logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज बलिया क्रासिंग पर बाइक में लगी आग

3 hrs ago
user_सुंदर बलिया u p 60
सुंदर बलिया u p 60
Ballia, Lucknow•
3 hrs ago

आज बलिया क्रासिंग पर बाइक में लगी आग

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Imran Ahmad
    1
    Post by Imran Ahmad
    user_Imran Ahmad
    Imran Ahmad
    Social Media Manager गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • भोजपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार भोजपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी की बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस मामले को लेकर भोजपुर के एएसपी राजकुमार साह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। रिपोर्ट: पंकज सिंह आरा, भोजपुर
    1
    भोजपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार
भोजपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी की बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
इस मामले को लेकर भोजपुर के एएसपी राजकुमार साह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
रिपोर्ट: पंकज सिंह
आरा, भोजपुर
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • चौकिया मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। नशे में बाइक चला रहे दो युवक भिड़े, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर बेल्थरा रोड क्षेत्र के चौकिया मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई
    2
    चौकिया मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। 
नशे में बाइक चला रहे दो युवक भिड़े, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
बेल्थरा रोड क्षेत्र के चौकिया मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
  • आरा। आरा बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक आरा शहर के धोबी घाट में आयोजित की गई। जिसमें की बिहार प्रदेश के ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह एवं प्रदेश के संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, जिस्म की ट्रक मालिकों पर किए जा रहे अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए उन लोगों ने आने वाले दिनों में इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करने एवं माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस दौरान ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जिस तरह से भोजपुर जिले में परिवहन विभाग खनन विभाग एवं पुलिस के द्वारा ट्रक मालिकों से अवैध रूप से ई चालान के नाम पर पैसा लिए जा रहे हैं इसके अलावे जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों द्वारा जानबूझकर ट्रक चालकों को परेशान करने एवं अवैध वसूली करने के साथ-साथ गलत तरीके से नो एंट्री एवं रॉन्ग साइड के नाम पर जुर्माना वसूला जा रहा है इसके अलावा आरा नगर निगम में भोजपुर जिले के सड़कों पर टैक्स के नाम पर ट्रक मालिकों से अवैध वसूली करने एवं नहीं देने पर मारपीट किया जा रहा है एवं आरा छपरा फोरलेन सड़क पर ट्रक चालकों के साथ हो रहे लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाना जरूरी है वही जिले के कोइलवर स्थितसक्कडी टोल प्लाजा पर वाहनों से मनमानी टोल वसूल करने के साथ-साथ बिहिया में ओवर ब्रिज पर बंद कर दिए जाने के कारण ट्रक मालिको के साथ हो रही परेशानी को दूर करने की बात कही गई इस दौरान ट्रक मालिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी के समक्ष रखा एवं उसको दूर करने की बात कही एवं इस मामले पर रोक नहीं लगे की दिशा में उन लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष ट्रक ऑनर एसोसिशन भानु शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि लगातार ट्रक मालिकों के साथ उनका दोहन किया जा रहा है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिए अब सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे लोग सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना का काम करेंगे। वही इस मौके पर भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पूरे जिले में जानबूझकर के ट्रक मालिकों को परेशान किया जा रहा है जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं बिहार की गाड़ियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश की गाड़ियों को नियम विरुद्ध यहां से बालू लोड कर भेजा जा रहा है इसको लेकर वे लोग जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंप हैं और आगे भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी इस मौके पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी दीपक सिंह दीप नारायण सिंह राजेश कुमार समेत जिले भर से आए हुए सैकड़ो की संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए।
    4
    आरा। आरा बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक आरा शहर के धोबी घाट में आयोजित की गई। जिसमें की बिहार प्रदेश के ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह एवं प्रदेश के संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, जिस्म की ट्रक मालिकों पर किए जा रहे अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए उन लोगों ने आने वाले दिनों में इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करने एवं माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस दौरान ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जिस तरह से भोजपुर जिले में परिवहन विभाग खनन विभाग एवं पुलिस के द्वारा ट्रक मालिकों से अवैध रूप से ई चालान के नाम पर पैसा लिए जा रहे हैं इसके अलावे जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों द्वारा जानबूझकर ट्रक चालकों को परेशान करने एवं अवैध वसूली करने के साथ-साथ गलत तरीके से नो एंट्री एवं रॉन्ग साइड के नाम पर जुर्माना वसूला जा रहा है इसके अलावा आरा नगर निगम में भोजपुर जिले के सड़कों पर टैक्स के नाम पर ट्रक मालिकों से अवैध वसूली करने एवं नहीं देने पर मारपीट किया जा रहा है एवं आरा छपरा फोरलेन सड़क पर ट्रक चालकों के साथ हो रहे लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाना जरूरी है वही जिले के कोइलवर स्थितसक्कडी टोल प्लाजा पर वाहनों से मनमानी टोल वसूल करने के साथ-साथ बिहिया में ओवर ब्रिज पर बंद कर दिए जाने के कारण ट्रक मालिको के साथ हो रही परेशानी को दूर करने की बात कही गई इस दौरान ट्रक मालिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी के समक्ष रखा एवं उसको दूर करने की बात कही एवं इस मामले पर रोक नहीं लगे की दिशा में उन लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष ट्रक ऑनर एसोसिशन  भानु शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि लगातार ट्रक मालिकों के साथ उनका दोहन किया जा रहा है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिए अब सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे लोग सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना का काम करेंगे। वही इस मौके पर भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पूरे जिले में जानबूझकर के ट्रक मालिकों को परेशान किया जा रहा है जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं बिहार की गाड़ियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश की गाड़ियों को नियम विरुद्ध यहां से बालू लोड कर भेजा जा रहा है इसको लेकर वे लोग जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंप हैं और आगे भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी इस मौके पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी दीपक सिंह दीप नारायण सिंह राजेश कुमार समेत जिले भर से आए हुए सैकड़ो की संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • महाराजगंज, सिवान, बिहार / ईरान और भारत JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय भारत और ईरान की दोस्ती बहुत पुरानी और गहरी रही है। यह संबंध हजारों साल पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक रिश्तों पर आधारित है। नीचे इसका संक्षिप्त इतिहास दिया गया है: 1. प्राचीन काल से संबंध प्राचीन समय में भारत और ईरान के बीच व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता था। दोनों क्षेत्रों में आर्य सभ्यता का प्रभाव माना जाता है। भाषा और संस्कृति में भी कई समानताएँ मिलती हैं, जैसे संस्कृत और फारसी में कई शब्द मिलते-जुलते हैं। 2. मध्यकालीन संबंध मध्यकाल में फारसी संस्कृति का भारत पर गहरा प्रभाव पड़ा। मुगल सम्राट अकबर और अन्य मुगल शासकों के समय फारसी भाषा प्रशासन और साहित्य की मुख्य भाषा बन गई। कई ईरानी विद्वान, कलाकार और सूफी संत भारत आए। जैसे प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का प्रभाव भारतीय समाज में बहुत बड़ा रहा। 3. आधुनिक काल 1947 में भारत की आज़ादी के बाद दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंध मजबूत किए। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ा। भारत ईरान से तेल आयात करता रहा है। 4. रणनीतिक और आर्थिक सहयोग आज भी दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं: चाबहार पोर्ट परियोजना – इसमें भारत ईरान के बंदरगाह को विकसित करने में मदद कर रहा है। इससे भारत को मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक व्यापार का नया रास्ता मिलता है। 5. सांस्कृतिक रिश्ता ईरानी फारसी भाषा, कविता और संगीत का भारतीय संस्कृति पर गहरा प्रभाव है। भारत में आज भी कई उर्दू और हिंदी शब्द फारसी से आए हैं। भारत और ईरान की दोस्ती केवल राजनीति या व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों साल पुराने संस्कृति, भाषा, धर्म और व्यापार के रिश्तों पर आधारित है। @JHVP BHARAT NEWS
    1
    महाराजगंज, सिवान, बिहार / ईरान और भारत 
JHVP BHARAT NEWS 
EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय 
भारत और ईरान की दोस्ती बहुत पुरानी और गहरी रही है। यह संबंध हजारों साल पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक रिश्तों पर आधारित है। नीचे इसका संक्षिप्त इतिहास दिया गया है:
1. प्राचीन काल से संबंध
प्राचीन समय में भारत और ईरान के बीच व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता था।
दोनों क्षेत्रों में आर्य सभ्यता का प्रभाव माना जाता है।
भाषा और संस्कृति में भी कई समानताएँ मिलती हैं, जैसे संस्कृत और फारसी में कई शब्द मिलते-जुलते हैं।
2. मध्यकालीन संबंध
मध्यकाल में फारसी संस्कृति का भारत पर गहरा प्रभाव पड़ा।
मुगल सम्राट अकबर और अन्य मुगल शासकों के समय फारसी भाषा प्रशासन और साहित्य की मुख्य भाषा बन गई।
कई ईरानी विद्वान, कलाकार और सूफी संत भारत आए।
जैसे प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का प्रभाव भारतीय समाज में बहुत बड़ा रहा।
3. आधुनिक काल
1947 में भारत की आज़ादी के बाद दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंध मजबूत किए।
दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ा।
भारत ईरान से तेल आयात करता रहा है।
4. रणनीतिक और आर्थिक सहयोग
आज भी दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं:
चाबहार पोर्ट परियोजना – इसमें भारत ईरान के बंदरगाह को विकसित करने में मदद कर रहा है।
इससे भारत को मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक व्यापार का नया रास्ता मिलता है।
5. सांस्कृतिक रिश्ता
ईरानी फारसी भाषा, कविता और संगीत का भारतीय संस्कृति पर गहरा प्रभाव है।
भारत में आज भी कई उर्दू और हिंदी शब्द फारसी से आए हैं।
भारत और ईरान की दोस्ती केवल राजनीति या व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों साल पुराने संस्कृति, भाषा, धर्म और व्यापार के रिश्तों पर आधारित है।
@JHVP BHARAT NEWS
    user_JHVP BHARAT NEWS
    JHVP BHARAT NEWS
    Local News Reporter महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने संसद में रेलवे से संबंधित कई मांगों को रखा
    1
    आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने संसद में रेलवे से संबंधित कई मांगों को रखा
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Imran Ahmad
    1
    Post by Imran Ahmad
    user_Imran Ahmad
    Imran Ahmad
    Social Media Manager गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • चुनाव पूर्व पंचायतों का परिसीमन कराने की माँग तेज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की गुहार, हाईकोर्ट में याचिका दायर । पटना, 16 मार्च 2026 बिहार में पंचायतों के परिसीमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पूर्व पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराने की माँग को लेकर आरा में जिले से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। आरा स्थित होटल एकजोटिका में आयोजित जिला मुखिया महासंघ एवं अन्य प्रतिनिधि संगठनों की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पंचायतों के पुनः परिसीमन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माँगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में माननीय पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है । बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि बिहार में वर्ष 1994 में 1991 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन किया गया था, जबकि वर्तमान में पंचायतों की आबादी लगभग ढाई गुना बढ़ चुकी है। इसके बावजूद परिसीमन नहीं किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों और प्रखंडों में कुछ पंचायतों का क्षेत्रफल 10 किलोमीटर से अधिक रेडियस में फैला हुआ है, जिससे वहाँ विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और प्रशासनिक उपेक्षा बढ़ी है। वहीं, नगर निकायों के गठन और उनके क्षेत्र विस्तार के कारण कई पंचायतों का बिखंडन एवं पुनर्गठन अव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे गंभीर विसंगतियाँ उत्पन्न हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुनर्गठन के दौरान कुछ ऐसे पंचायत वार्ड बनाए गए हैं जिनकी आबादी मात्र 100 के आसपास है, फिर भी उन्हें वार्ड का दर्जा दिया गया है, जो 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1994 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। संविधान के अनुसार प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना के बाद परिसीमन एवं उसी आधार पर आरक्षण लागू किया जाना अनिवार्य है, लेकिन बिहार इस मामले में लगातार पीछे रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि देश के कई अन्य राज्यों में समय पर परिसीमन कराया गया है, जबकि बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों को आज भी पुरानी और अव्यवहारिक सीमाओं के साथ काम करना पड़ रहा है। बैठक में पंद्रहवी वित्त छठा वित्त योजना की इंट्री पंचायत सरकार भवन विवाह भवन आर्म्स के मामलों में लेट लतीफी पर नाराजगी व्यक्त की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने किया । और संचालन सचिव अभय कुमार सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से मुखिया गण सुजीत कुमार सिंह मुखिया बसंतपुर, विनय प्रताप सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष कोईलवर, अनिल कुमार गुप्ता मुखिया देव, परमानंद पासवान मुखिया प्रतिनिधि मकदुमपुर डुमरा, श्री राम सिंह मुखिया बर्राप, बब्बू पासवान मुखिया भारासाढा,चंद्रशेखर सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष गड़हनी, सुनील कुमार मुखिया बलीगांव , हरिद्वार सिंह मुखिया प्रतिनिधि ईचरी, सुरेन्द्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि डुमरिया, मुन्ना प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सहझौली, विनोद कुमार मुखिया प्रतिनिधि बेलवानिया, बबन पंडित मुखिया प्रतिनिधि ऐकौना , विनय यादव मुखिया प्रतिनिधि, बीरेंद्र कुमार साह मुखिया छोटा सासाराम, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि छावरही, गौरी शंकर प्रसाद मुखिया नौनार, बिपिन बिहारी दास मुखिया नारायणपुर, मुन्ना कुमार मुखिया जेठवार, लालमुक्ति पासवान मुखिया , उषा देवी मुखिया ईचरी, राहुल साह मुखिया प्रतिनिधि बबुरा , रंजय कुमार सिंह मुखिया पूर्वी बबुरा, रितेश कुमार सिंह मुखिया, धनंजय प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सिन्हा, विजय प्रसाद मुखिया मटुकपुर, संजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि गठहूला, महेंद्र प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि कुरकुरी , बलिराम यादव प्रखण्ड अध्यक्ष शाहपुर, गजेंद्र सिंह मुखिया अगिआंव, सुरेश सिंह मुखिया विमवा, प्रियरंजन सिंह मुखिया पूर्वी आयर, मुकेश प्रसाद गंगहर, अभय सिंह मुखिया कुसम्हा, मनोज कुमार यादव प्रखण्ड अध्यक्ष सन्देश, मिथुन सिंह मुखिया प्रतिनिधि ठाकुरी, धर्मशिला देवी प्रखण्ड अध्यक्ष उदवंतनगर , शिवजी सिंह मुखिया प्रतिनिधि , मनोज ठाकुर मुखिया गौरा, भूपेंद्र कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि गोपालपुर, विजय शंकर जिला प्रधान सचिव, रंजीत कुमार मुखिया प्रतिनिधि कायमनगर, जय कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि, झरोखा देवी मुखिया रामसाढ़, आशा देवी आंखगांव, विजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि अंधारी, भाई वीरेंद्र मुखिया बिहिया, सोनामती देवी मुखिया आतवारी, अंकू यादव मुखिया प्रतिनिधि पश्चिमी गुंडी, उमेश कुशवाहा पश्चिमी आयर, रीमा देवी मुखिया चिलोहस, आदि उपस्थित थे
    1
    चुनाव पूर्व पंचायतों का परिसीमन कराने की माँग तेज
प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की गुहार, हाईकोर्ट में याचिका दायर ।
पटना, 16  मार्च 2026
बिहार में पंचायतों के परिसीमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पूर्व पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराने की माँग को लेकर आरा में जिले से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की है।
आरा स्थित होटल एकजोटिका में आयोजित जिला मुखिया महासंघ एवं अन्य प्रतिनिधि संगठनों की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पंचायतों के पुनः परिसीमन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माँगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में माननीय पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है ।
बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि बिहार में वर्ष 1994 में 1991 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन किया गया था, जबकि वर्तमान में पंचायतों की आबादी लगभग ढाई गुना बढ़ चुकी है। इसके बावजूद परिसीमन नहीं किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों और प्रखंडों में कुछ पंचायतों का क्षेत्रफल 10 किलोमीटर से अधिक रेडियस में फैला हुआ है, जिससे वहाँ विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और प्रशासनिक उपेक्षा बढ़ी है। वहीं, नगर निकायों के गठन और उनके क्षेत्र विस्तार के कारण कई पंचायतों का बिखंडन एवं पुनर्गठन अव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे गंभीर विसंगतियाँ उत्पन्न हुई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुनर्गठन के दौरान कुछ ऐसे पंचायत वार्ड बनाए गए हैं जिनकी आबादी मात्र 100 के आसपास है, फिर भी उन्हें वार्ड का दर्जा दिया गया है, जो 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1994 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। संविधान के अनुसार प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना के बाद परिसीमन एवं उसी आधार पर आरक्षण लागू किया जाना अनिवार्य है, लेकिन बिहार इस मामले में लगातार पीछे रहा है।
बैठक में यह भी कहा गया कि देश के कई अन्य राज्यों में समय पर परिसीमन कराया गया है, जबकि बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों को आज भी पुरानी और अव्यवहारिक सीमाओं के साथ काम करना पड़ रहा है।
बैठक में पंद्रहवी वित्त छठा वित्त योजना की इंट्री पंचायत सरकार भवन विवाह भवन आर्म्स के मामलों में लेट लतीफी पर नाराजगी व्यक्त की गई ।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने किया । और संचालन सचिव अभय कुमार सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से मुखिया गण सुजीत कुमार सिंह मुखिया बसंतपुर, विनय प्रताप सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष कोईलवर, अनिल कुमार गुप्ता मुखिया देव, परमानंद पासवान मुखिया प्रतिनिधि मकदुमपुर डुमरा, श्री राम सिंह मुखिया बर्राप, बब्बू पासवान मुखिया भारासाढा,चंद्रशेखर सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष गड़हनी, सुनील कुमार मुखिया बलीगांव , हरिद्वार सिंह मुखिया प्रतिनिधि ईचरी, सुरेन्द्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि डुमरिया, मुन्ना प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सहझौली, विनोद कुमार मुखिया प्रतिनिधि बेलवानिया, बबन पंडित मुखिया प्रतिनिधि ऐकौना , विनय यादव मुखिया प्रतिनिधि, बीरेंद्र कुमार साह मुखिया छोटा सासाराम, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि छावरही, गौरी शंकर प्रसाद मुखिया नौनार, बिपिन बिहारी दास मुखिया नारायणपुर, मुन्ना कुमार मुखिया जेठवार, लालमुक्ति पासवान मुखिया , उषा देवी मुखिया ईचरी, राहुल साह मुखिया प्रतिनिधि बबुरा , रंजय कुमार सिंह मुखिया पूर्वी बबुरा, रितेश कुमार सिंह मुखिया, धनंजय प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि सिन्हा, विजय प्रसाद मुखिया मटुकपुर, संजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि गठहूला, महेंद्र प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि कुरकुरी , बलिराम यादव प्रखण्ड अध्यक्ष शाहपुर, गजेंद्र सिंह मुखिया अगिआंव, सुरेश सिंह मुखिया विमवा, प्रियरंजन सिंह मुखिया पूर्वी आयर, मुकेश प्रसाद गंगहर, अभय सिंह मुखिया कुसम्हा, मनोज कुमार यादव प्रखण्ड अध्यक्ष सन्देश, मिथुन सिंह मुखिया प्रतिनिधि ठाकुरी, धर्मशिला देवी प्रखण्ड अध्यक्ष उदवंतनगर , शिवजी सिंह मुखिया प्रतिनिधि , मनोज ठाकुर मुखिया गौरा, भूपेंद्र कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि गोपालपुर, विजय शंकर  जिला प्रधान सचिव, रंजीत कुमार मुखिया प्रतिनिधि कायमनगर, जय कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि, झरोखा देवी मुखिया रामसाढ़, आशा देवी आंखगांव, विजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि अंधारी, भाई वीरेंद्र मुखिया बिहिया, सोनामती देवी मुखिया आतवारी, अंकू यादव मुखिया प्रतिनिधि पश्चिमी गुंडी, उमेश कुशवाहा पश्चिमी आयर, रीमा देवी मुखिया चिलोहस, आदि उपस्थित थे
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • आरा। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या AS01SC-4657 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक विपिन कुमार, पे०-वैधनाथ सिंह, सा०-बरौलीया, थाना-जयथा, जिला-एटा, राज्य-उत्तर प्रदेश के साथ एक और व्यक्ति ब्रजेश कुमार, पे०-राज कुमार, सा०-टिकरी कला, थाना-सिकंदराउ, जिला-हाथरस, राज्य-उत्तर प्रदेश गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Mc’dowells No 1 Whisky 750 ml का 420 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 840 पीस, Mc’dowells Whisky 180 ml का 1680 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 840 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 3840 पीस जो कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।
    2
    आरा। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या AS01SC-4657 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक विपिन कुमार, पे०-वैधनाथ सिंह, सा०-बरौलीया, थाना-जयथा, जिला-एटा, राज्य-उत्तर प्रदेश  के साथ एक और व्यक्ति ब्रजेश कुमार, पे०-राज कुमार, सा०-टिकरी कला, थाना-सिकंदराउ, जिला-हाथरस, राज्य-उत्तर प्रदेश गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही  हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Mc’dowells No 1 Whisky 750 ml का 420 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 840 पीस,  Mc’dowells Whisky 180 ml का 1680 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 840 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस  एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 3840 पीस जो  कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं  सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.