चम्पावत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मार्ग बाधित होने के बावजूद चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा ने कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। धुरा दुग्ध समिति की सदस्य श्रीमती देवकी देवी की दुधारू गाय अचानक दुग्ध ज्वर (मिल्क फीवर) से पीड़ित होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। परिवार की आजीविका का मुख्य आधार होने के कारण पूरा परिवार चिंतित था, जिसके बाद उन्होंने सचल पशुचिकित्सा सेवा से संपर्क साधा। भारी बारिश के कारण मार्ग बंद होने से चिकित्सा वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन पशुचिकित्सक डॉ. जावेद खान आवश्यक दवाइयों और सामग्री के साथ कई किलोमीटर पैदल चलकर देवकी देवी के गांव पहुंचे। डॉ. खान ने लगातार 2 दिनों तक गाय का गहन उपचार और उचित देखभाल की, जिससे दूसरे दिन के अंत तक गाय पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने पैरों पर खड़ी हो गई। अपनी दुधारू गाय को ठीक देखकर देवकी देवी भावुक हो गईं और उन्होंने चम्पावत दुग्ध संघ व चिकित्सा सेवा का आभार प्रकट किया। चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा दुर्गम क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा पहुंचाकर पशुधन संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है।
चम्पावत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मार्ग बाधित होने के बावजूद चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा ने कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। धुरा दुग्ध समिति की सदस्य श्रीमती देवकी देवी की दुधारू गाय अचानक दुग्ध ज्वर (मिल्क फीवर) से पीड़ित होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। परिवार की आजीविका का मुख्य आधार होने के कारण पूरा परिवार चिंतित
था, जिसके बाद उन्होंने सचल पशुचिकित्सा सेवा से संपर्क साधा। भारी बारिश के कारण मार्ग बंद होने से चिकित्सा वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन पशुचिकित्सक डॉ. जावेद खान आवश्यक दवाइयों और सामग्री के साथ कई किलोमीटर पैदल चलकर देवकी देवी के गांव पहुंचे। डॉ. खान ने लगातार 2 दिनों तक गाय का गहन उपचार और उचित देखभाल की, जिससे दूसरे दिन के अंत
तक गाय पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने पैरों पर खड़ी हो गई। अपनी दुधारू गाय को ठीक देखकर देवकी देवी भावुक हो गईं और उन्होंने चम्पावत दुग्ध संघ व चिकित्सा सेवा का आभार प्रकट किया। चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा दुर्गम क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा पहुंचाकर पशुधन संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है।
- चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।1
- उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।1
- उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।1
- नैनीताल में चार दिन के बाद आज 11 जुलाई को मौसम में सुधार आया है। पिछले दिनों हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया था, मगर आज मौसम सुधरते ही नगर में रौनक आ गई है। चार दिन के बाद आखिरकार यह राहत मिली है।1
- उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है।1