Shuru
Apke Nagar Ki App…
धूमधाम से निकली कलशयात्रा खास खबर है जालौन जिले के कुठोंद कस्बे से जुड़ी हुई जहां श्री मद्भागवत कथा की एक विशाल कलशयात्रा निकाली गई जिसमें आज भागवत कथा में लाला तिवारी जी के यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम यादव जी, पूजा शुक्ला नेता जी क्षेत्रवासी भव्य कलश यात्रा में नगरवासी क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
धूमधाम से निकली कलशयात्रा खास खबर है जालौन जिले के कुठोंद कस्बे से जुड़ी हुई जहां श्री मद्भागवत कथा की एक विशाल कलशयात्रा निकाली गई जिसमें आज भागवत कथा में लाला तिवारी जी के यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम यादव जी, पूजा शुक्ला नेता जी क्षेत्रवासी भव्य कलश यात्रा में नगरवासी क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ये खबर जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली है क्यों कि पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले की रेंकिंग नौवी बा र टॉप-टेन में बरकरार बनी हुयी है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कायों की परफॉमेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंन्कंग जारी की जाती है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में माह-जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन जिले को सातवााँ स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुगेश कुमार, द्वारा सीएम डैश बोर्ड पर सम्बन्धित कायों की स्वयं मोनीटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश जारी जाते रहे हैं।1
- औरैया। घटना में मृत हुए सुरेंद्र के परिजनों ने मंगलवार दोपहर घायल पेट्स कारोबारी सुधीर पोरवाल के घर के पास पहुंचकर हंगामा काटा। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद मृतक के परिजन वापस लौट गए।1
- औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 1 अन्तर्राज्यीय साइबर अभियुक्त प्रवेद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम रूरूआ सांफर थाना अजीतमल जनपद औरैया,उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से, 1,19,400/- रूपये नकद, 02 लैपटॉप 10 एटीएम,01 अदद मोबाइल फोन, टूर एंड ट्रेवेल्स कार्ड बरामद किये2
- *साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*3
- यूजीसी सवर्ण छात्र समाज विरोधी कानून वापस हो हो ठाकुर जितेन्द्र सिंह "राष्ट्रीय अध्यक्ष" क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।1
- खास खबर है जालौन जिले के कुठोंद कस्बे से जुड़ी हुई जहां श्री मद्भागवत कथा की एक विशाल कलशयात्रा निकाली गई जिसमें आज भागवत कथा में लाला तिवारी जी के यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम यादव जी, पूजा शुक्ला नेता जी क्षेत्रवासी भव्य कलश यात्रा में नगरवासी क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनहर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब गांव के ही कुछ लोगों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सतवीर पुत्र पूरनलाल और पंकज पुत्र शिवचरण के रूप में हुई है।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थनी उमा राजपूत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाति घर से गायब है जब प्रार्थनी ने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व बक्सो के ताले खुले पड़े थे तथा उनमें रखा प्रार्थनी के जेवरात 1 चैन सोने की, 2 जोडी पायल चांदी की, 5 चांदी के बर्तन, दो अगुठी व एक जोडी झुमकी सोने की, एक जोडी टोप्स सोने के 2 जोडी, एक किलो चांदी व प्रार्थनी की बडी पुत्री विनीता का जेबरात 4 अगूठी लेडीज सोने की, 4 अंगुठी जेन्स सोने की, एक सोने की चैन, एक किलो चांदी एक हार सोने का, दो जोडी टाप्स सोने का व प्रार्थीनी की पुत्री प्रियंका का जेबरात एक हार सोने का, 4 अगुंठी सोने की, एक करधनी चांदी की एक जोडी पायल चांदी की, एक मंगलसुत्र सोने का व प्रार्थनी की बड़ी बहु रीया देवी का जेवरात एक हार सोने का, 3 अगूठी लेडिज सोने की, एक जोडी मंगलसुत्र सोने का, व व एक जोडी पायल चांदी की तथा प्रार्थीनी की छोटी पुत्री प्रिया का जेबरात दो अंगुठी सोने की, एक सोने का माला, एक सोने की नाक की वाली, दो जोडी तोडिया चांदी की, एक जोडी पायल चांदी की, एक जोडी कान की बाली सोने की गायब थी जब प्रार्थनी ने जानकारी की तो मुहल्ले मे लगे CCTV कैमरे में प्रार्थीनी ने देखा कि प्रार्थिनी की पुत्रवधु स्वाति व उसका भाई धर्मेन्द्र उर्फ दिवारी पुत्र भगवानदीन व एक व्यक्ति नाम पता अजात मोटर साइकिल से जाते हुए दिखे प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाती कैमरे मे हाथ मे दो झोले भी लिये थी प्रार्थिनी को पूरा यकीन है कि मेरी की पुत्रवधु स्वाती अपने भाई धर्मेन्द्र व अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर समस्त जेबरात बदनियती से चुरा ले गई है पुत्रवधु स्वाती अपना समस्त स्त्रीधन व घर में रखे 5 लाख रुपये नकद भी ले गयी है।2