Shuru
Apke Nagar Ki App…
चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण कौशाम्बी। जनपद के चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए शुक्रवार को लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। क्षेत्र में गैस की कमी के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही ब्लॉक परिसर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी तैनात किया गया। पुलिस की देखरेख में उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर वितरित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर समय से न मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में सिलेंडर मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक परिसर पहुंच गए।
Aman kesharwani
चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइन, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण कौशाम्बी। जनपद के चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए शुक्रवार को लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। क्षेत्र में गैस की कमी के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही ब्लॉक परिसर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी तैनात किया गया। पुलिस की देखरेख में उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर वितरित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर समय से न मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में सिलेंडर मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक परिसर पहुंच गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नो एंट्री ध्वस्त, नए यमुना पुल पर मौत बनकर दौड़ रहे ट्रक! प्रयागराज। शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में यातायात व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब नो एंट्री लागू होने के बावजूद नए यमुना पुल पर भारी ट्रक खुलेआम फर्राटा भरते नजर आए। नियमों को ठेंगा दिखाते इन ट्रकों की रफ्तार ऐसी थी मानो सड़क नहीं, मौत की पटरी हो — और उस पर आम लोग अपनी जान हथेली पर रखकर गुजरने को मजबूर हों। शहर के सबसे संवेदनशील मार्गों में गिने जाने वाले नए यमुना पुल पर नो एंट्री के बावजूद ट्रकों की आवाजाही ने साफ कर दिया है कि या तो नियम खत्म हो चुके है। लोगों का कहना है कि पुल पर हर समय भारी वाहन गुजरते रहते हैं, जिससे बाइक सवार,महिलाएं और छोटे वाहन चालक दहशत में रहते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब शहर के बीच, प्रशासन की निगरानी वाले इलाके में यह हालत है, तो नारीबारी, बारा, कौंधियारा, यमुनानगर और ग्रामीण सड़कों पर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि वहां तो दिन-रात ओवरलोड ट्रक चलते हैं, कोई रोकने वाला नहीं, कोई देखने वाला नहीं — हादसा हो जाए तो फाइल बनती है, कार्रवाई नहीं। लोगों ने सवाल उठाए हैं — क्या नो एंट्री सिर्फ बोर्ड लगाने तक सीमित है? क्या नए यमुना पुल पर नियमों का कोई मतलब नहीं? किसके इशारे पर शहर में मौत बनकर दौड़ रहे हैं ट्रक? स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत सख्ती नहीं हुई तो नया यमुना पुल किसी दिन बड़े हादसे का गवाह बन सकता है, और तब जिम्मेदारी तय करना मुश्किल नहीं होगा। शहरवासियों ने मांग की है कि नए यमुना पुल पर तुरंत सख्त चेकिंग हो नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और ओवरलोड व भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद की जाए लोगों का साफ कहना है —“नियम अगर लागू नहीं हो सकते, तो नो एंट्री के बोर्ड हटा दीजिए… कम से कम लोगों को झूठा भरोसा तो नहीं रहेगा।”1
- *खड़ी फसल में दबंगों ने शुरू किया कब्जा, बंटवारे का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन* *कौशांबी संदेश* कोखराज कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी खड़ी गेहूं की फसल के बीच दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा है, जबकि जमीन के बंटवारे का मामला उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिराथू की अदालत में विचाराधीन है।मिली जानकारी के अनुसार टिकरा गांव निवासी मानिक चन्द्र पुत्र स्वर्गीय सूरज पाल की जमीन पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे स्थित है। उक्त भूमि का गाटा संख्या 76 है, जिसका कुल रकबा 1.623 हेक्टेयर बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जमीन के उनके हिस्से में इस समय गेहूं की फसल खड़ी है, लेकिन विपक्षी इंद्रपाल अपने करीब दो दर्जन मजदूरों के साथ वहां जबरन मकान निर्माण करवा रहा है। पीड़ित मानिक चन्द्र ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहले ही लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी थी, लेकिन आरोप है कि लेखपाल और थाना पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी सिराथू की अदालत में धारा 116 के तहत वाद दायर किया गया है, जिसकी अगली सुनवाई 20 मार्च 2026 को निर्धारित है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की सूचना लेखपाल और कोखराज थाना पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और खड़ी फसल के बीच ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि इंद्रपाल और उसका पुत्र रमेश अपने समर्थकों के साथ मौके पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी सिराथू से शिकायत कर खड़ी गेहूं की फसल को बचाने और जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि जब तक जमीन का हिस्सा स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं हो जाता, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि खड़ी फसल के बीच जबरन निर्माण कराया जा रहा है तो जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई भी संबंधित कर्मचारी जांच के लिए नहीं पहुंचा था।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- Post by गुरु ज्ञान1
- "कोई सबसे बड़ा अफवाह जीवी है तो वह सरकार है। सच्चाई यह है कि लापता हो गई है गैस।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- महायुद्ध...कश्मीर के बडगाम में बड़ा प्रदर्शन,खामेनेई के समर्थन में लगाए नारे,नमाज के बाद सड़कों पर उतरे लोग।1
- कांशीराम की राह पर नहीं चल रही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शंकराचार्य का चौंकाने वाला बयान! #KanshiRam #Mayawati #BSP #Shankaracharya #Politics #BreakingNews #IndianPolitics1
- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में ‘एकल वस्तु प्रदर्शनी’ श्रृंखला के अंतर्गत सोने की म्यान के पाक्षिक प्रदर्शन का आज शुभारम्भ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्योति नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन द्वारा सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज एवं निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन से पूर्व मंडलायुक्त द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।1
- #UGC_RollBack #पत्रकार_शुभम_पांडेय #journalist_shubham_pandey #ugc_नहीं_ucc_चाहियॆ #UGC_काला_कानून_वापस_लो #UGCRollBack1