बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार के सिर से छिनी छत गांव फैजनगर भुता। क्षेत्र के गांव फैजनगर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते हसन मोहम्मद का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित हसन मोहम्मद के अनुसार, मकान गिरने की सूचना गांव के लेखपाल को दी गई थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आए। मकान गिरने से घरेलू सामान के साथ परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।... #Bareilly #news..
बारिश में ढहा कच्चा मकान, परिवार के सिर से छिनी छत गांव फैजनगर भुता। क्षेत्र के गांव फैजनगर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते हसन मोहम्मद का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित हसन मोहम्मद के अनुसार, मकान गिरने की सूचना गांव के लेखपाल को दी गई थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आए। मकान गिरने से घरेलू सामान के साथ परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।... #Bareilly #news..
- शाहजहांपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में हरदोई के पिहानी की रहने वाली शालू शर्मा का शव उसकी ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शालू की शादी 25 अप्रैल 2026 को पवन शर्मा से हुई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्लॉट की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के परिजनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।1
- बांसखेड़ा में बंद घर से मिला महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुआ शक1
- कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध *थाना आंवला, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर में युवक की हत्या की सूचना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।*1
- नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा नवागत एएसपी ने पूरनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पूरनपुर। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने रविवार दोपहर 12 बजे पूरनपुर कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। एएसपी ने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों और अभिलेखों की स्थिति देखी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का भी जायजा लिया। महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई, महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता और जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कोतवाली के डाक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों और डाक से संबंधित कार्यों की स्थिति देखी।एएसपी ने पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पवन पांडे समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित। *लगातार बारिश से दो मकानों के हिस्से गिरे* *पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, खेतों में जलभराव* बीसलपुर। बीसलपुर तहसील क्षेत्र समेत पूरे पीलीभीत जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को ग्राम हाफिज नगर बन्नाही में बारिश के चलते दो पुराने मकानों के हिस्से गिर गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी नाथू कश्यप का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। नाथू कश्यप गांव से बाहर रहकर काम करते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान का करीब आधा हिस्सा और एक दीवार ढह गई। वहीं पड़ोस में गिरजा शंकर के पुश्तैनी मकान का जीना भी बारिश के चलते गिर गया। पुराने कच्चे मकान के बाहर बने हिस्से में एक कमरे की छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान में वर्तमान में कोई नहीं रहता था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, गांव के बाहर मुख्य रास्ते पर बारिश के बीच पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। लगातार बारिश से गांव के आसपास खेतों में भी पानी भर गया है। इससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से जलभराव का जायजा लेकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।2
- #पीलीभीत में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवहा और खन्नौत समेत क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे बीसलपुर और बिलसंडा इलाके के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने फसल नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने की मांग की है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।3
- बहगुल-नदी का पुल फिर डूबा, दर्जनों गांवों का रास्ता बंदः भुता-बिथरी मार्ग पर धरने के 15 दिन बाद भी नहीं सुधरा पुल, 4 फीट पानी से आवागमन ठप बरेली के सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बहगुल नदी पर बना पुल फिर पानी में डूब गया है। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद इस साल दूसरी बार पुल के ऊपर से करीब चार फीट पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर आना-जाना बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से छात्रों और ग्रामीणों को 20 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों ने पुल ठीक करने की मांग पर धरना दिया था। सदर तहसीलदार के भरोसे के बाद धरना खत्म हुआ, पर पुल की हालत वैसी ही बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्दी ही पुल में निर्माण कार्य अथवा सुधार कार्य शुरू न होने की दशा में विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वादे के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर और बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल समेत लोगों ने सरकार से पुल को जल्द दोबारा बनाने की मांग की है, ताकि अगली बारिश में रास्ता फिर बंद न हो।1
- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत। पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में पीलीभीत पूरनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य कहीं घायल हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।1