाली जा रही थी।3
- ग्राम डाकिया रंजीत तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत तीन दिवसीय बारिश के कारण सीमा देवी पत्नी राम सिंह कुशवाहा के मकान की छत वह दीवार गिर गई जिससे भारी नुकसान हुआ मकान के छत के नीचे बच्चे लेटे हुए थे बराबर में गाय भैंस बंधी हुई थी गनीमत किसी के चोटें नहीं आई सीमा देवी पत्नी राम सिंह कुशवाहा प्रशासन से मांग की है बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है वह मुआवजा दिलवाया जाए3