*दरोगा भर्ती परीक्षा पर ‘हाई अलर्ट’, एडीजी-आईजी का औचक निरीक्षण, कौशाम्बी में नकल पर जीरो टॉलरेंस* कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस की बहुप्रतीक्षित उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को पूरी तरह नकलमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कौशाम्बी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य किले जैसी नजर आई। शनिवार को प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण और प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय मिश्रा ने अचानक कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में सतर्कता और बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी साथ रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग और कक्षों की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की पवित्रता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या नकल की कोशिश सामने आती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजबूत चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस और मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है। हर केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी लगातार जारी है। दरअसल पिछले वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार शासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि कौशाम्बी में परीक्षा केंद्रों के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन की इस सख्ती और पारदर्शी व्यवस्था से अभ्यर्थियों में भी भरोसा दिखाई दिया। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि “ऐसे माहौल में परीक्षा देकर लगता है कि मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।” कुल मिलाकर कौशाम्बी में दरोगा भर्ती परीक्षा अनुशासन, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती नजर आई, जहां प्रशासन का एक ही संदेश स्पष्ट रहा— “मेहनत की जीत होगी, नकल करने वालों की नहीं।”

- आंचल के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रेमी को पुलिस ने किया #गिरफ्तार कोखराज कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बक्स का पुरवा गांव की नाबालिग बालिका कुमारी आंचल उम्र 16 वर्ष अपने पड़ोस के गांव बरीपुर के लड़के से प्रेम करती थी दोनों के बीच नजदीकियां बनी थी लेकिन इसके बाद बालिका के प्रेमी सुरेंद्र गौतम ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी जब बालिका ने दबाव बनाया तो सुरेंद्र गौतम ने कहा कि तुम हमारे प्यार में क्या कर सकती हो फांसी लगा कर दिखाओ तुम मुझसे कितना प्यार करती हो और प्यार में किस हद तक जा सकती हो इसी के चलते 13 मार्च को आंचल ने फांसी लगाकर अपने प्रेमी के शर्त कों को पूरा कर दिया मामले की शिकायत बालिका की मां रुक्मिणी देवी पत्नी बच्चा लाल ने थाना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है बालिका के परिजनों ने पुलिस से स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होगी बालिका का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा सीओ सिराथू के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने 14 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया है जहां भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा पुलिस के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है प्रेमी सुरेंद्र गौतम पुत्र राम आसरे निवासी बरीपुर को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । #UPPolice #newsfeed2026 #kaushambinews1
- *कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बन रहे एक कक्षीय भवन व बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को गांव के कुछ दबंगों द्वारा गिराने और मजदूरों को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं निर्माण को गिराने का एक वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक कक्ष भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है।इसके लिए 11 मार्च को लेखपाल व तहसीलदार की उपस्थिति में नापजोख कर विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराई गई थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद द्वारा 12 मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।आरोप है कि 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ दबंग व अराजक तत्व मौके पर पहुंचे और हो रहे निर्माण कार्य को गिरा दिया। इतना ही नहीं वहां काम कर रहे मजदूरों को भी धमकाते हुए कहा कि यहां दोबारा काम किया तो हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।मजदूरों ने घटना की जानकारी 14 मार्च की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को दी।इसके बाद प्रधानाध्यापक ने तत्काल कोखराज थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।इधर गांव में चर्चा है कि निर्माण कार्य रुकवाने वाले दबंग किसी माननीय जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस की बहुप्रतीक्षित उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को पूरी तरह नकलमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कौशाम्बी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य किले जैसी नजर आई। शनिवार को प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण और प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय मिश्रा ने अचानक कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में सतर्कता और बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी साथ रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग और कक्षों की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की पवित्रता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या नकल की कोशिश सामने आती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजबूत चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस और मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है। हर केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी लगातार जारी है। दरअसल पिछले वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार शासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि कौशाम्बी में परीक्षा केंद्रों के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन की इस सख्ती और पारदर्शी व्यवस्था से अभ्यर्थियों में भी भरोसा दिखाई दिया। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि “ऐसे माहौल में परीक्षा देकर लगता है कि मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।” कुल मिलाकर कौशाम्बी में दरोगा भर्ती परीक्षा अनुशासन, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती नजर आई, जहां प्रशासन का एक ही संदेश स्पष्ट रहा— “मेहनत की जीत होगी, नकल करने वालों की नहीं।”1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कौशाम्बी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सराय अकिल क्षेत्र के होनहार युवा अभिनव सिंह के प्रथम आगमन पर कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शनिवार दोपहर करीब दो बजे फकीराबाद चौराहे स्थित मिलन गेस्ट हाउस के पास कस्बावासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही लोगों को पता चला कि अभिनव सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है, तब से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दे रहे हैं। शनिवार को जब अभिनव सिंह प्रयागराज से कौशाम्बी पहुंचे तो कस्बे के लोगों ने बाजे-गाजे, पटाखों और फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सुनील अग्रहरि, पारस अग्रहरी, गोकुल प्रसाद, विनोद अग्रहरी, लालू ताम्रकार, महेश ताम्रकार, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह, समर रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे। सभी ने अभिनव सिंह को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में जनसत्ता दल के पूर्व प्रत्याशी अनिल केशरवानी ने भी अपने समर्थकों के साथ चौराहे पर पहुंचकर अभिनव सिंह का स्वागत किया और माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। स्वागत समारोह के दौरान राकेश सिंह, पूर्व एडीजे लाल बहादुर सिंह, अरुण कुमार जायसवाल, राम नरेश त्यागी, चक्रेश जायसवाल, शिवबाबू केसरवानी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ नाचते-झूमते नजर आए। इस अवसर पर अभिनव सिंह ने अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।4
- कौशांबी प्रेम प्रेसग में 16 वर्षीय आंचल ने फांसी लगाकर दी जान आंचल की मां ने क्या कुछ कहा देखें पूरा वीडियो। कोखराज थाना अंतर्गत फकीर बाक्स का पूरा गांव का मामला सुनील कुमार Sunil Kumar Indian national news सच की खोज भारतीय राष्ट्रीय समाचार Kaushambi News viral video1
- कौशांबी...फास्ट फूड खाने की आदत ने बच्चे का खून रह गया 4 ग्राम,जानलेवा हालत में अस्पताल पहुंचा। सुने क्या कहा नारायण स्वरूप हॉस्पिटल प्रयागराज के डॉ राजीव सिंह ने। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- दिल्ली का ये वीडियो देखकर आपकी आँखों से आँसू आ जायेंगे। "5 दिन से घर में LPG सिलेंडर नहीं है, बाहर लेने गया तो 300 रूपये किलो गैस मिल रही है। मैं सुबह से भूखा प्यासा सिलेंडर लेने के लिए खड़ा हुआ हूं। चाय नाश्ता कुछ नहीं किया " युवक अपना दर्द सुनाते हुए ज़ोर ज़ोर से रोने लगता है।1