कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय पर लगाई रोक कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय पर लगाई रोक अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि जिला सरगुजा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक (खाद) बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग एवं प्रशासनिक टीम द्वारा संबंधित विक्रेता के गोदाम में औचक दबिश देकर विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर गोदाम में उपलब्ध कुल 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त 1110 बोरी उर्वरक को आगामी आदेश तक जब्त करते हुए सुपुर्दगी में लिया गया है तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक मूल्य वसूलते पाया जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---00---
कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय पर लगाई रोक कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय पर लगाई रोक अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि जिला सरगुजा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक (खाद) बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग एवं प्रशासनिक टीम द्वारा संबंधित विक्रेता के गोदाम
में औचक दबिश देकर विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर गोदाम में उपलब्ध कुल 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त 1110 बोरी उर्वरक को आगामी आदेश तक जब्त करते हुए सुपुर्दगी में लिया गया है तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक मूल्य वसूलते पाया जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---00---
- shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.4
- महत्वपूर्ण बिल पारित होने पर किरेन रिजिजू बोले- चर्चा का पूरा समय दिया गया था 🏛️ लोकसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण बिल पारित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया और सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में पहले ही इस बिल पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय तय किया गया था। ऐसे में सदन से बाहर जाकर यह कहना उचित नहीं है कि बिना चर्चा के बिल पारित किया गया। वहीं, विपक्ष के भारी शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपकी राय में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #LokSabha #MonsoonSession2026 #KirenRijiju #Parliament #LokSabhaSession #AmitShah #NityanandRai #BJP #IndiaPolitics #PradeshKhabar1
- शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश1
- सनातनी परिवार के लिए शानदार ऑफर श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में कोई भी एक पूजा समाग्री पर एक भगवा झंडा बिल्कुल मुक्त में अब हर घर भगवा लहरेगा इस तरह का ऑफर सनातनी परिवार के लिए हिंदू धर्म हर त्योहार पर आपको मिलता रहता है श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में पूजा पाठ के समाग्री कीमत का सही जानकारी हेतु आप हमारे पेज से जुड़ सकते है धन्यवाद 🙏 हर हर महादेव 🚩 विक्रेता दिव्येश महराज होल सेल फुटकर1
- गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई1
- शिवपुर-चर्चा सड़क की बदहाली से नाराज़ ऑटो चालकों ने गड्ढों में डाली गिट्टी, खुद संभाला मोर्चा शिवपुर-चर्चा। नगर पालिका क्षेत्र की शिवपुर-चर्चा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ऑटो चालकों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया। लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑटो चालकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भरने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ऑटो चालकों ने अपने स्तर पर गिट्टी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से चलने लायक बनाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की मरम्मत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आम नागरिकों को ही आगे आना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके। यह घटना एक बार फिर सड़क रखरखाव को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करता है।1
- पर राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, गिनाए कई भर्ती घोटाले 📢 राज्यसभा में पेपर लीक पर राघव चड्ढा का बड़ा बयान राज्यसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक किसी एक पार्टी, सरकार, मंत्रालय या राज्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में फैला एक "पैन-इंडिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम" और "क्रॉनिक डिजीज" बन चुका है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही इस आधार पर तय नहीं होनी चाहिए कि पेपर लीक किस राज्य या किस सरकार के दौरान हुआ। अपने भाषण में उन्होंने पंजाब में हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख करते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। #RaghavChadha #RajyaSabha #PaperLeak #ExamReforms #RecruitmentExam #Parliament #IndiaNews #MonsoonSession20261
- सूरजपुर। जब थाने की चौखट पर टूटा सब्र का बांध प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आरती ने पहले थाने का दरवाज़ा खटखटाया, फिर न्याय की आस में जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के दरबार में भी गुहार लगाई। लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इश्क की इस मुसाफिर का सब्र टूट गया।सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।1