भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक के बाद निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देश भक्ति के जयकारे भाजपा जिला अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, भाजपा विधायक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन के सागर रोड स्थित भगवती गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बृहद बैठक आयोजित की गई जिसके तहत सर्व प्रथम बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बैठक में भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ प्रभु राम चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ठाकुर रामपाल सिंह , विधायक सुरेंद्र पटवा, जिपं अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्र के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन विधायक बनेगा, कौन मंत्री बनेगा, इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को नहीं करनी चाहिए। पार्टी जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दे, प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत हित से ऊपर संगठन के हित में खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही भाजपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता की पहचान है। भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन राकेश तोमर ने किया, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ, इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सागर मार्ग से लेकर गांधी प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की इस मौके पर सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ चल रहे थे, महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया। बैठक मे जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक के बाद निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देश भक्ति के जयकारे भाजपा जिला अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, भाजपा विधायक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन के सागर रोड स्थित भगवती गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बृहद बैठक आयोजित की गई जिसके तहत सर्व प्रथम बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बैठक में भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ प्रभु राम चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ठाकुर रामपाल सिंह , विधायक सुरेंद्र पटवा, जिपं अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी
ली तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्र के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन विधायक बनेगा, कौन मंत्री बनेगा, इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को नहीं करनी चाहिए। पार्टी जिस कार्यकर्ता को
जो जिम्मेदारी दे, प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत हित से ऊपर संगठन के हित में खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही भाजपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता की पहचान है। भोपाल संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन राकेश तोमर ने किया, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ, इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सागर मार्ग से लेकर गांधी प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की इस मौके पर सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ चल रहे थे, महामाया चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया। बैठक मे जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- जलाशय में उतरी बाड़ी पुलिस की रेस्क्यू बोट, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने लिया ट्रायल बारिश के मौसम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, पानी में बोट चलाकर जांची संचालन क्षमता और रेस्क्यू व्यवस्था बाड़ी। बारिश के मौसम में जलाशयों में बढ़ते जलस्तर और संभावित हादसों को देखते हुए बाड़ी पुलिस ने आपदा एवं बचाव कार्यों को लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बाड़ी थाने की रेस्क्यू बोट को जलाशय में उतारकर उसका ट्रायल किया गया। पुलिस टीम ने पानी में बोट का संचालन कर उसकी कार्यक्षमता और रेस्क्यू के दौरान उपयोगिता को परखा। थाना प्रभारी बाड़ी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों एवं रेस्क्यू टीम ने जलाशय में बोट चलाकर विभिन्न परिस्थितियों में उसके संचालन का जायजा लिया। ट्रायल के दौरान टीम के सदस्यों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ बोट में सवार होकर पानी में उसकी गति, संतुलन और नियंत्रण व्यवस्था को जांचा। आपात स्थिति में तत्काल पहुंचेगी रेस्क्यू टीम बारिश के दिनों में जलाशयों और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के पानी में फंसने या डूबने जैसी स्थिति सामने आने पर बचाव दल का समय पर घटनास्थल तक पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से रेस्क्यू बोट को पानी में उतारकर उसका व्यावहारिक परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान पुलिस टीम ने बोट के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। पानी में बोट को चलाकर यह परखा गया कि आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू टीम किस प्रकार जलाशय के भीतर पहुंचकर बचाव अभियान संचालित कर सकती है। पुलिस की तैयारियों का लिया गया जायजा थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए ट्रायल के दौरान रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन किया। लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा संसाधनों के साथ टीम ने बोट के संचालन का परीक्षण किया। पुलिस की इस कवायद को बारिश के दौरान होने वाली संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेस्क्यू बोट को पहले से तैयार रखने का फायदा यह होगा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस और बचाव दल को जल क्षेत्र में पहुंचने के लिए अतिरिक्त संसाधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जलाशय क्षेत्रों में पुलिस की नजर बारिश के मौसम में जलाशयों का जलस्तर लगातार बदलता रहता है। ऐसे में पुलिस द्वारा जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी तैयारी का हिस्सा है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में उपलब्ध संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जा सके। बाड़ी पुलिस की इस तैयारी से यह संकेत मिलता है कि संभावित आपदा या जल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्रवाई के लिए टीम को तैयार रखने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को जलाशय में किया गया रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।2
- तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिसमें हजारों युवक युक्तियां बच्चे बूढ़े जवान सभी ने हिस्सा लिया देश प्रेमी के नारों के साथ विशाल यात्रा का आयोजन भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जिसमें हजारों भोपाल के युवक युवती बूढ़े बच्चे और जवान सभी ने हिस्सा लिया जो स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई4
- नरेला के 70 मेधावी छात्रों की नि:शुल्क वृंदावन यात्रा भोपाल। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने नरेला विधानसभा के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों सहित करीब 300 लोगों के साथ नि:शुल्क ब्रज दर्शन एवं गिरिराज जी परिक्रमा के लिए रवाना किया। वृंदावन में छात्र-छात्राएं ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे।4
- मुर्शिदाबाद में 5 साल से तालाब में क्यों रह रहा लड़का? मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 16 साल के इकबाल शेख पिछले करीब 5 साल से ज्यादातर समय तालाब में बिताता है. उसका कहना है कि पानी से बाहर निकलते ही शरीर में तेज जलन होने लगती है, जबकि पानी में उसे राहत मिलती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कई दिनों तक तालाब में रहता है. अब लोग उसकी सही मेडिकल जांच और इलाज की मांग कर रहे हैं. मुर्शिदाबाद में 5 साल से तालाब में क्यों रह रहा लड़का? मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 16 साल के इकबाल शेख पिछले करीब 5 साल से ज्यादातर समय तालाब में बिताता है. उसका कहना है कि पानी से बाहर निकलते ही शरीर में तेज जलन होने लगती है, जबकि पानी में उसे राहत मिलती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कई दिनों तक तालाब में रहता है. अब लोग उसकी सही मेडिकल जांच और इलाज की मांग कर रहे हैं.1
- Post by Raj AHIRWAR1
- कीचड़ भरे रास्ते से निकालना पड़ता है मूढ़रा हरिसिंह के वासियों एवं स्कूली बच्चे विदिशा से लगभग 8 से 9 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मूढ़रा हरिसिंह का रास्ता इतना कीचड़ गड्ड से भरा हुआ और खराब है जहां स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को पैदल निकलना भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए यहां पर रास्ते को सुगम और सरल बनाई जाए यह ग्रामीणों की मांग वीडियो जो आपके सामने छोटे-छोटे बच्चे निकल रहे हैं कोई भी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता1
- भोपाल में आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन | 15 दिन का अल्टीमेटम | जल, जंगल, जमीन की उठी आवाज भोपाल में आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन | 15 दिन का अल्टीमेटम | जल, जंगल, जमीन की उठी आवाज1
- टॉर्च की रोशनी से जगमगाया रहवासियों का संदेश “अवैध निर्माण हटाओ,आवासीय क्षेत्र बचाओ”के नारे के साथ निकाला टॉर्च लाइट मार्च भोपाल शहर में आवासीय कॉलोनियो के आसपास बढ़ते अवैध निर्माण, अतिक्रमण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ आज भोपाल के नागरिकों ने “टॉर्च लाइट मार्च” निकालकर अपनी आवाज प्रशासन के सामने बुलंद की। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति भोपाल के आह्वान पर भोपाल की 50 से अधिक रहवासी कॉलोनियो के प्रितिनिधि बड़ी संख्या में अरेरा कॉलोनी के महावीर द्वार पर एकत्रित हुए और टॉर्च की रोशनी के साथ लगभग 2 किलोमीटर दूर वन्दे मातरम् चौराहे तक चले और आवासीय क्षेत्रों के संरक्षण और रहवासियों के मौलिक अधिकार बचाने का संदेश दिया इस मार्च में बच्चे,बुजुर्ग,महिलाये एवं बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए| मार्च के दौरान नागरिकों ने कहा सर्वोच्च न्यायलय के स्पष्ट आदेशो के बाद भी अब तक नगर निगम द्वारा इन अवैध निर्माणों पर क्यों कार्यवाही नहीं की जा रही है ? रहवासियों ने सवाल उठाया की जब नगर निगम एक बार सर्वे करवा चूका है जिसमे हजारो की संख्या में अवैध निर्माण पाया गया है जिसकी जानकारी न्यायलय को दी जा चुकी है तो उस पर कार्यवाही करने की बजाये दूसरी बार सर्वे करवा कर समय क्यों ख़राब किया जा रहा है क्या निगम इन रसूखदार भूमाफियाओ को बचाना चाहता है| रहवासियों का आरोप है की मास्टर प्लान का हवाला दे कर कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है जबकि 2005 के मास्टर प्लान में अरेरा कॉलोनी के आसपास व्यावासिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान सुनिचित किया गया है साथ ही नगर निगम, बी.डी.ए एवं हाउसिंग बोर्ड द्वारा अरेरा कॉलोनी के असपास मेट्रो प्लाजा,मानसरोवर काम्प्लेक्स, मेट्रो वाक और नव निर्मित फुले भवन आधी भवन व्यवासिक उपयोग हेतु निर्माण करवाए परन्तु वो खली पड़े है गए जिन में यहाँ के व्यपारियो की भी दुकाने है वे या तो किराये पर है या बंद है जिस से शासन को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है तो क्यों न अवैध दुकानों को इन खली भवनों में विस्थापित करवाने की प्रक्रिया शुरू की साथ ही दस साल पहले स्मार्ट सिटी के नाम पर कई एकड़ जगह टीटी नगर में खली पड़ी है वहा भी व्यवस्तित रूप से सिर्फ व्यवासिक बाजार बनाया जा सकता है| संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने कहा कि टॉर्च लाइट मार्च केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि भोपाल के नागरिकों की जागरूकता और अपने शहर के भविष्य को बचाने का संकल्प है। आवासीय क्षेत्रों को अनियंत्रित व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माणों से बचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और नागरिक अब इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। आज इस मार्च में भोपाल की 50 से अधिक रहवासी कॉलोनियो के प्रितिनिधि शामिल रहे जिन्होंने एक जुट हो कर प्रशासन से अवैध दुकाने हटाने की मांग की और चेतवानी दी की अगर सर्वोच्च न्यायलय के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो हम न्यायलय में अवमानन याचिका दायर करने के लिए बाध्य होंगे।4
- शमशाबाद क्षेत्र ग्राम पैगयाई सगड नदी में से में रेत का अवैध खनन शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पैगयाई में रेत का अवैध खनन का कारोबार सगड नदी में से रोज निकाली जाती है 50 ट्रॉली रेत कुछ दिन पहले रेत खदान में एक लड़का भी दब गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया था। प्रशासन को जानकारी भी नहीं लग सकी थी3