logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय गुहार यूपी के फतेहपुर जिले में पीड़ित पिता ने ट्रैक्टर बदलने का लगाया आरोप पूरा मामला है जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा का

7 hrs ago
user_Bablu singh Raftaar media
Bablu singh Raftaar media
निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय गुहार यूपी के फतेहपुर जिले में पीड़ित पिता ने ट्रैक्टर बदलने का लगाया आरोप पूरा मामला है जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा का

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Press Ashish Tripathi
    1
    Post by Press Ashish Tripathi
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पद दिलाने के बदले धन लेने के आरोपों से भाजपा की छवि पर उठे सवाल,संगठन की चुप्पी बनी चर्चा का विषय फतेहपुर। जनपद में डीआईओएस कार्यालय के बाबू विनोद श्रीवास्तव और उसकी पत्नी भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इन आरोपों के चलते भाजपा की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और जनपद में पार्टी की किरकिरी होती नजर आ रही है। चर्चा है कि बाउंसर बाबू के नाम से विख्यात विनोद श्रीवास्तव ने खुलेआम यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को संगठन में पद दिलाने के लिए उसने तत्कालीन जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को दो महंगे मोबाइल फोन दिए थे, जिनमे प्रत्येक मोबाइल की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये थी। इतना ही नहीं उसने पत्नी को राज्य महिला आयोग में पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल कों 25 लाख रुपये भी दिए थे। लेकिन उसकी पत्नी को पद नही मिला। बाउंसर बाबू द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने आम लोगों के बीच यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वास्तव में पार्टी में पद दिलाने के लिए धन लिया जाता है, या फिर ये आरोप बेबुनियाद हैं और किसी साजिश के तहत पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, और यदि ये आरोप बेबुनियाद है तो पार्टी संगठन ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई कार्रवाई या टीका-टिप्पणी क्यों नही की? बताते हैं कि विनोद श्रीवास्तव, जो कभी डीआईओएस कार्यालय में अपने रसूख के लिए चर्चित रहा है, उसका प्रभाव ऐसा बताया जाता था कि अधिकारी भी उसके आगे पीछे नजर आते थे। निजी लग्जरी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाकर बाउंसरों के साथ चलना और हाईप्रोफाइल जीवनशैली उसकी पहचान बन चुकी थी। ऐसे में उसके द्वारा अचानक खुद को कर्जदार बताना और नींद की गोलियां खाने की घटना भी कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं उसकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव को लेकर भी चर्चा है कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही कार्यकर्ता हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या उसे पार्टी की कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं थी, कि पार्टी में पद के बदले धन लिया जाता है या नही! उन्होंने पद के लिए धन क्यों दिया या फिर लगाए जा रहे इन आरोपों के पीछे कोई और वजह है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद भाजपा संगठन या जिला अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पार्टी संगठन की चुप्पी से चर्चाओं को और बल मिल रहा है। फिलहाल, यह मामला जनपद में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त छवि और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी इन आरोपों पर क्या रुख अपनाती है और सच्चाई क्या और कब सामने आती है।
    1
    पद दिलाने के बदले धन लेने के आरोपों से भाजपा की छवि पर उठे सवाल,संगठन की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
फतेहपुर। जनपद में डीआईओएस कार्यालय के बाबू विनोद श्रीवास्तव और उसकी पत्नी भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इन आरोपों के चलते भाजपा की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और जनपद में पार्टी की किरकिरी होती नजर आ रही है। चर्चा है कि बाउंसर बाबू के नाम से विख्यात विनोद श्रीवास्तव ने खुलेआम यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को संगठन में पद दिलाने के लिए उसने तत्कालीन जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को दो महंगे मोबाइल फोन दिए थे, जिनमे प्रत्येक मोबाइल की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये थी। इतना ही नहीं उसने पत्नी को राज्य महिला आयोग में पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल कों 25 लाख रुपये भी दिए थे। लेकिन उसकी पत्नी को पद नही मिला। बाउंसर बाबू द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने आम लोगों के बीच यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वास्तव में पार्टी में पद दिलाने के लिए धन लिया जाता है, या फिर ये आरोप बेबुनियाद हैं और किसी साजिश के तहत पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, और यदि ये आरोप बेबुनियाद है तो पार्टी संगठन ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई कार्रवाई या टीका-टिप्पणी क्यों नही की? बताते हैं कि विनोद श्रीवास्तव, जो कभी डीआईओएस कार्यालय में अपने रसूख के लिए चर्चित रहा है, उसका प्रभाव ऐसा बताया जाता था कि अधिकारी भी उसके आगे पीछे नजर आते थे। निजी लग्जरी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाकर बाउंसरों के साथ चलना और हाईप्रोफाइल जीवनशैली उसकी पहचान बन चुकी थी। ऐसे में उसके द्वारा अचानक खुद को कर्जदार बताना और नींद की गोलियां खाने की घटना भी कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं उसकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव को लेकर भी चर्चा है कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही कार्यकर्ता हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या उसे पार्टी की कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं थी, कि पार्टी में पद के बदले धन लिया जाता है या नही! उन्होंने पद के लिए धन क्यों दिया या फिर लगाए जा रहे इन आरोपों के पीछे कोई और वजह है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद भाजपा संगठन या जिला अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पार्टी संगठन की चुप्पी से चर्चाओं को और बल मिल रहा है। फिलहाल, यह मामला जनपद में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त छवि और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी इन आरोपों पर क्या रुख अपनाती है और सच्चाई क्या और कब सामने आती है।
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गोरखपुर सांसद रवि किशन के नाम पर रौब झाड़ने वाला एक फर्जी पीएसओ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डलमऊ तहसील का है, जहां एक युवक खुद को सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी आईकार्ड दिखाकर अपना रुतबा जमाने में लगा था, लेकिन एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हो गया। जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
जहां गोरखपुर सांसद रवि किशन के नाम पर रौब झाड़ने वाला एक फर्जी पीएसओ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मामला डलमऊ तहसील का है, जहां एक युवक खुद को सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी आईकार्ड दिखाकर अपना रुतबा जमाने में लगा था, लेकिन एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हो गया।
जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।
पुलिस ने लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़ा गांव में तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। जहां के रहने वाले राहुल पुत्र कमलेश खेंगर उम्र करीब 9 वर्ष आज मंगलवार की दोपहर अपने 3 वर्षीय बहन कोमल के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राहुल की मौत हो गई। वहीं बहन रोते रोते घर पहुंची कुछ बात नहीं पाई, ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में जाकर खोजबीन की काफी देर के बाद बच्चा राहुल का शव मिला, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बड़ा गांव में तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। जहां के रहने वाले राहुल पुत्र कमलेश खेंगर उम्र करीब 9 वर्ष आज मंगलवार की दोपहर अपने 3 वर्षीय बहन कोमल के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राहुल की मौत हो गई। वहीं बहन रोते रोते घर पहुंची कुछ बात नहीं पाई, ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में जाकर खोजबीन की काफी देर के बाद बच्चा राहुल का शव मिला, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    12 hrs ago
  • आज दिनांक 03/04/2026 को जिला पंचायत ऊंचाहार तृतीय क्षेत्र
    1
    आज दिनांक 03/04/2026 को जिला पंचायत ऊंचाहार तृतीय क्षेत्र
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • वरुण इंडियन,गैस सर्विसशिवगढ़जिला रायबरेलीऔर यहां पर हम इतने दिन से लाइन मेंलाइन में लगकरगैस लेने गए थेगैसलेनेऔरनेएजेंसी वालों नेगैस सिलेंडकी पर्चीकाटनेसे मना कर दियाऔर बहुत ही बदतमीजी से बात कीबोले कीयहां से चले जाओ वरना तुम्हें बहुत मारेंगेदोबारा देखना मत यहां पर और पुलिस भी लगी हुई थी लाइन में और खड़ी हुई थीउसने भी बदतमीजी से बात कीशिवगढ़ की पुलिसजिला रायबरेलीऔर फिर हमनेकंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर1915परकॉल करकेअपनी शिकायत दर्ज कारणआगे की सुनवाई की तारीख नहीं बताई गईमेरा आप सभी से निवेदन है किज्यादा से ज्यादा इस वीडियो कोशेयर करें और लाइक करेंऔर मुझे सपोर्ट करेंताकि ऐसा कभी किसी और के साथ ना होइस पर कोई एक्शन लिया जाएसरकार से मेरा यही निवेदन है किजल्दी से जल्दी इस मामले कीकार्यवाही की जाएमुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथजीमुझे न्याय मिलना चाहिए
    2
    वरुण इंडियन,गैस सर्विसशिवगढ़जिला रायबरेलीऔर यहां पर हम इतने दिन से लाइन मेंलाइन में लगकरगैस लेने गए थेगैसलेनेऔरनेएजेंसी वालों नेगैस सिलेंडकी पर्चीकाटनेसे मना कर दियाऔर बहुत ही बदतमीजी से बात कीबोले कीयहां से चले जाओ वरना तुम्हें बहुत मारेंगेदोबारा देखना मत यहां पर और पुलिस भी लगी हुई थी लाइन में और खड़ी हुई थीउसने भी बदतमीजी से बात कीशिवगढ़ की पुलिसजिला रायबरेलीऔर फिर हमनेकंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर1915परकॉल करकेअपनी शिकायत दर्ज कारणआगे की सुनवाई की तारीख नहीं बताई गईमेरा आप सभी से निवेदन है किज्यादा से ज्यादा इस वीडियो कोशेयर करें और लाइक करेंऔर मुझे सपोर्ट करेंताकि ऐसा कभी किसी और के साथ ना होइस पर कोई एक्शन लिया जाएसरकार से मेरा यही निवेदन है किजल्दी से जल्दी इस मामले कीकार्यवाही की जाएमुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथजीमुझे न्याय मिलना चाहिए
    user_Pankaj
    Pankaj
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की राय
    1
    बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की राय
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर गुरुवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तो में मंदिर में पूजा पाठ किया, उसके बाद शाम 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसमें शोभायात्रा कमासिन रोड,मां मढ़ीदाई मंदिर से होते हुवे मुख्य चौराहा से औगासी रोड, सुंदर कुआं से पुनः हनुमान मंदिर में रात्रि 8 बजे समापन किया गया,, जिसमें भव्य शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियां रही, झांकियां में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, राम दरबार हनुमान जी की झांकी शामिल रही। वही भालू आकर्षण का केंद्र रहा है, वही शोभा यात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं युवक जमकर थिरके इस मौके पर आयोजन समिति से राकेश कुमार मोदनवाल सुनील आर्य, शिव शंकर गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता लल्लन भैया, गोलू मोदनवाल, आयुष, शैलेंद्र,पीयूष बाजपेई, जीतू धुरिया, आकाश चौरसिया, कामता सोनी, शुभम वाजपेई, आशीष सोनी, संतोष अग्रवाल ,शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में बबेरू कोतवाली का फ़ोर्स मौजूद रहा।
    1
    बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर गुरुवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तो में मंदिर में पूजा पाठ किया, उसके बाद शाम 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसमें शोभायात्रा कमासिन रोड,मां मढ़ीदाई मंदिर से होते हुवे मुख्य चौराहा से औगासी रोड, सुंदर कुआं से पुनः हनुमान मंदिर में रात्रि 8 बजे समापन किया गया,, जिसमें भव्य शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियां रही, झांकियां में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, राम दरबार हनुमान जी की झांकी शामिल रही। वही भालू आकर्षण का केंद्र रहा है, वही शोभा यात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं युवक जमकर थिरके इस मौके पर आयोजन समिति से राकेश कुमार मोदनवाल सुनील आर्य, शिव शंकर गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता लल्लन भैया, गोलू मोदनवाल, आयुष, शैलेंद्र,पीयूष बाजपेई, जीतू धुरिया, आकाश चौरसिया, कामता सोनी, शुभम वाजपेई, आशीष सोनी, संतोष अग्रवाल ,शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में बबेरू कोतवाली का फ़ोर्स मौजूद रहा।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    14 hrs ago
  • बौसर में जवारा मेला आयोजितः भक्तों ने मुंह में साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया कानपुर जिले के सरसौल विकासखंड के बौसर गांव में चैत्र मास के दौरान जवारा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर से शाम करीब 6 बजे मुख्य जवारा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश लेकर भाग लिया। कई भक्तों ने अपने मुंह में नुकीली साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया और विभिन्न देव स्थलों पर पूजा-अर्चना की।यह मेला पिछले लगभग 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। यात्रा के दौरान, भक्तों ने अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। इस धार्मिक आयोजन में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेले में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं सभी भक्ति गीतों पर ढोल-बाजे के साथ थिरकते नजर आए। भक्तों ने विभिन्न करतब और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस मेले का आयोजन गांव के सभी लोगों के सहयोग से होता है। उन्होंने पुष्टि की कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निभाई जा रही है। इस अवसर पर आलोक यादव पूर्व प्रधान , अभिषेक यादव , सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    बौसर में जवारा मेला आयोजितः भक्तों ने मुंह में साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया
कानपुर जिले के सरसौल विकासखंड के बौसर गांव में चैत्र मास के दौरान जवारा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर से शाम करीब 6 बजे मुख्य जवारा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश लेकर भाग लिया। कई भक्तों ने अपने मुंह में नुकीली साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया और विभिन्न देव स्थलों पर पूजा-अर्चना की।यह मेला पिछले लगभग 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। यात्रा के दौरान, भक्तों ने अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।  इस धार्मिक आयोजन में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मेले में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं सभी भक्ति गीतों पर ढोल-बाजे के साथ थिरकते नजर आए। भक्तों ने विभिन्न करतब और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस मेले का आयोजन गांव के सभी लोगों के सहयोग से होता है। उन्होंने पुष्टि की कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निभाई जा रही है। इस अवसर पर आलोक यादव पूर्व प्रधान , अभिषेक यादव ,  सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Local News Reporter नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.