ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का जालौन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जालौन। अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी जी) के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कोंच चौराहा पर उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनिल कुशवाहा के काफिले के साथ एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे जी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पत्रकार) रोहित राठौर भी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में चल रहे जेपीएल सीजन 3 में आज़ दिल्ली और औरैया की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया इस दौरान अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और आशीर्वाद दिया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का जालौन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जालौन। अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी जी) के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कोंच चौराहा पर उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनिल कुशवाहा के काफिले के साथ एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे जी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पत्रकार) रोहित राठौर भी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।1
- जालौन उरई शराब पीने से रोकने पर की मारपीट1
- सरस्वती विद्या मंदिर झांसी रोड उरई1
- जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर, चलते चलते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई, शाहजहांपुर से झांसी ईट लादकर ले जा रहा था ट्रक, मौके पर पहुंची पुलिस तथा फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया, जालौन जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 230 कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1
- Post by Sugirv Kushwha1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल, निवासी नैपलापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपाल पाल अपने गांव से औरैया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक मिनी लोडर वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल पाल ने दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम करीब 5 बजे जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गोपाल पाल पेशे से राजमिस्त्री था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।1
- जिला विज्ञान क्लब, जालौन द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के तत्वावधान में श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर छत्रसाल कॉलेज में मैथ्स प्रतियोगिता में सौम्या गुर्जर, शिवम् यादव ने द्वतीय, अविरल द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया मैथ्स मॉडल प्रतियोगिता में सौम्या गुर्जर और मान्या सक्सेना ने द्वितय स्थान अर्जित किया एसडीऍम जालौन हेमंत पटेल जी एवं जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विनय कुमार गुप्ता जी एवं डीआई ओ एस राजकुमार पंडित जी ने बच्चो को सम्मानित किया ll ऍम एल कान्वेंट द स्पेस साइंस लैब स्कूल जालौन के होनहार छात्रों और शिक्षकों को अनेक अनेक शुभकामनाये ll3