Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को राधा रानी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को राधा रानी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहजनवा में काली मंदिर के सामने भव्य प्रोग्राम किया गया1
- गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव संतकबीरनगर में देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार देर रात बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा चौराहे के पास जमकर बवाल हो गया। तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस द्वारा डीजे वाहन जब्त कर थाने ले जाने के बाद जुलूस में शामिल लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के वाहन को भीड़ ने कथित तौर पर घेर लिया। और वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ की गई, जिससे गाड़ी की एक खिड़की का शीशा टूट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सांसद को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।1
- सपा सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर ले गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी। इससे नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। तभी सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र की है। सांसद ने कहा केि मेरी तीनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थर चलाए गए। सांसद की गाड़ी पर हमले के बाद उसमें सवार लोग भी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सांसद ने कहा केि मैं बाढ़ पीड़ितों और अन्य लोगों से मिलकर लौट रहा था। चौराहे पर जाम में खड़ा था। तभी ‘पप्पू निषाद मुर्दाबाद’ के नारे लगने लगे। पार्टी का झंडा देखकर लोगों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। मैं गाड़ी से निकलकर जान बचाने बाजार की तरफ भागा। पुलिस ने गाड़ियां तोड़ते देखा तो लाठीचार्ज किया। किसी तरह थाने पहुंचा और वहां से घर चला आया।1
- गोरखपुर में हत्या का खुलासा! पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार | Bansgaon1
- गोरखपुर के वार्ड नंबर 49, दीवान बाजार से थवई पुल जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे की वजह से वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क की हालत किस तरह लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। दिनभर इस सड़क से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बना गड्ढा यातायात के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढे से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, रात के समय कम रोशनी होने पर यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो सकता है। राहगीरों को हर समय दुर्घटना की आशंका के बीच इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। गोरखपुर के वार्ड नंबर 49, दीवान बाजार से थवई पुल जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे की वजह से वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क की हालत किस तरह लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। दिनभर इस सड़क से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बना गड्ढा यातायात के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढे से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, रात के समय कम रोशनी होने पर यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो सकता है। राहगीरों को हर समय दुर्घटना की आशंका के बीच इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत समय रहते नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क के बीच बने इस गड्ढे को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कब तक संज्ञान लेते हैं और सड़क की मरम्मत कब तक कराई जाती है। फिलहाल, राहगीर इसी परेशानी के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।1
- खाटूश्यामजी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन घघसरा/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा बाजार के वार्ड नंबर 14 स्थित हनुमंत नगर के खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने खाटूश्यामजी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार के अवसर पर मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा सामग्री अर्पित की और बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। खाटूश्यामजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को दर्शाया। महिला श्रद्धालुओं से लेकर बुजुर्गों और बच्चों तक सभी ने उत्साहपूर्वक पूजन-अर्चन में भाग लिया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तों के बीच आपसी सहयोग और धार्मिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं का कहना है कि खाटूश्यामजी के दरबार में पहुंचकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। शनिवार को मंदिर में हुए पूजन-अर्चन से हनुमंत नगर सहित घघसरा बाजार का माहौल भक्तिमय नजर आया।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को राधा रानी जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं1
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने ही की थी बीएससी छात्र की हत्या गोरखपुर में बीएससी छात्र कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्रा (19) की अवैध संबंध के शक में हत्या की गई थी। घर के सामने रहने वाले पटीदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी पट्टीदार संतोष मिश्रा कार्तिकेय के घर के ठीक सामने रहता है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो हत्यारोपी ने बताया कि मेरी पत्नी से शुभम बात करता था। उससे मिलता जुलता था। इस वजह से उसे मार दिया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी के घर तक पहुंची। इसके बाद पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया बांका बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। गोरखपुर में गुरुवार तड़के घर के बाहर सो रहे BSc फर्स्ट ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई। हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। जयंतीपुर निवासी शुभम मिश्रा दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह BSc फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, बांसगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, निवासी जयन्तीपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR का विश्लेषण किया। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 17 सितंबर को आरोपी ने मृतक के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की बांका, घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 375/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1