बलिया।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की चल रही साज़िश की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है और भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। गांधी के नाम से नफरत करने वाले लोग देश में गांधीवाद और गांधी के नाम को खत्म करने की साजिश कर रहे है। जिसमें वह कभी भी सफल नहीं हो सकती। कान्हजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर जनता के बीच महात्मा गांधी की विरासत और इस योजना की मूल भावना को खत्म करना चाहती है। यह एक राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम है। मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,जो करोड़ों लोगों को न्यूनतम आजीविका और रोज़गार का अधिकार प्रदान करती है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार लगातार मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है और अब नाम बदलकर इस योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जो सीधे तौर पर गरीब विरोधी है।" समाजवादी पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार तुरंत इस तुगलकी फैसले को रोके और मनरेगा के मूल नाम तथा ढाँचे से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करे। जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आई, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के द्वार जाएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि सपा गरीबों के हक और गांधी के नाम को किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देगी। सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा: "मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं है, यह करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए भरोसे और सम्मान की गारंटी है। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि नाम बदलने की राजनीति से पेट नहीं भरता, बल्कि गरीबों को काम और उनका हक देने से देश आगे बढ़ता है। समाजवादी पार्टी इस अन्यायपूर्ण फैसले का पुरज़ोर विरोध करती रहेगी।

- आज बलिया क्रासिंग पर बाइक में लगी आग1
- 16 और 17 मार्च को दो समुद्री जहाज भारत पहुंचने वाले हैं, जो बड़ी मात्रा में रसोई गैस (LPG) लेकर आ रहे हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति की चिंता के बीच यह भारत के लिए राहत मानी जा रही है। दो भारतीय जहाज “शिवालिक” और “नंदा देवी” LPG लेकर आ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में मिलाकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। दोनों जहाज होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित पार कर चुके हैं। एक जहाज 16 मार्च को और दूसरा 17 मार्च को भारत के गुजरात के बंदरगाहों (मुंद्रा और कांडला) पर पहुंचेगा।1
- दिनांक 16.03.2026 को समय लगभग सुबह 03.30 बजे थाना गड़वार पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिलकहर में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस टीम, मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है, इस घटना में रिंकी पत्नी नीरज उम्र करीब 22 वर्ष, नीरज का पुत्र धीरज उम्र करीब 04 वर्ष की दम घुटने से मृत्यु हो गई। नीरज चौरसिया पुत्र झूलन चौरसिया उम्र करीब 24 वर्ष घायल हो गए हैं, जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, पुलिस अधीक्षक बलिया, मय फोर्स मौके का निरीक्षण किया गया है, फील्ड युनिट टीम, व अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद है, अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर शांति/कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है ।इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- ग्राम सभा के गढ़ाई पे कब्ज़ा कर के पक्का निर्माण। एवं आर सीसी रोड का गलत निर्माण1
- बिहार को देश के सबसे समृद्ध राज्य की कल्पना लेकर जनता के बीच बिहार के लिए,अमेरिका से पब्लिक हेल्थकेयर मे अच्छी जिंदगि छोङ कर अपने राज्य के लोगो के लिए उनके साथ संघर्ष करते!1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- Post by 𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟1
- Post by जनसत्ता NEWS@1