*प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर बन रहे कक्ष का निर्माण गिराया, मजदूरों को दी धमकी* *कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बन रहे एक कक्षीय भवन व बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को गांव के कुछ दबंगों द्वारा गिराने और मजदूरों को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं निर्माण को गिराने का एक वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक कक्ष भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है।इसके लिए 11 मार्च को लेखपाल व तहसीलदार की उपस्थिति में नापजोख कर विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराई गई थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद द्वारा 12 मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।आरोप है कि 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ दबंग व अराजक तत्व मौके पर पहुंचे और हो रहे निर्माण कार्य को गिरा दिया। इतना ही नहीं वहां काम कर रहे मजदूरों को भी धमकाते हुए कहा कि यहां दोबारा काम किया तो हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।मजदूरों ने घटना की जानकारी 14 मार्च की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को दी।इसके बाद प्रधानाध्यापक ने तत्काल कोखराज थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।इधर गांव में चर्चा है कि निर्माण कार्य रुकवाने वाले दबंग किसी माननीय जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- कौशांबी जनपद में कोखराज थाना अंतर्गत फकीर बक्स का पूरा की आंचल ने अपने प्रेमी के कहने पर फांसी लगाकर दे दी जान सुनील कुमार Sunil Kumar Indian national news सच की खोज (भारतीय राष्ट्रीय समाचार) Kaushambi news Kaushambi video viral1
- कौशाम्बी। जनपद के चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए शुक्रवार को लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। क्षेत्र में गैस की कमी के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही ब्लॉक परिसर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी तैनात किया गया। पुलिस की देखरेख में उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर वितरित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर समय से न मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में सिलेंडर मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक परिसर पहुंच गए।1
- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- कौशाम्बी एवं डीएम कौशाम्बी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश। शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी 9737416155 SHREY TV1
- कौशाम्बी प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय आंचल ने फांसी लगाकर दी जान आंचल की मां ने क्या कुछ कहा देखें पूरा वीडियो । कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीर बक्स का पूरा गांव का मामला । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " (भारतीय राष्ट्रीय समाचार ) #kaushambinews #viralvideo1
- Post by गुरु ज्ञान1
- कौशांबी ... उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं डीएम कौशाम्बी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1