logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,14 सितंबर से गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, पटेल नगर में विधिवत स्थापित किया गया झंडा कोंच। आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर कोंच नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पटेल नगर स्थित पटेल नगर के राजा गणेश समिति द्वारा गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के तहत झंडा स्थापित किया गया। समिति के पदाधिकारी चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा लेकर पटेल नगर पहुंचे। पटेल नगर पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ झंडे का पूजन-अर्चन किया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के बीच झंडे को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह झंडा स्थापना आगामी 14 सितंबर को श्री गणेश की प्रतिमा को विधिवत विराजमान कराने के लिए की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर मोहल्ले में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। समिति द्वारा महोत्सव को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। झंडा स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अमित व्यास, सुमित व्यास, एडवोकेट अरुण गुप्ता, रजनीश याज्ञिक, नीरज याज्ञिक, जग्गू, मुकेश राठौर पान वाले, आदर्श निरंजन, अन्नू यादव, शेष गुप्ता, ओमकार यादव, अनमोल, संजय रिशु, हरिओम, प्रांजुल, अमित तिवारी और प्रशांत चौहान सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
8 hrs ago

कोंच,14 सितंबर से गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, पटेल नगर में विधिवत स्थापित किया गया झंडा कोंच। आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर कोंच नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पटेल नगर स्थित पटेल नगर के राजा गणेश समिति द्वारा गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के तहत झंडा स्थापित किया गया। समिति के पदाधिकारी चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा लेकर पटेल नगर पहुंचे। पटेल नगर पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ झंडे का पूजन-अर्चन किया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के बीच झंडे को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह झंडा स्थापना आगामी 14 सितंबर को श्री गणेश की प्रतिमा को विधिवत विराजमान कराने के लिए की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर मोहल्ले में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। समिति द्वारा महोत्सव को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। झंडा स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अमित व्यास, सुमित व्यास, एडवोकेट अरुण गुप्ता, रजनीश याज्ञिक, नीरज याज्ञिक, जग्गू, मुकेश राठौर पान वाले, आदर्श निरंजन, अन्नू यादव, शेष गुप्ता, ओमकार यादव, अनमोल, संजय रिशु, हरिओम, प्रांजुल, अमित तिवारी और प्रशांत चौहान सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में एक युवक का तमंचा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में तमंचा दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का है। 'रोशन भाई 302' आईडी से अपलोड होने की चर्चा बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पहले 'रोशन भाई 302' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आईडी भगत सिंह नगर निवासी रोशन अहिरवार की है
    1
    जालौन में एक युवक का तमंचा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में तमंचा दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का है।

'रोशन भाई 302' आईडी से अपलोड होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पहले 'रोशन भाई 302' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आईडी भगत सिंह नगर निवासी

रोशन अहिरवार की है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    1
    स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जालौन में छत्रसाल रोड से हटाया गया अतिक्रमण, ढोलक बेचने वालों के ठिकानों पर नगर पालिका की कार्रवाई!! जालौन। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अस्थायी रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बाहर से आकर ढोलक बेचने का काम करने वाले कुछ लोग लंबे समय से अस्थायी तौर पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा इन्हें हटाया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय बाद इनके दोबारा लौट आने की बात सामने आती रही है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों की ओर से इन लोगों पर फर्जी तरीके से मतदान करने, दिन में ढोलक बेचने के बहाने घरों की रेकी करने और रात में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जगह देने के नाम पर कथित रूप से रुपये वसूलने की शिकायतों की भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लगाए गए आरोपों को फिलहाल केवल स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह अस्थायी रूप से डेरा जमाने वालों की पहचान और सत्यापन कराया जाना चाहिए। साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर कब्जा या वसूली की जा रही है तो प्रशासन को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अधिकारियों की ओर से आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही जा रही है।
    1
    जालौन में छत्रसाल रोड से हटाया गया अतिक्रमण, ढोलक बेचने वालों के ठिकानों पर नगर पालिका की कार्रवाई!!
जालौन। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अस्थायी रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया।
बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बाहर से आकर ढोलक बेचने का काम करने वाले कुछ लोग लंबे समय से अस्थायी तौर पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा इन्हें हटाया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय बाद इनके दोबारा लौट आने की बात सामने आती रही है।
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों की ओर से इन लोगों पर फर्जी तरीके से मतदान करने, दिन में ढोलक बेचने के बहाने घरों की रेकी करने और रात में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जगह देने के नाम पर कथित रूप से रुपये वसूलने की शिकायतों की भी चर्चा है।
हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लगाए गए आरोपों को फिलहाल केवल स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह अस्थायी रूप से डेरा जमाने वालों की पहचान और सत्यापन कराया जाना चाहिए। साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर कब्जा या वसूली की जा रही है तो प्रशासन को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अधिकारियों की ओर से आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही जा रही है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र 200 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को वितरित किया गया पोषाहार जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं तहसील स्तर पर भी लाइव प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जालौन तहसील परिसर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पोषण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जालौन तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य एवं विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। अधिकारियों ने पोषण, बाल विकास एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, नायब तहसीलदार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, एडीओ पंचायत संदीप गुप्ता, ज्योति सिंह, मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी, डॉली निरंजन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवानी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, निहारिका गौतम मुख्य सेविका, श्वेता आनंद मुख्य सेविका, सुनीता वर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। उनके माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता है। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं बाल विकास तथा पोषण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया गया। जालौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
    1
    मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र
200 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को वितरित किया गया पोषाहार
जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं तहसील स्तर पर भी लाइव प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जालौन तहसील परिसर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पोषण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जालौन तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य एवं विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। अधिकारियों ने पोषण, बाल विकास एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, नायब तहसीलदार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, एडीओ पंचायत संदीप गुप्ता, ज्योति सिंह, मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी, डॉली निरंजन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवानी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, निहारिका गौतम मुख्य सेविका, श्वेता आनंद मुख्य सेविका, सुनीता वर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। उनके माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता है।
मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं बाल विकास तथा पोषण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया गया। जालौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पति ने की दूसरी शादी पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक के ऑफिस लगाई न्याय की गुहार
    1
    पति ने की दूसरी शादी पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक के ऑफिस लगाई न्याय की गुहार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन ब्रेकिंग छेड़खानी के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। विवाद के दौरान महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    जालौन ब्रेकिंग

छेड़खानी के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले।
विवाद के दौरान महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच,श्री रामलीला के 174वें महोत्सव का हुआ शुभारंभ, विधि-विधान से स्थापित की गई हनुमान पताका* श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा, भक्ति भाव में डूबा नगर कोंच। ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानी श्री रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धर्मदा रक्षिणी के तत्वावधान में विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान पताका की स्थापना की गई। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हनुमान पताका लेकर भक्तजन रामलीला भवन के लिए रवाना हुए बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा में नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए यात्रा रामलीला भवन पहुंची, जहां विधि-विधान से हनुमान पताका स्थापित की गई। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान की आरती की। उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया आयोजन में गल्ला व्यापारियों के साथ नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक, रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं रामलीला में आस्था रखने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हनुमान पताका स्थापना कार्यक्रम में सहभागिता की ,गौरतलब है कि कोंच की प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री रामलीला 174 वर्षों से निरंतर विधि-विधान एवं परंपराओं के साथ आयोजित होती आ रही है। हनुमान पताका की स्थापना के साथ ही नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर⁷ धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बनने लगा है इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेश सोनी, पुरुषोत्तम रिछारिया, केशव बाबेले, राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, अमित नगाइच, राहुल बाबू अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल, पुन्नी रिछारिया, विजल अग्रवाल, रोहन, गल्ला व्यापार संघ मंत्री जयप्रकाश मुखिया, प्रशांत चौहान, मुरारी तिवारी, अरविंद अग्रवाल, रामबाबू, आलोक कपूर, राजकुमार पटेल, चंदन, अरविंद, अतुल चतुर्वेदी, प्रभव मिश्रा, आशीष कुशवाहा, मनीष मिश्रा, राहुल तिवारी सहित नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    कोंच,श्री रामलीला के 174वें महोत्सव का हुआ शुभारंभ, विधि-विधान से स्थापित की गई हनुमान पताका*
श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा, भक्ति भाव में डूबा नगर
कोंच। ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानी श्री रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धर्मदा रक्षिणी के तत्वावधान में विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान पताका की स्थापना की गई। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हनुमान पताका लेकर भक्तजन रामलीला भवन के लिए रवाना हुए बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा में नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए यात्रा रामलीला भवन पहुंची, जहां विधि-विधान से हनुमान पताका स्थापित की गई। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान की आरती की। उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया आयोजन में गल्ला व्यापारियों के साथ नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक, रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं रामलीला में आस्था रखने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हनुमान पताका स्थापना कार्यक्रम में सहभागिता की ,गौरतलब है कि कोंच की प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री रामलीला 174 वर्षों से निरंतर विधि-विधान एवं परंपराओं के साथ आयोजित होती आ रही है। हनुमान पताका की स्थापना के साथ ही नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर⁷ धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बनने लगा है इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेश सोनी, पुरुषोत्तम रिछारिया, केशव बाबेले, राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, अमित नगाइच, राहुल बाबू अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल, पुन्नी रिछारिया, विजल अग्रवाल, रोहन, गल्ला व्यापार संघ मंत्री जयप्रकाश मुखिया, प्रशांत चौहान, मुरारी तिवारी, अरविंद अग्रवाल, रामबाबू, आलोक कपूर, राजकुमार पटेल, चंदन, अरविंद, अतुल चतुर्वेदी, प्रभव मिश्रा, आशीष कुशवाहा, मनीष मिश्रा, राहुल तिवारी सहित नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    11 hrs ago
  • जालौन में सोमवार से लापता चल रहे 38 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार शाम 6 बजे के करीब कोंच नगर क्षेत्र में नदीगांव रोड़ स्थित ग्राम सिकरी जाने वाले एक नाले से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पानी में मिलने की सूचना पर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी दौलत बसोर पुत्र सटल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दौलत कोंच में अलग-अलग ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    1
    जालौन में सोमवार से लापता चल रहे 38 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार शाम 6 बजे के करीब कोंच नगर क्षेत्र में नदीगांव रोड़ स्थित ग्राम सिकरी जाने वाले एक नाले से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शव के पानी में मिलने की सूचना पर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी दौलत बसोर पुत्र सटल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दौलत कोंच में अलग-अलग ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन उरई, जालौन। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन के जिलाध्यक्ष मनोज राजा की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेष रूप से महिला पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रकारों ने मांग की कि दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

उरई, जालौन। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन के जिलाध्यक्ष मनोज राजा की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेष रूप से महिला पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पत्रकारों ने मांग की कि दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.