कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत एसएच-95 पर कुशवाहा चौक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ईंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही कार पर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मानसी थाना पुलिस को दी गई। बताया गया कि खबर प्रकाशित होने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएच-95 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत एसएच-95 पर कुशवाहा चौक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ईंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही कार पर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मानसी थाना पुलिस को दी गई। बताया गया कि खबर प्रकाशित होने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएच-95 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- दिन के उजाले में अपराधियों ने घर घुसकर हाथ साफ किया सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की गई जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल हुआ, पामा गाँव वार्ड नंबर 9 के निवासी, बलराम कुमार उर्फ राजा कुमार पिता: स्वर्गीय भोला मेहता सुबह में जिरवा चौँक के समीप एक किराना का दुकान खोल रखा है, सभी परिवार साथ में बच्चे उसी दुकान पर थे, ग्रामीणों द्वारा बलराम उर्फ राजा को सूचना मिले की आप के घर पर शोर गुल हो रहा है। तब वह सभी परिवार घर पर आए तो देखें कि मकान के रूम का ताला टूटा हुआ घर में अटैची एवं बक्से का कपड़ा सामान बिखरा हुआ था, अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। लूटपाट की। वारदात के दौरान अपराधी घर में रखे सोने-चांदी, सोने कि नकमुनी, कान का झुमका, गले चैन, चांदी का पायल एवं तीन लाख सतासि हजार नगद राशि, पाँच लाख कि लगभग जेवरात कीमती जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पस्तपार् थाना अध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद, पूरा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल एवं चर्चा की पीड़ित परिवार ने पस्तपार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए स्क्वायड डॉग को भी मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों के भागने की दिशा और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की गई, 1
- चुनाव आते ही मुखिया जी का प्यार जाग गया 😂 चुनाव आते ही चाचा-भैया-बाबूजी वाली रिश्तेदारी शुरू! 😂 WhatsApp पर प्रणाम और आशीर्वाद की बाढ़… लेकिन जनता पूछ रही है—पाँच साल का हिसाब कहाँ है? 🔥 देखिए Lock Mood News का मजेदार चुनावी Roast! 😄1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में अनीमिया मुक्त बिहार अभियान का किया गया आयोजन,50 महिलाओं की हीमोग्लोबिन की हुई जांच। अनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत मंगलवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाम चार बजे तक 50 महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच के बाद महिलाओं को आवश्यक दवा, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं अनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में खून की कमी यानी अनीमिया की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेष चन्द्रा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक सुब्रतो दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, अस्पताल मैनेजर पूजा कुमारी, बीएचएम रूपक कुमार एवं बीसीएम नीतू कुमारी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभियान के तहत महिलाओं की जांच और स्वास्थ्य परामर्श को लेकर आवश्यक जानकारी दी।1
- बिहार में शराबबंदी कानून समाप्त? शराबबंदी कानून के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार का दख़ल? मोदी-शाह के एजेंट को लागू करने की तैयारी में सम्राट सरकार? NCAER रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार पूर्ण शराबबंदी कानून की समीक्षा के लिए तैयार? राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी कानून को 440 वोल्ट का झटका1
- Post by Shubham Kumar1
- सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल प्रबंधक के शराब पार्टी करते वायरल फोटो मामले में नया मोड़ प्रबंधक ने कहा A I से एडिट कर मुझे बदनाम करने की जा रही है साजिश1
- वार्ड नंबर 6 में खुला नाला, हादसे का खतरा मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में 20 दिन से ढक्कन खोलकर छोड़ने से हादसा हो सकती है वार्ड नंबर 6 में खुला नाला, हादसे का खतरा मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में नाले का ढक्कन करीब 20 दिनों से खुला पड़ा है। बारिश के मौसम में खुले नाले के कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती, है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द नाले पर ढक्कन लगाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि खुले नाले के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बारिश होने पर नाला पानी से भर जाता है, जिससे इसका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि अब तक एक-दो बच्चे खुले नाले में गिर भी चुके हैं। हालांकि उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने नगर पंचायत के संवेदनशील अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल नाले को ढकवाने की गुहार लगाई है।1
- कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे कुशवाहा चौक के पास कार पर पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक व सवार बाल-बाल बचे खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत एसएच-95 पर कुशवाहा चौक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ईंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही कार पर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मानसी थाना पुलिस को दी गई। बताया गया कि खबर प्रकाशित होने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएच-95 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।1