कोंच,श्री रामलीला के 174वें महोत्सव का हुआ शुभारंभ, विधि-विधान से स्थापित की गई हनुमान पताका* श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा, भक्ति भाव में डूबा नगर कोंच। ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानी श्री रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धर्मदा रक्षिणी के तत्वावधान में विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान पताका की स्थापना की गई। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हनुमान पताका लेकर भक्तजन रामलीला भवन के लिए रवाना हुए बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा में नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए यात्रा रामलीला भवन पहुंची, जहां विधि-विधान से हनुमान पताका स्थापित की गई। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान की आरती की। उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया आयोजन में गल्ला व्यापारियों के साथ नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक, रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं रामलीला में आस्था रखने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हनुमान पताका स्थापना कार्यक्रम में सहभागिता की ,गौरतलब है कि कोंच की प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री रामलीला 174 वर्षों से निरंतर विधि-विधान एवं परंपराओं के साथ आयोजित होती आ रही है। हनुमान पताका की स्थापना के साथ ही नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर⁷ धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बनने लगा है इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेश सोनी, पुरुषोत्तम रिछारिया, केशव बाबेले, राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, अमित नगाइच, राहुल बाबू अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल, पुन्नी रिछारिया, विजल अग्रवाल, रोहन, गल्ला व्यापार संघ मंत्री जयप्रकाश मुखिया, प्रशांत चौहान, मुरारी तिवारी, अरविंद अग्रवाल, रामबाबू, आलोक कपूर, राजकुमार पटेल, चंदन, अरविंद, अतुल चतुर्वेदी, प्रभव मिश्रा, आशीष कुशवाहा, मनीष मिश्रा, राहुल तिवारी सहित नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कोंच,श्री रामलीला के 174वें महोत्सव का हुआ शुभारंभ, विधि-विधान से स्थापित की गई हनुमान पताका* श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा, भक्ति भाव में डूबा नगर कोंच। ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानी श्री रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धर्मदा रक्षिणी के तत्वावधान में विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान पताका की स्थापना की गई। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हनुमान पताका लेकर भक्तजन रामलीला भवन के लिए रवाना हुए बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा में नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए यात्रा रामलीला भवन पहुंची, जहां विधि-विधान से हनुमान पताका स्थापित की गई। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान की आरती की। उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया आयोजन में गल्ला व्यापारियों के साथ नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक, रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं रामलीला में आस्था रखने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हनुमान पताका स्थापना कार्यक्रम में सहभागिता की ,गौरतलब है कि कोंच की प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री रामलीला 174 वर्षों से निरंतर विधि-विधान एवं परंपराओं के साथ आयोजित होती आ रही है। हनुमान पताका की स्थापना के साथ ही नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर⁷ धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बनने लगा है इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेश सोनी, पुरुषोत्तम रिछारिया, केशव बाबेले, राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, अमित नगाइच, राहुल बाबू अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल, पुन्नी रिछारिया, विजल अग्रवाल, रोहन, गल्ला व्यापार संघ मंत्री जयप्रकाश मुखिया, प्रशांत चौहान, मुरारी तिवारी, अरविंद अग्रवाल, रामबाबू, आलोक कपूर, राजकुमार पटेल, चंदन, अरविंद, अतुल चतुर्वेदी, प्रभव मिश्रा, आशीष कुशवाहा, मनीष मिश्रा, राहुल तिवारी सहित नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- कोंच,14 सितंबर से गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, पटेल नगर में विधिवत स्थापित किया गया झंडा कोंच। आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर कोंच नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पटेल नगर स्थित पटेल नगर के राजा गणेश समिति द्वारा गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के तहत झंडा स्थापित किया गया। समिति के पदाधिकारी चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा लेकर पटेल नगर पहुंचे। पटेल नगर पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ झंडे का पूजन-अर्चन किया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के बीच झंडे को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह झंडा स्थापना आगामी 14 सितंबर को श्री गणेश की प्रतिमा को विधिवत विराजमान कराने के लिए की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर मोहल्ले में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। समिति द्वारा महोत्सव को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। झंडा स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अमित व्यास, सुमित व्यास, एडवोकेट अरुण गुप्ता, रजनीश याज्ञिक, नीरज याज्ञिक, जग्गू, मुकेश राठौर पान वाले, आदर्श निरंजन, अन्नू यादव, शेष गुप्ता, ओमकार यादव, अनमोल, संजय रिशु, हरिओम, प्रांजुल, अमित तिवारी और प्रशांत चौहान सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच तहसील के पचीपुरा खुर्द गांव की सरस्वती देवी ने एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरस्वती देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वह काली मां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव के शौचालय में केयरटेकर के तौर पर काम करती हैं। सरस्वती देवी ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय में पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें गांव में काम करने से रोका जा रहा है और शिकायत करने पर धमकी भी मिलती है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी समस्या लेकर ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ से मिलने गई थीं। लेकिन, सचिव ने उनके हाथ से शिकायत पत्र ले लिया1
- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* जनपद जालौन उरई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर 2026 को अयोध्या की धरती से आयोजित आंगन बाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा की इसके बाद अब कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हो गया है। वहीं, सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है आप को बता दें इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी आच्छादित किया गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परियोजना डकोर की ममता कमलेश अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा गायत्री राठौर ब्रह्मा देवी राबिया एवं अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया कुपोषण के खिलाफ मुहिम को मिली मजबूती कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती देने का संदेश दिया गया जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की वहीं सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की आप को बता दें इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय बता दें इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोयोग के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की2
- इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा' गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान पहुंचे SI ने दी धमकी छात्रों को फोर्स बुलाकर ठंडा करने की बात करते दिख रहे हैं SI इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा' गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के दौरान पहुंचे SI ने दी धमकी छात्रों को फोर्स बुलाकर ठंडा करने की बात करते दिख रहे हैं SI1
- अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान! अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान! जालौन नगर में अब एक ऐसा फ्रॉड सामने आया है, जिसमें इस खास नोट के बदले 45 लाख रुपये देने का लालच दिया जा रहा है। सुनने में भले ही यह रकम आपको हैरान कर दे, लेकिन इसी लालच के जाल में फंसाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी की जा रही है। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सामने आए एक मामले में ठगों ने 5 रुपये के ट्रैक्टर वाले नोट को 45 लाख रुपये में खरीदने का दावा किया। पहले बड़े मुनाफे का लालच दिया गया और फिर अलग-अलग बहानों से पीड़ित से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। कैसे शुरू हुआ पूरा खेल और किस तरह पीड़ित को बनाया गया अपना शिकार, देखिए हमारी इस ग्राउंड रिपोर्ट में...1
- सड़क नहीं तो सफर कैसे? पुल डूबा तो गांव का संपर्क टूटा, एंबुलेंस भी रास्ते में अटकी! कयामदी के ग्रामीण बोले—‘साहब, बारिश में गांव पहुंचना भी किसी मिशन से कम नहीं’ जालौन। सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कयामदी में सड़क और पुल की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही मलिंग नाला उफान पर आ जाता है और पुल के ऊपर पानी बहने लगता है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से प्रभावित हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बीमार मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे कच्चे और खराब रास्ते से घंटों की मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जालौन से जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर बना पुल काफी नीचे है। बरसात के दिनों में नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है और रास्ता बंद हो जाता है। यानी बारिश आई नहीं कि गांव वालों की मुश्किलें शुरू। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2025 में अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी। उस समय जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी मिला, लेकिन समय बीतता गया और पुल की समस्या जस की तस बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल का निर्माण ऊंचा और मजबूत कराया जाए तो गांव का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सवाल सिर्फ पुल का नहीं, जवाबदेही का है... एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ बारिश आते ही रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीण। आखिर कब तक कयामदी के लोग पानी उतरने का इंतजार करते रहेंगे? कब तक मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाएगा? ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर यह समस्या भी कागजों और आश्वासनों के बीच ही अटकी रहती है।1
- स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।1
- कोंच में इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, सिगरेट के छल्लों के साथ अवैध हथियार का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के खुलेआम प्रदर्शन का मामला सामने आया है। यहां एक युवक का तमंचा लहराते हुए बनाया गया वीडियो मंगल शाम 7 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में हाथ में तमंचा लेकर सिगरेट के छल्ले उड़ाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘रोशन भाई 302’ नाम की आईडी से अपलोड किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे भगत सिंह नगर निवासी रोशन अहिरवार की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई और लोगों ने हथियार के इस तरह खुलेआम प्रदर्शन पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे युवक और हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।1