logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा

15 hrs ago
user_अशोक सरकार
अशोक सरकार
Khatima, Udam Singh Nagar•
15 hrs ago

स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच दियोरिया रेंज से कथित तौर पर जंगल की लकड़ी साइकिलों पर बाहर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और जंगल से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो और इससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग साइकिलों पर लकड़ी लादकर जंगल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज का है। मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच जंगल में लोगों की आवाजाही उनकी सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्र की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े करती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लकड़ी जंगल से बाहर ले जाने की अनुमति नियमों के तहत दी गई थी, तो क्या इसकी विधिवत एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी की गई? और यदि अनुमति नहीं थी, तो बैरियर और निगरानी व्यवस्था से लकड़ी बाहर कैसे पहुंची? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्थानीय स्तर पर वन विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अधिकारी मौके की जांच कराते हैं या नहीं, लकड़ी ले जाने वालों की पहचान होती है या नहीं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वायरल वीडियो ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की निगरानी व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने की अनुमति थी या नियमों का उल्लंघन कर लकड़ी निकाली जा रही थी।
    3
    जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल 
जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, वन विभाग की निगरानी पत्र सवाल 
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच दियोरिया रेंज से कथित तौर पर जंगल की लकड़ी साइकिलों पर बाहर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और जंगल से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो और इससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग साइकिलों पर लकड़ी लादकर जंगल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज का है।
मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच जंगल में लोगों की आवाजाही उनकी सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्र की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े करती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लकड़ी जंगल से बाहर ले जाने की अनुमति नियमों के तहत दी गई थी, तो क्या इसकी विधिवत एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी की गई? और यदि अनुमति नहीं थी, तो बैरियर और निगरानी व्यवस्था से लकड़ी बाहर कैसे पहुंची?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्थानीय स्तर पर वन विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अधिकारी मौके की जांच कराते हैं या नहीं, लकड़ी ले जाने वालों की पहचान होती है या नहीं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल वायरल वीडियो ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की निगरानी व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि जंगल से लकड़ी बाहर ले जाने की अनुमति थी या नियमों का उल्लंघन कर लकड़ी निकाली जा रही थी।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमरिया में भी भारी बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,धान और गन्ने को नुकसान
    1
    अमरिया में भी भारी बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,धान और गन्ने को नुकसान
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡ पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡
    1
    पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡
पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    42 min ago
  • चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित चम्पावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तामली और मंच समेत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर घरों को आंशिक क्षति और जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
    1
    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित
चम्पावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
तामली और मंच समेत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर घरों को आंशिक क्षति और जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर
    1
    किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर
किच्छा से सबसे बड़ी खबर गोला नदी फिर से देखने को मिल रही है तूफान पर
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की मांग हुई तेज लालकुआं में जबरदस्त प्रदर्शन
    1
    बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की मांग हुई तेज लालकुआं में जबरदस्त प्रदर्शन
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार के सिर से छिनी छत गांव फैजनगर भुता। क्षेत्र के गांव फैजनगर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते हसन मोहम्मद का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित हसन मोहम्मद के अनुसार, मकान गिरने की सूचना गांव के लेखपाल को दी गई थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आए। मकान गिरने से घरेलू सामान के साथ परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।... #Bareilly #news..
    1
    बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार के सिर से छिनी छत गांव फैजनगर
भुता। क्षेत्र के गांव फैजनगर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते हसन मोहम्मद का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
पीड़ित हसन मोहम्मद के अनुसार, मकान गिरने की सूचना गांव के लेखपाल को दी गई थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आए।
मकान गिरने से घरेलू सामान के साथ परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।... #Bareilly #news..
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौसम अपडेट।बारिश थमी छाया कोहरा छाया पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले।
    1
    मौसम अपडेट।बारिश थमी छाया कोहरा छाया पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े
पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले।
    user_Kheemanand upadhayay
    Kheemanand upadhayay
    Pati, Champawat•
    7 hrs ago
  • रिश्तों की मर्यादा तार-तार! मूक-बधिर भतीजी से दरिंदगी, सगा ताऊ गिरफ्तार! रिश्तों की मर्यादा तार-तार! मूक-बधिर भतीजी से दरिंदगी, सगा ताऊ गिरफ्तार!
    1
    रिश्तों की मर्यादा तार-तार! मूक-बधिर भतीजी से दरिंदगी, सगा ताऊ गिरफ्तार!
रिश्तों की मर्यादा तार-तार! मूक-बधिर भतीजी से दरिंदगी, सगा ताऊ गिरफ्तार!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.