logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खेत पर बने बंगले में लगी आग, तख्त व पाइप लाइन समेत सामान जला* *कंचन का पुर्वा गांव का मामला, अज्ञात के खिलाफ तहरीर* *फफूँद,औरैया।* फफूँद थाना क्षेत्र के गांव कंचन का पुर्वा में खेत पर बने एक बंगले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई । आग लगने से वहां रखा तख्त, करीब 1250 फीट जीन पाइप लाइन और ट्यूबबेल का पंखा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवल कुमार निवासी गांव कंचन का पुर्वा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर स्थित उसके खेतों पर एक बंगला रखा हुआ है, जिसमें कृषि कार्य से संबंधित सामान रखा रहता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंगले में आग लगा दी, जिससे अंदर रखा तख्त, लगभग 1250 फीट जीन पाइप लाइन तथा ट्यूबबेल का पंखा जलकर खराब हो गया। घटना की जानकारी उन्हें सुबह खेतों पर जाने के दौरान हुई। आगजनी देख उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि आग लगने से उसे आर्थिक क्षति हुई है। उसने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
58bba1ee-b280-4f11-8beb-b35e5654c17b

*खेत पर बने बंगले में लगी आग, तख्त व पाइप लाइन समेत सामान जला* *कंचन का पुर्वा गांव का मामला, अज्ञात के खिलाफ तहरीर* *फफूँद,औरैया।* फफूँद थाना क्षेत्र के गांव कंचन का पुर्वा में खेत पर बने एक बंगले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई । आग लगने से वहां रखा तख्त, करीब 1250 फीट जीन पाइप लाइन और ट्यूबबेल का पंखा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवल कुमार निवासी गांव कंचन का पुर्वा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर स्थित उसके खेतों पर एक बंगला रखा हुआ है, जिसमें कृषि कार्य से संबंधित सामान रखा रहता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंगले में आग लगा दी, जिससे अंदर रखा तख्त, लगभग 1250 फीट जीन पाइप लाइन तथा ट्यूबबेल का पंखा जलकर खराब हो गया। घटना की जानकारी उन्हें सुबह खेतों पर जाने के दौरान हुई। आगजनी देख उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि आग लगने से उसे आर्थिक क्षति हुई है। उसने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Monu Rajput
    3
    Post by Monu Rajput
    user_Monu Rajput
    Monu Rajput
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।*
*टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।*
*जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।*
*सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*
*ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।*
*दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।
    1
    बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में  ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों  पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya
    1
    #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट 
ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा 
डिवाइडर से टकराई कार 
हुआ भीषण एक्सीडेंट 
चालक ने बताया 
किशन द्विवेदी %सीताराम 
पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश 
UP 15 CR 4041 DESIRE 
कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
breakingnews
MDnewsAuraiya
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    2
    अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher Bharthana, Etawah•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.