Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहन बड़ोदिया के ग्राम बड़ौदी में किसान बाबूलाल को मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्जा दिला दिया गया। किसान बाबूलाल पिछले चार साल से मोहन बड़ोदिया तहसील के लगातार चक्कर लगा रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें राहत मिली है।
Rajesh jamliya
मोहन बड़ोदिया के ग्राम बड़ौदी में किसान बाबूलाल को मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्जा दिला दिया गया। किसान बाबूलाल पिछले चार साल से मोहन बड़ोदिया तहसील के लगातार चक्कर लगा रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें राहत मिली है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ौदी निवासी किसान बाबूलाल पिता हरिचरण को अपनी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर चार साल से जारी संघर्ष के बाद आखिर उनका हक मिल गया है। यह प्रकरण वर्ष 2022 से चल रहा था, जिसके बाद कल मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसान को कब्जा दिलाने की कार्यवाही की गई। किसान बाबूलाल ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि चार वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें उनकी जमीन का कब्जा प्राप्त हुआ है। इस सफलता के लिए उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस टीम और पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- दतिया:रात्रि में कार से अवैध गांजा का परिवहन कर रहे तस्कर को थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान किया गिरफ्तार। दतिया:रात्रि में कार से अवैध गांजा का परिवहन कर रहे तस्कर को थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान किया गिरफ्तार। आरोपी तस्कर से 86.85 किलोग्राम गांजा, वर्ना कार सहित करीबन कुल 20 लाख रुपए का मशरूका किया जप्त दतिया पुलिस मुख्या्लय भोपाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची। मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध वाहन क्रमांक UP 16 BV 3535 (वर्ना कार) को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी पुत्र स्व. आशाराम लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई बताया। नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार क्रमांक UP 16 BV 3535 करीबन (11 लाख रुपए कीमती) को भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गांजे के स्रोत एवं इसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। उनि. नीरज कुमारथाना प्रभारी बसई, प्रआर. आर. 228 बृजेन्द्र , प्र.आर. 585 विनोद सेंगर, आर. 985 प्रवेन्द्रव, आर. 894 अमित मिश्रा, आर. 952 अभिषेक गौतम, आर. 430 दीपेश भार्गव, आर. 904 राजकुमार बघेल, आर. 841 सुनील सौर, आर. 16 छोटू सिंह,आर. 954 लोकेन्द्री यादव, आर. 645 मनोज तोमर, आर. 321 गिर्राज प्रजापति की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।1
- मध्य प्रदेश के अकोदिया में एक पूर्व विधायक और एक पूर्व पार्षद के आवास पर हुई लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला 20 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इस बड़ी चोरी के खुलासे में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।1
- राजगढ़ जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोड़ा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए, बोड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 1,85,000 रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह कार्रवाई 31 मई 2026 को राजेश पिता छगनलाल मेवाडे निवासी बोड़ा की रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई। राजेश ने शिकायत की थी कि उसी दिन दोपहर लगभग 2 बजे पीपल्यरसोडा बस स्टैंड से उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 39 जेड बी 7413 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया था। इस रिपोर्ट पर बोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। क्षेत्र में लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए, थाना प्रभारी ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर कबीर पिता मनोज सांसी (उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गुलखेड़ी) से सघन पूछताछ की। कबीर ने उसके साथी जगदीश पिता हरनाम सांसी (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम कड़िया सांसी) के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। उसने यह भी स्वीकार किया कि पचोर से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिलें भी उसने चुराई थीं, जिन्हें उसने अपने अन्य साथी लक्ष्मण पिता मलखान सिंह अहिरवार (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ा जागीर, जिला भोपाल) और एक बाल अपचारी (उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम कड़िया सांसी) को बेचा था। आरोपियों ने ये तीनों मोटरसाइकिलें बरामद करवाईं। पुलिस ने आरोपी कबीर पिता मनोज सांसी, जगदीश पिता हरनाम सांसी, लक्ष्मण पिता मलखान सिंह अहिरवार और बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ पृथक से इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा 35(1)ई बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस का तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को बोड़ा थाना पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आगर मालवा जिले में 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तक "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला कलेक्टर प्रीति यादव, जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी सौरभ जैन और जिला समन्वयक प्रभारी पवन स्वर्णकार के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और मिशन लाइफ (Mission LiFE) के प्रति जन-जागरूकता तथा जन-भागीदारी को सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों के अनुरूप विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इनमें परिसंपत्तियों का सत्यापन, चार स्तरीय कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, लिगेसी वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता परिसंपत्तियों का संचालन एवं रखरखाव, तथा जन-जागरुकता की गतिविधियाँ शामिल हैं। अभियान के प्रथम दिवस शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सह जलवायु परिवर्तन नेता भेरूलाल ओसारा और सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री रीना यादव के मार्गदर्शन में जन जागरूकता एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुराने कचरा डंप स्थल की पहचान कर उसकी साफ-सफाई भी की गई। इस अवसर पर प्रकृति प्रेमी राहुल यादव, नैतिक यादव, पिंस यादव, विजय यादव, विनय यादव, मंजू यादव, दीपिका यादव और सजना यादव सहित कई अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- शुजालपुर के रानू गंज क्षेत्र में स्थित ऊष्मा पेट्रोलियम के सामने से अतिक्रमण हटा दिया गया है। यह कार्रवाई दिनांक 03/05/2026 को की गई।1
- मोहन बड़ोदिया के ग्राम बड़ौदी में किसान बाबूलाल को मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्जा दिला दिया गया। किसान बाबूलाल पिछले चार साल से मोहन बड़ोदिया तहसील के लगातार चक्कर लगा रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें राहत मिली है।1
- एक युवक वाटर पार्क में नहाने गया था, जहाँ वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने जिस जगह गोता लगाया, वहाँ पानी की मात्रा कम थी, जिसके कारण उसे चोटें आईं।1