Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली खबर ये खबर जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली है क्यों कि पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले की रेंकिंग नौवी बा र टॉप-टेन में बरकरार बनी हुयी है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कायों की परफॉमेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंन्कंग जारी की जाती है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में माह-जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन जिले को सातवााँ स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुगेश कुमार, द्वारा सीएम डैश बोर्ड पर सम्बन्धित कायों की स्वयं मोनीटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश जारी जाते रहे हैं।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली खबर ये खबर जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली है क्यों कि पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले की रेंकिंग नौवी बा र टॉप-टेन में बरकरार बनी हुयी है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कायों की परफॉमेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंन्कंग जारी की जाती है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में माह-जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन जिले को सातवााँ स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुगेश कुमार, द्वारा सीएम डैश बोर्ड पर सम्बन्धित कायों की स्वयं मोनीटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश जारी जाते रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन में जय माँ दुर्गा रामलीला समिति, गायर द्वारा आयोजित पारंपरिक एवं धार्मिक रामलीला का शुभारंभ 11 फरवरी 2026 (बुधवार) से किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला का मंचन बुंदेलखंड एवं कानपुर मंडल के प्रसिद्ध एवं अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला कार्यक्रम 11 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम के प्रथम दिन गणेश पूजन एवं श्रीराम जन्म का मंचन किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन कुंभकरण वध, मेघनाद वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 फरवरी को मुनि याचना एवं ताड़का वध, 13 फरवरी को धनुष यज्ञ, 14 फरवरी को राम वनवास, 15 फरवरी को केवट मिलन, 16 फरवरी को भरत मिलाप, 17 फरवरी को सीता हरण, 18 फरवरी को सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन तथा 19 फरवरी को लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया जाएगा। रामलीला में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का अभिनय अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रामलीला भारतीय संस्कृति, मर्यादा एवं आदर्श जीवन मूल्यों का सजीव मंचन है। समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।1
- जालौन के कोंच-उरई रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पिता ने मंगलवार दोपहर सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद से शिकायत कर न्याय की मांग की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी अवध बिहारी ने बताया कि उनका बेटा समरथ कुमार 26 जनवरी को अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से कोंच से उरई जा रहा था। गढ़र गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में समरथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके हाथ-पैर टूट गए। बोलेरो चालक का नाम सुंदर कुशवाहा बताया गया है।1
- मुंह पर टेप, बंधे हाथ...Hotel के कमरे में 4 लाश...डरावनी मौत की कहानी सुन हिल जाएंगे|1
- *रमजान पर व्यवस्थाये सुदृढ होने की मांग, समाज सेवियों ने सोपा ज्ञापन* जालौन। मुस्लिम समुदाय का पाक रमजान माह 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। रमजान से पूर्व मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रमजान में लोगों को रोजा रखने व पवित्र माह को मनाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अशफाक राईन, जाफर, शौकीन राईन, सोहिल राईन, ब्रजमोहन कुशवाहा, अशोक चौधरी आदि ने डीएम को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रमजान के माह में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्ति की जाए, जिन जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक कराया जाए जिससे रमजान माह में पानी मिलने में दिक्कत न हो, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए फुटपाथ खाली कराया जाए, सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। बिजली के पोलो की खराब लाइटें ठीक कराने के साथ ही नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलरों को सही कराया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का जालौन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जालौन। अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी जी) के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कोंच चौराहा पर उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनिल कुशवाहा के काफिले के साथ एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे जी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पत्रकार) रोहित राठौर भी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।1
- जालौन: जालौन में उत्पीड़न से परेशान BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर बूथ लेवल ऑफिसर ने भेजा राष्ट्रपति को पत्र, कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र, राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में बूथ लेवल ऑफिसर ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, बीएलओ ने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित समेत 2 अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और झूठे आरोप लगाकर दबाव का लगाया आरोप, बीएलओ ने उत्पीड़न से तंग आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट:- अंकित सिंह--बीएलओ (वायरल वीडियो)1
- औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर कब्जे से, 1,19,400/- रूपये नकद, 02 लैपटॉप 10 एटीएम,01 अदद मोबाइल फोन, टूर एंड ट्रेवेल्स कार्ड किये बरामद अपर पुलिस अधिक्षक ने मीडिया को दी जानकारी2
- जालौन जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान रामदेव सिंह (55) की मौत हो गई। चुर्खी-मुसमरिया मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव सिंह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना ग्राम बम्हौरा के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने पर चुर्खी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1