Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡ पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡
The Public Matter
पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡ पिथौरागढ़ एक्सप्रेस: फटाफट राउंडअप ⚡
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग में पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात, टीमों ने तत्काल पहुंचकर हटाए पेड़ चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। रविवार 27 सितंबर को फोर्ती, बाराकोट रोड और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु कराया। फोर्ती और बाराकोट रोड पर पेड़ गिरने की सूचना डीसीआर और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों स्थानों पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं, सूखीढांग रेस्ट एरिया के पास भी सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को काटा और जेसीबी की मदद से उसके टुकड़ों को सड़क से हटाया। तीनों स्थानों पर फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से बाधित यातायात को बहाल किया गया। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। चम्पावत पुलिस की अपील: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।4
- मौसम अपडेट।बारिश थमी छाया कोहरा छाया पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े पाटी। पहाड़ में बारिश थमने के बाद कोहरा छा गया है। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह शाम बढ़ती ठंड के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले।1
- स्लग-शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। स्थान -खटीमा ऊधम नगर खटीमा रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा1
- महारैली में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शन कारियों को दिलाया भरोसा, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण। 15 हजार की महारैली के बाद सरकार का हस्तक्षेप, कैड़ा ने दिया समाधान का भरोसा हल्द्वानी -:बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 44वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लगातार बारिश के बावजूद करीब 15 हजार ग्रामीणों ने महारैली निकालकर लालकुआं तहसील की ओर कूच किया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए भेजा। कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आंदोलनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान बिंदुखत्ता के मामले को कैबिनेट में लाकर समाधान निकालने का भरोसा दिया है। कैड़ा ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पर भरोसा रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से भी ग्रामीणों के समक्ष फोन पर वार्ता की और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले जनता इंटर कॉलेज रोड पर आयोजित जनसभा में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव के दर्जे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा परीक्षण के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजे जाने पर सवाल उठाया। आंदोलन के समर्थन में काररोड और घोड़ानाला बाजार बंद रहे। महारैली में महिलाएं, युवा, पूर्व सैनिक, छात्र नेता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। अब ग्रामीणों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और कैबिनेट में मामले को रखे जाने पर टिकी हैं।1
- रात्रि चौपाल लगाकर लमगड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, किया जागरूक अल्मोड़ा। मासिक अपराध गोष्ठी में मिले निर्देशों के क्रम में लमगड़ा पुलिस ने ग्राम मिरौली स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। शनिवार रात आयोजित चौपाल में वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने ग्रामीणों की पुलिस संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने मासिक अपराध गोष्ठी में सर्किल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर पुलिस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा साइबर अपराध, नए आपराधिक कानून, नशा और यातायात समेत विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और डिजिटल अरेस्टिंग जैसे नए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। नशे से संबंधित गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रतिकूल मौसम में सावधानी बरतने की अपील की। रात के समय जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई। आपात स्थिति में डायल 112, थाना लमगड़ा और पुलिस अधिकारियों को सूचना देने तथा आपदा संबंधी सहायता के लिए 1070 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।1
- उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फ :: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे लोगों को युद्ध स्तर पर बाहर निकालने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री धामी ने। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसात एवं प्रतिकूल मौसम के कारण बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।1
- “बैंकों पर हड़ताल का असर! 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज” “बैंकों पर हड़ताल का असर! 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज”1
- 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट 🚨 उत्तराखंड की बड़ी खबरें पिथौरागढ़–चंपावत से फटाफट अपडेट1