logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।

3 hrs ago
user_G EXPRESS
G EXPRESS
Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
3 hrs ago

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया।

काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बागेश्वर और पिथौरागढ़ की सीमा पर बसे कई गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2018 की आपदा में बह चुका झूला पुल अब जल्द ही मोटर पुल के रूप में फिर से बनने जा रहा है। प्रशासन ने इस दिशा में निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुल निर्माण की इस प्रक्रिया में तेजी आने से जल्द ही यहाँ मोटर पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे वर्षों से परेशानी झेल रहे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही, 9 साल बाद नाचनी पुल निर्माण की उम्मीद भी जगी है। वर्तमान में, भकोना और खेती समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण पिछले 7 वर्षों से बेहद जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं। ये ग्रामीण रामगंगा नदी पार करने के लिए जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे अपनी जान दांव पर लगाने को मजबूर हैं। बच्चे भी इसी असुरक्षित रास्ते से स्कूल जाते हैं और ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आवागमन करते हैं।
    1
    बागेश्वर और पिथौरागढ़ की सीमा पर बसे कई गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वर्ष 2018 की आपदा में बह चुका झूला पुल अब जल्द ही मोटर पुल के रूप में फिर से बनने जा रहा है। प्रशासन ने इस दिशा में निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुल निर्माण की इस प्रक्रिया में तेजी आने से जल्द ही यहाँ मोटर पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे वर्षों से परेशानी झेल रहे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही, 9 साल बाद नाचनी पुल निर्माण की उम्मीद भी जगी है।

वर्तमान में, भकोना और खेती समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण पिछले 7 वर्षों से बेहद जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं। ये ग्रामीण रामगंगा नदी पार करने के लिए जंग लगे लोहे के तारों से बनी अस्थायी गरारी के सहारे अपनी जान दांव पर लगाने को मजबूर हैं। बच्चे भी इसी असुरक्षित रास्ते से स्कूल जाते हैं और ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आवागमन करते हैं।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
    1
    उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS बनाने की मांग को लेकर स्थानीय जनता ने वोट न देने की सीधी चेतावनी दी है। चमोली के गैरसैंण से उठी इस मांग में साफ तौर पर कहा गया है कि जब गैरसैंण में AIIMS बनेगा, तभी जनता अपना वोट देगी। इस संदेश को दिल्ली तक पहुंचाने की बात कही गई है, ताकि इस मांग पर ध्यान दिया जा सके। इसके साथ ही वर्ष 2027 में परिवर्तन लाने और देवभूमि के हक में आवाज उठाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
    1
    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS बनाने की मांग को लेकर स्थानीय जनता ने वोट न देने की सीधी चेतावनी दी है। चमोली के गैरसैंण से उठी इस मांग में साफ तौर पर कहा गया है कि जब गैरसैंण में AIIMS बनेगा, तभी जनता अपना वोट देगी। इस संदेश को दिल्ली तक पहुंचाने की बात कही गई है, ताकि इस मांग पर ध्यान दिया जा सके। इसके साथ ही वर्ष 2027 में परिवर्तन लाने और देवभूमि के हक में आवाज उठाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
    1
    चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के ऐना गांव में शुक्रवार रात हुए दिल दहला देने वाले सागर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है। मेरठ में पढ़ाई करने वाला 19 वर्षीय सागर सिंह सेना भर्ती की तैयारी के लिए ऐना गांव में अपनी बुआ जानकी देवी के घर आया हुआ था। शुक्रवार शाम आरोपी हथौड़ा और चाकू लेकर घर में घुसा और पहले सागर के सिर पर हथौड़े से वार किया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सागर की बुआ जानकी देवी और उनकी चचिया सास सबुली देवी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सबुली देवी के गले पर गंभीर चोटें आईं और उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी जगत सिंह बोरा को जानाडु होटल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर खरोंच (स्क्रैच) लगने को लेकर उसका सागर और कृष्णा सिंह से विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कांस्टेबल वरुण राज टम्टा और होमगार्ड आनंद सिंह शामिल रहे।
    1
    अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के ऐना गांव में शुक्रवार रात हुए दिल दहला देने वाले सागर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है।

मेरठ में पढ़ाई करने वाला 19 वर्षीय सागर सिंह सेना भर्ती की तैयारी के लिए ऐना गांव में अपनी बुआ जानकी देवी के घर आया हुआ था। शुक्रवार शाम आरोपी हथौड़ा और चाकू लेकर घर में घुसा और पहले सागर के सिर पर हथौड़े से वार किया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सागर की बुआ जानकी देवी और उनकी चचिया सास सबुली देवी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सबुली देवी के गले पर गंभीर चोटें आईं और उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी जगत सिंह बोरा को जानाडु होटल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर खरोंच (स्क्रैच) लगने को लेकर उसका सागर और कृष्णा सिंह से विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कांस्टेबल वरुण राज टम्टा और होमगार्ड आनंद सिंह शामिल रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.