Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम सभा के गढ़ाई पे कब्ज़ा कर के पक्का निर्माण। एवं आर सीसी रोड का गलत निर्माण
Santosh Singh
ग्राम सभा के गढ़ाई पे कब्ज़ा कर के पक्का निर्माण। एवं आर सीसी रोड का गलत निर्माण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम सभा के गढ़ाई पे कब्ज़ा कर के पक्का निर्माण। एवं आर सीसी रोड का गलत निर्माण1
- सपा नेता डॉ शुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता बलिया मुख्यालय रवाना सिकंदरपुर (बलिया) मान्यवर कांशीराम साहब जी की 92 वी जयंती के अवसर पर जनपद बलिया मुख्यालय पर आयोजित बहुजन दिवस पी डी ए दिवस पर विधान सभा क्षेत्र सिकंदरपुर से 2027 के प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा सैयद शुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में भारी संख्या में दलित समाज मुख्यालय के लिए रवाना हुए।उक्त कार्यक्रम में बहुजन जत्था को सिकंदरपुर बस स्टैंड पर से वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद के द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्री इसलाम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन वंचित,शोषित और पिछड़े समाज को सम्मान,अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया,उनका संघर्ष और विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से रियाज़ अहमद, मु वारिस, राम अवध चौहान, मुन्ना राम, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य भगवत दास प्रेमी,रंजन राय राजेन्द्र प्रसाद,निरंजन दास संतोष कुमार भारती अशोक यादव, रामकुअर, मिठाईलाल, शिवकुमार, आनन्द कुमार, प्रेमचन्द, रमाशंकर, हरेराम, लल्लन, राकेश, सीमा देवी, देवंती देवी दुर्गा देवी, सीमा देवी, राधिका देवी, मुनरी देवी चंदू देवी, आशा देवी, शान्ति देवी, कुसुम देवी, पुष्पा देवी, मुनिया देवी, सुभवती देवी, श्रवण, प्रिन्स, परशुराम,आदि शामिल रहे।1
- आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने युवकों ने बनाई रील, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस की गाड़ी के सामने रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस1
- 16 और 17 मार्च को दो समुद्री जहाज भारत पहुंचने वाले हैं, जो बड़ी मात्रा में रसोई गैस (LPG) लेकर आ रहे हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति की चिंता के बीच यह भारत के लिए राहत मानी जा रही है। दो भारतीय जहाज “शिवालिक” और “नंदा देवी” LPG लेकर आ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में मिलाकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। दोनों जहाज होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित पार कर चुके हैं। एक जहाज 16 मार्च को और दूसरा 17 मार्च को भारत के गुजरात के बंदरगाहों (मुंद्रा और कांडला) पर पहुंचेगा।1
- Post by Rajnish Bharti1
- सीवान के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इस वक्त एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में अब राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल जिस मुद्दे पर उठ रहा है, वह है 'महाकाल कंप्यूटर' का नाम। कॉलेज परिसर में धरना दे रहे कई शिक्षक अपने हाथों में महाकाल कंप्यूटर की तख्तियां लेकर बैठे हैं। आरोप है कि इस कंप्यूटर कोर्स या व्यवस्था की आड़ में छात्रों से वसूली की जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर महाकाल कंप्यूटर का संचालक कौन है? छात्रों से ली जा रही राशि का कमीशन किसे मिलता है? और क्यों इस मुद्दे को लेकर शिक्षक खुलकर विरोध में उतर आए हैं? इधर, कॉलेज के शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण, लेकिन जोरदार धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर लगाए गए बैनरों में प्राचार्य रामानन्द राम पर मनमानी, तानाशाही रवैया और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि वेतन कटौती, अपमानजनक व्यवहार, महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश न देना, और SC/ST केस में फंसाने की धमकी जैसी बातें लगातार हो रही हैं। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन लाभ से वंचित करने और कॉलेज के वित्तीय मामलों में पारदर्शिता न रखने के भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों को महाविद्यालय के प्राचार्य रामानन्द राम ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में कार्यभार संभालने के बाद कॉलेज में अनुशासन लागू किया और पहले कई शिक्षक समय पर नहीं आते थे, इसलिए उनकी उपस्थिति काटकर वेतन रोका गया और रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई। प्राचार्य का यह भी कहना है कि कॉलेज में पारदर्शिता लाने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद कर टेंडर व्यवस्था लागू की गई, जिससे कुछ लोग नाराज़ हैं और इसी कारण यह आंदोलन किया जा रहा है। फिलहाल, कॉलेज परिसर में धरना जारी है और शिक्षक प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में शिक्षा के मंदिर में शिक्षा से ज़्यादा राजनीति हावी हो गई है? क्या महाकाल कंप्यूटर के नाम पर हो रही वसूली का सच सामने आएगा? और क्या शिक्षक-प्राचार्य का यह टकराव छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करेगा? मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।"1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- विजय सिनेमा रोड की किराना दुकान से महिला ने रिफाइंड तेल किया चोरी, सीसीटीवी में कैद सीसीटीवी कैमरा देखकर पहले बाहर निकली महिला, फिर मौका पाकर रिफाइंड तेल लेकर हुई फरार बलिया। शहर के विजय सिनेमा रोड स्थित एक किराना दुकान में महिला द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला दुकान में पहुंची और इधर-उधर सामान देखने लगी। इसी दौरान उसकी नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो वह कुछ देर बाद बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद महिला फिर दुकान के पास आई और मौका पाकर रिफाइंड तेल का पैकेट चुरा कर वहां से निकल गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार को जब सामान कम होने की जानकारी हुई तो उसने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें महिला चोरी करते हुए नजर आई। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। दुकानदार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।1