Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग का गोला बना ट्रक!! जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर, चलते चलते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई, शाहजहांपुर से झांसी ईट लादकर ले जा रहा था ट्रक, मौके पर पहुंची पुलिस तथा फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया, जालौन जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 230 कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
Harsh Samvad
आग का गोला बना ट्रक!! जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर, चलते चलते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई, शाहजहांपुर से झांसी ईट लादकर ले जा रहा था ट्रक, मौके पर पहुंची पुलिस तथा फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया, जालौन जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 230 कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर, चलते चलते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई, शाहजहांपुर से झांसी ईट लादकर ले जा रहा था ट्रक, मौके पर पहुंची पुलिस तथा फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया, जालौन जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 230 कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जालौन में आज अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया अस्थाई निर्माण बुलडोजर से जमींदोज कराया गया इस दौरान विरोध कर रही महिलाओं ने ईओ नगर पालिका का दुपट्टा खींच कर उन्हें रोकने का प्रयास किया2
- सरस्वती विद्या मंदिर झांसी रोड उरई1
- जालौन जनपद के रेढ़र थाना क्षेत्र के रूरा गांव में शनिवार देर रात एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रूरा गांव निवासी शिवम (28) पुत्र संतराम भारत शनिवार रात अपने कमरे में गया था। देर रात तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर शिवम का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।1
- जालौन में ईओ का महिलाओं ने खींचा दुपट्टा, VIDEO:सरकारी भूमि से 40 साल पुराने अवैध मकान तोड़ने पर हुआ हंगामा कोंच (जालौन), जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक बजे नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ मिलकर पालिका की परती भूमि पर बने अस्थायी मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये मकान लगभग 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए थे। कार्रवाई के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने ईओ का दुपट्टा खींचा। मकान गिराने पहुंची नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव का दुपट्टा खींचा। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान नगर पालिका प्रशासन की टीम। विरोध करती महिलाओं को हटाती पुलिस। मामला कोंच नगर पालिका क्षेत्र के गांधी नगर इलाके का है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। परती भूमि पर बने अस्थायी तीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कई परिवारों का घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बस्ती की महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया। अपने घरों को गिरते देख कई महिलाएं आक्रोशित हो गईं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बहस करने लगीं। पुलिस ने कब्जाधारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार, इन अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कुछ महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ धक्का-मुक्की करने और उनके कपड़े खींचने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। पीड़ितों का ईओ पर तानाशाही का आरोप शांति देवी, ममता, चुन्ना लाल पीड़ित परिवारों के मकान गिराए गए हैं। उन्होंने नगर पालिका पर तानाशाही का आरोप लगाया है और बताया कि उन्हें यह जगह नसबंदी ऑपरेशन में मिली थी, और हम सभी लोग करीब 40 साल से यहां निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने इसको सरकारी भूमि बताकर हमारे मकानों को गिरा दिया है। अचानक घर टूटने से उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता, नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव, सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र कुमार, वरिष्ठ अशोक वर्मा, आरआई सुनील यादव और लिपिक शहजाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें मौजूद थीं। नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव ने बताया कि वहां रह रहे परिवारों को 15 दिन पहले नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराना आवश्यक था और यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है।1
- सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।1
- Post by Sugirv Kushwha1