logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल ​बलरामपुर। जिले की रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 भैंसों को मारते-पीटते अवैध रूप से बूचड़खाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को ग्राम औरंगा निवासी प्रार्थी उदय कुमार सिंह (37 वर्ष) ने थाने में लिखित सूचना दी कि एक व्यक्ति 9 नग भैंसों को बेरहमी से पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवनाथ यादव (61 वर्ष), पिता स्वर्गीय ज्ञानी यादव, निवासी ग्राम सुंदरपुर (थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार कर ली। रामचंद्रपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जिला जेल दाखिल करा दिया गया है।

2 hrs ago
user_Puran Dewangan
Puran Dewangan
Rajpur, Balrampur•
2 hrs ago
c008b078-e848-4623-846d-870465676499

9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल ​बलरामपुर। जिले की रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 भैंसों को मारते-पीटते अवैध रूप से बूचड़खाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को ग्राम औरंगा निवासी प्रार्थी उदय कुमार सिंह (37 वर्ष) ने थाने में लिखित सूचना दी कि एक व्यक्ति 9 नग भैंसों को बेरहमी से पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवनाथ यादव (61 वर्ष), पिता स्वर्गीय ज्ञानी यादव, निवासी ग्राम सुंदरपुर (थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार कर ली। रामचंद्रपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जिला जेल दाखिल करा दिया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक
बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग
धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति
बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई।
बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया।
पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू 15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए। किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।
    1
    कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू
15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए।
किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बड़ेराजपुर: ग्राम कोपरा में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल ग्राम कोपरा, बड़ेराजपुर में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद आरती एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पूरे 11 दिनों तक बाल मंडली समिति द्वारा सुबह-शाम पूजा एवं आरती के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    बड़ेराजपुर: ग्राम कोपरा में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
ग्राम कोपरा, बड़ेराजपुर में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद आरती एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
पूरे 11 दिनों तक बाल मंडली समिति द्वारा सुबह-शाम पूजा एवं आरती के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    1
    नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव :- आज गणेश चतुर्थी पर्व में नगर फरसगांव के मुख्य चौक-चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे-बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली-गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यस्त हैं। इसी तरह नगर में जगह जगह छोटे बड़े पंडालों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक, जनपद स्कूल मैदान और बाजपाई कॉलोनी में गणेशोत्सव समितियो ने बड़े आकार के भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना किया गया है । इसी तरह राँधना रोड पर गप्पू बाफना के द्वारा दुकान में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सीटीओ कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के द्वारा के साथ नगर के कई घरों में भगवान गणेश की मूर्ती छोटे बड़े आकारों में स्थापना कि गई है । अलग अलग गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया की 11 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे रामायण, डीजे डांस कम्पिटिशन, छत्तीसगढ़ी नाच, ओर्केस्ट्रा, जगराता, झांकी , बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा ।
    2
    फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा
फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा
फरसगांव :- आज गणेश चतुर्थी पर्व में नगर फरसगांव के मुख्य चौक-चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे-बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली-गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यस्त हैं।
इसी तरह नगर में जगह जगह छोटे बड़े पंडालों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई।  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक, जनपद स्कूल मैदान और बाजपाई कॉलोनी में गणेशोत्सव समितियो ने बड़े आकार के भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना किया गया है ।   इसी तरह राँधना रोड पर गप्पू बाफना के द्वारा दुकान में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सीटीओ कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के द्वारा के साथ नगर के कई घरों में भगवान गणेश की मूर्ती छोटे बड़े आकारों में स्थापना कि गई है ।  अलग अलग गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया की 11 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे रामायण, डीजे डांस कम्पिटिशन, छत्तीसगढ़ी नाच, ओर्केस्ट्रा, जगराता, झांकी , बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा ।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया। नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    3
    गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब,
डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं

नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया।
नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई।
इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    18 hrs ago
  • ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है। पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त

महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा
ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त
कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है।
पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
    1
    कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई ▪️ *हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।* ▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया।* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 15.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक अपने पास धारदार लोहे का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था। घटना स्थल हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास, आकाशगंगा, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. लोहे का 01 धारदार हथियार। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    2
    हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
▪️ *हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।*
▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया।*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 15.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक अपने पास धारदार लोहे का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।
घटना स्थल
हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास, आकाशगंगा, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. लोहे का 01 धारदार हथियार।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.