जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन रायबरेली:- 02 अप्रैल 2026 गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर तहसील क्षेत्र के सतांव ब्लॉक के पड़री गनेशपुर गांव में पहुंची। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल गेहूँ कटाई के 03 खेतों मे प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है। जिसके अंतर्गत तीन खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 294 में लगभग 26.150 किग्रा के हिसाब से 60 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 162 में 09.160 किग्रा के हिसाब से 21 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 414 में 10.500 किग्रा के हिसाब से 24 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। बता दें कि क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संत लाल, लेखपाल विकास कुमार उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन रायबरेली:- 02 अप्रैल 2026 गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर तहसील क्षेत्र के सतांव ब्लॉक के पड़री गनेशपुर गांव में पहुंची। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल गेहूँ कटाई के 03 खेतों मे प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है। जिसके अंतर्गत तीन खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 294 में लगभग 26.150 किग्रा के हिसाब से 60 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 162 में 09.160 किग्रा के हिसाब से 21 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 414 में 10.500 किग्रा के हिसाब से 24 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। बता दें कि क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संत लाल, लेखपाल विकास कुमार उपस्थित रहें।
- Post by Press Ashish Tripathi1
- बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे, बस स्टेशन के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने 60 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकली (60) के रूप में हुई है, जो पटेल नगर की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ चौराहे से गुजर रही थीं, तभी रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामकली बाइक से नीचे गिर गई थीं, इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर का पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- डलमऊ तहसील में एसडीएम पर अनैतिक काम का दबाव बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था। रायबरेली के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को खुद को वीआईपी बताकर अनैतिक काम के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वह गोरखपुर सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर है।1
- ट्रांसपोर्ट का किराया अधिक होने से खाद्यान्न तथा प्लास्टिक के समान हुए महंगे अमेठी ट्रांसपोर्ट के किराया बढ़ने से प्लास्टिक के समान दालें तिलहन महंगे हो गए हैं ईबाइक के मूल्य में उछाल आया है ईरान इजरायल युद्ध के चलते ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ गया है जिससे प्लास्टिक के सामान महंगे हो गए हैं दुकानदार तथा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन ने बताया उनकी प्लास्टिक से बने हुए सामानों की दुकान है जिसमें प्लास्टिक की गिलास पत्तल दोना आदि एक सौ से डेढ़ सौ रुपए महंगे हो गए हैं प्लास्टिक पाइप 20 रू किलो मंहगी हुई है गांधी चौक दुकान करने वाले रवि ने बताया वे सब सामान कानपुर से लाते हैं वहां के बड़े ब्यापारी कई कम्पनियों में उत्पादन बन्द होने से माल न मिलने का कारण बता सामान मंहगा दे रहे हैं जिसके चलते तिरपाल100 रू और पन्नी 30 रूप्रति किलोग्राम महंगे बिक रहे हैं वे व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुशील जायसवाल ने बताया उनके पास किराना की दुकान है जिसमें मटर अरहर की दाल महंगी हो गई है रिफाइंड जो पहले 110 रुपए में बिकता था वह डेढ़ सौ रुपए सरसों का तेल 200 रूअरहर की दाल डेढ़ सौ रुपए दाल 60रू प्रतिकिलोग्राम बिक रही है स्कूटी के दामों में बढ़ोतरी मां कालिका इंटरप्राइजेज की दुकान में स्कूटी के दामों पर बढ़ोतरी हो गई है दुकान के मालिक सरवन यादव ने बताया स्कूटी दो से तीन हजार रुपए ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते महगी हो गई है महंगाई का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है घी और तिल के तेलों में भी बढ़ोतरी हो गई है3
- फतेहपुर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष अनीत अग्रहरी के नाम की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा l फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित वैश्य सम्मेलन में शासन द्वारा नामित वैश्य सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया सम्मान। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित स्पोर्टस स्टेडियम के सामने वैश्य भवन में आयोजित वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्त के सानिध्य में दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा द्वारा नव मनोनीत वैश्य सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी में नव मनोनीत वैश्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियों का भी स्वागत प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढने के लिये राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे आना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि समस्त वैश्य उप वर्गों के केंद्रीय संगठन के रूप में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा समय समय पर कार्यक्रम किये जाते है जिससे समाज संगठित हो। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमंत्री एवं परिषद के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक राधेश्याम गुप्त ने कहा कि परिषद द्वारा आज जो सम्मान समारोह मनोनीत सभासदों एवं कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है वह सराहनीय है और वह अपेक्षा करते हैं कि यह सभी मनोनीत पदाधिकारी तन मन से वैश्य समाज के हित को आगे बढाते रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी नव मनोनीत वैश्य पदाधिकारियों एवं वैश्य सभासदों को बधाई देते हुये कहा कि वह अपने कार्यों के द्वारा भाजपा का हित तथा समाज का हित सर्वोपरि रखते हुये एकजुटता के साथ आगे बढें तभी समाज एवं संगठन आगे बढेगा। कार्यक्रम में वैश्य समाज के डॉ रवि नाथ साहू , अमित सोनी, सतेंद्र गुप्ता, प्राचीत गुप्ता ने सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं भाजपा के कार्यालय मंत्री नीरज गुप्ता को चांदी का मुकुट भेंट करते हुये समाज की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद से वैश्य समाज का सैलाब उमडा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा युवा जिलाध्यक्ष अनीत अग्रहरि एवं उपाध्यक्ष पद में गौरव गुप्ता, आशिष गुप्ता, विवेक अगहरी अमित गुप्ता के नाम की घोषणा कर शीघ्र कमेटी घोषित करने की बात कही l कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्ता,युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, राम विशाल गुप्ता, माया शिवहरे, सुनीता गुप्ता , संजय गुप्ता, कमल रस्तोगी, बृजेश सोनी, नारायण गुप्ता, सुनील गुप्ता फौजी ,सत्येन्द्र गुप्ता, शिवाकांत शिवहरे, सिंपू शिवहरे, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, विकास गुप्ता दुर्गाशंकर गुप्ता, अमित गुप्ता प्रमोद मोदनवाल, अजय साहू, गुरु शरण गुप्ता, सावन गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता टीटू , प्रेम मोहन साहू, राहुल मोदनवाल, ज्ञानेंद्र केसरवानी, सर्वेश मोदनवाल, संजय जौहरी , बीरेंद्र साहू,आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी मदन गुप्ता, आदि मौजूद रहे1
- Post by पुत्ती लाल वर्मा रिपोर्टर1
- Post by खबरे सुपर फास्ट सलोन1
- रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गोरखपुर सांसद रवि किशन के नाम पर रौब झाड़ने वाला एक फर्जी पीएसओ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डलमऊ तहसील का है, जहां एक युवक खुद को सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी आईकार्ड दिखाकर अपना रुतबा जमाने में लगा था, लेकिन एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हो गया। जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- यूपी के फतेहपुर जिले में पीड़ित पिता ने ट्रैक्टर बदलने का लगाया आरोप पूरा मामला है जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा का1