Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajnish Bharti
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajnish Bharti1
- बलिया के बेल्थरा रोड रामलीला मैदान में होगा इफ्तार कार्यक्रम, आयोजक ने लोगों से की शामिल होने की अपील। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के पावन अवसर पर 17 मार्च दिन मंगलवार की शाम दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, बेल्थरा रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा को मजबूत करना है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी और सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।1
- 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult1
- 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- सपा नेता डॉ शुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता बलिया मुख्यालय रवाना सिकंदरपुर (बलिया) मान्यवर कांशीराम साहब जी की 92 वी जयंती के अवसर पर जनपद बलिया मुख्यालय पर आयोजित बहुजन दिवस पी डी ए दिवस पर विधान सभा क्षेत्र सिकंदरपुर से 2027 के प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा सैयद शुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में भारी संख्या में दलित समाज मुख्यालय के लिए रवाना हुए।उक्त कार्यक्रम में बहुजन जत्था को सिकंदरपुर बस स्टैंड पर से वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद के द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्री इसलाम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन वंचित,शोषित और पिछड़े समाज को सम्मान,अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया,उनका संघर्ष और विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से रियाज़ अहमद, मु वारिस, राम अवध चौहान, मुन्ना राम, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य भगवत दास प्रेमी,रंजन राय राजेन्द्र प्रसाद,निरंजन दास संतोष कुमार भारती अशोक यादव, रामकुअर, मिठाईलाल, शिवकुमार, आनन्द कुमार, प्रेमचन्द, रमाशंकर, हरेराम, लल्लन, राकेश, सीमा देवी, देवंती देवी दुर्गा देवी, सीमा देवी, राधिका देवी, मुनरी देवी चंदू देवी, आशा देवी, शान्ति देवी, कुसुम देवी, पुष्पा देवी, मुनिया देवी, सुभवती देवी, श्रवण, प्रिन्स, परशुराम,आदि शामिल रहे।1
- अब हर भारतीय को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज…आयुष्मान भारत 3.0’ और ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’ ने बदल दिया है देश का हेल्थ सिस्टम। बिना किसी कागज़ी कार्यवाही के…पूरी जानकारी वीडियो में! क्रिएट न्यूज टाइप स्टोरी देश का हेल्थ सिस्टम बदलने की तैयारी! केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को अब और मजबूत किया जा रहा है। ‘आयुष्मान भारत 3.0’ और डिजिटल हेल्थ कार्ड के जरिए देश के करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। नई व्यवस्था के तहत पात्र लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। खास बात यह है कि डिजिटल हेल्थ कार्ड के कारण मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा, जिससे अस्पताल में बिना ज्यादा कागज़ी प्रक्रिया के इलाज मिलना आसान होगा। सरकार का दावा है कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी और देश का हेल्थ सिस्टम पहले से ज्यादा डिजिटल और आसान बनेगा। हालांकि योजना से जुड़ी पूरी पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और अस्पतालों के जरिए दी जा रही है। वीडियो में जानिए – कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और कैसे मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।1
- बांसडीह में घर से लगभग लाखों की चोरी, नगदी व कीमती सामान समेटकर फरार। बलिया: बांसडीह थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड पुलिस स्टेशन के समीप मौजा सरहरिया में शुक्रवार (14 मार्च 2026) की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और घर में रखे नगदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। जब परिवार के लोग घर लौटे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1