भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभ भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित गुरसरांय/। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में स्थित चद्दर पुलिया के ऊपर करीब चार फीट पानी बह रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल पर पानी भर जाने से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग मऊरानीपुर और गुरसरांय से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि पानी कम होने तक पुलिया से निकलने का प्रयास न करें और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए और आवागमन की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभ भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित गुरसरांय/। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में स्थित चद्दर पुलिया के ऊपर करीब चार फीट पानी बह रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल पर पानी भर जाने से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग मऊरानीपुर और गुरसरांय से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि पानी कम होने तक पुलिया से निकलने का प्रयास न करें और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए और आवागमन की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- बारिश में कच्चा मकान गिरा, परिवार पर मंडराया संकट झांसी जिले की तहसील टहरौली अंतर्गत ग्राम इटौरा पोस्ट बड़वार, ब्लॉक गुरसराय में लगातार हो रही बारिश के चलते हर प्रसाद पुत्र हरजू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश के कारण मिट्टी से बने मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित हर प्रसाद ने प्रशासन से बारिश के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही1
- जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा मे राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन *ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन* गरौठा झांसी गरौठा तहसील के ग्राम सिमरधा में आज राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का भूमि पूजन पंडित द्वारा विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार मौजूद रहे वहीं पर ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमा आरपी निरंजन,एंव गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा एंव जिला पंचायत सदस्य मेवा जंगबहादुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गुड्डू पाठक, सहित ग्राम प्रधान सिमरधा , के अलावा अन्य ग्रामों से प्रधान मौजूद रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राजकीय हाईस्कूल विद्यालय की शुरुआत की गई। विद्यालय के शुरू होने से ग्राम एवं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विद्यालय के निर्माण की कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, झांसी है। ग्रामीणों ने भी राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन के साथ क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है वहीं पर ग्राम के लोगों ने। एमएलसी राम आरपी निरंजन एवं विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ,वा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जंगबहादुर यादव को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया एवं रिटायर्ड शिक्षकों को भी ग्राम प्रधान सहित लोगों ने मंच पर सम्मानित किया इस मौके पर सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता युवा नेता मयंक गुप्ता, पूर्व प्रधान सोनू लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र सिंह गौतम, प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार,प्रधान खडौरा मनोज यादव, प्रधान मोती कटरा राम सिंह यादव, प्रधान सिमरधा नरेंद्र राजपूत , महिपाल राजपूत निमगहना.वेद प्रकाश त्रिपाठी, शाहरुख खान, चंद्रशेखर राजपूत, सुरेश तिवारी, शंकर राजपूत, तेज प्रताप चौबे, नरेंद्र तिवारी , रामदेव कोटेदार, नरोत्तम राजपूत, कपिल राजपूत, हजरत मंसूरी संजय शर्मा, महिपाल राजपूत, उदयभान लंबरदार, राधेलाल, डिब्रू अहिरवार सहित क्षेत्र एवं ग्राम के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रताप यादव ने किया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत एवं प्रहलाद राजपूत ने किया4
- शादी के डेढ महीने बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा1
- हमारे यहां पर गांव में पानी के जलस्तर बढ़ने से ग्राम वासियों को एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो गया है। ज्यादा जलस्तर बढ़ने से मचा हड़कंप1
- गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।1
- Post by Ankit Gotam1
- भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभ भारी बारिश से छिरौरा में चद्दर पुल डूबा, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित गुरसरांय/। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में स्थित चद्दर पुलिया के ऊपर करीब चार फीट पानी बह रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल पर पानी भर जाने से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग मऊरानीपुर और गुरसरांय से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि पानी कम होने तक पुलिया से निकलने का प्रयास न करें और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए और आवागमन की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1