logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज हम बात करेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मैच 8 मार्च को हो सकता है, और दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।

4 hrs ago
user_RUBY JOURNALIST
RUBY JOURNALIST
Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
4 hrs ago

आज हम बात करेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मैच 8 मार्च को हो सकता है, और दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by RUBY JOURNALIST
    1
    Post by RUBY JOURNALIST
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गुम बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाना पहुंचाया। मामला 6 मार्च शुक्रवार का है, जब ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को एक अज्ञात बच्ची के मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बख्तियारपुर थाना लाई। थाना पहुंचने के बाद मौजूद ग्रामीणों को पुलिस टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि यदि कभी कोई बच्चा अज्ञात अवस्था में मिले या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह या संदेह के आधार पर खुद कोई फैसला न लें, बल्कि पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम मिस्टी कुमारी बताया। उसने अपने पिता का नाम सतीश राय और घर हैबतपुर, जिला वैशाली बताया है। पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके। इस संबंध में डायल 112 के पदाधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया और थाना लाया गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और ऐसी स्थिति में पुलिस को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित और सही कदम है। स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। 🚨
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गुम बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाना पहुंचाया। मामला 6 मार्च शुक्रवार का है, जब ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को एक अज्ञात बच्ची के मिलने की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बख्तियारपुर थाना लाई। थाना पहुंचने के बाद मौजूद ग्रामीणों को पुलिस टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि यदि कभी कोई बच्चा अज्ञात अवस्था में मिले या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह या संदेह के आधार पर खुद कोई फैसला न लें, बल्कि पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम मिस्टी कुमारी बताया। उसने अपने पिता का नाम सतीश राय और घर हैबतपुर, जिला वैशाली बताया है। पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
इस संबंध में डायल 112 के पदाधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया और थाना लाया गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और ऐसी स्थिति में पुलिस को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित और सही कदम है।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। 🚨
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से अलग अलग कांड के तीन प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए, न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    1
    बिहार,समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से अलग अलग कांड के तीन प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को 
पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए, न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    27 min ago
  • प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!
    1
    प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • Post by Pawan Sahni Pawan Saini
    1
    Post by Pawan Sahni Pawan Saini
    user_Pawan Sahni Pawan Saini
    Pawan Sahni Pawan Saini
    बछवारा, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • *अमेरिका और इजरायल द्वारा मानव नरसंहार के विरुद्ध समस्तीपुर में मौन जुलूस एवं समाहरणालय पर प्रदर्शन*
    1
    *अमेरिका और इजरायल द्वारा मानव नरसंहार के विरुद्ध समस्तीपुर में मौन जुलूस एवं समाहरणालय पर प्रदर्शन*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • मोकामा के तत्कालीन CO मनीष कुमार पर FIR दर्ज, फर्जी वंशावली और जमीन कागजात में हेरफेर का आरोप ​मोकामा/बाढ़: मोकामा के पूर्व अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी वंशावली तैयार करने और सरकारी दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में उनके खिलाफ मोकामा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। ​क्या है पूरा मामला? ​मोकामा के सकरवार टोला निवासी शैलेश कुमार ने बाढ़ न्यायालय (ACJM) में शिकायत वाद संख्या 691(c)/2025 दर्ज कराई थी। परिवादी शैलेश कुमार के अनुसार, तत्कालीन अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बिना किसी आवेदन या जाँच के एक फर्जी वंशावली और जमीन का विवरण तैयार कर उसे नगर परिषद मोकामा को उपलब्ध करा दिया। ​खतियान और वंशावली में गंभीर गड़बड़ी ​दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य विवाद 'आरोग्य भारत अस्पताल' की जमीन और परिवार की वंशावली से जुड़ा है: ​असंभव खतियानी नाम: परिवादी का आरोप है कि CO द्वारा जारी रिपोर्ट में 1911 के खतियान में शैलेश कुमार और उनके भाई निलेश कुमार (वर्तमान सभापति, नगर परिषद मोकामा) का नाम रयत के रूप में दर्शाया गया है। जबकि तकनीकी रूप से यह असंभव है क्योंकि 1911 में उनका जन्म भी नहीं हुआ था। ​वंशावली से छेड़छाड़: आरोप है कि CO ने जानबूझकर परिवार के असली सदस्यों के नाम हटाकर फर्जी नाम जोड़े और एक त्रुटिपूर्ण वंशावली बनाई ताकि परिवार की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया जा सके। ​न्यायालय के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई FIR ​शैलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले थाना प्रभारी, SSP पटना और जिलाधिकारी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के निर्देश पर मोकामा थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज की गई है। ​पुलिसिया कार्रवाई और जाँच ​मोकामा थाना में दर्ज इस मामले की जाँच सहायक अवर निरीक्षक आशुतोष को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि तत्कालीन अंचलाधिकारी ने किसके निर्देश पर और किस मंशा से सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर किया। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
    1
    मोकामा के तत्कालीन CO मनीष कुमार पर FIR दर्ज, फर्जी वंशावली और जमीन कागजात में हेरफेर का आरोप
​मोकामा/बाढ़: मोकामा के पूर्व अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी वंशावली तैयार करने और सरकारी दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में उनके खिलाफ मोकामा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है।
​क्या है पूरा मामला?
​मोकामा के सकरवार टोला निवासी शैलेश कुमार ने बाढ़ न्यायालय (ACJM) में शिकायत वाद संख्या 691(c)/2025 दर्ज कराई थी। परिवादी शैलेश कुमार के अनुसार, तत्कालीन अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बिना किसी आवेदन या जाँच के एक फर्जी वंशावली और जमीन का विवरण तैयार कर उसे नगर परिषद मोकामा को उपलब्ध करा दिया।
​खतियान और वंशावली में गंभीर गड़बड़ी
​दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य विवाद 'आरोग्य भारत अस्पताल' की जमीन और परिवार की वंशावली से जुड़ा है:
​असंभव खतियानी नाम: परिवादी का आरोप है कि CO द्वारा जारी रिपोर्ट में 1911 के खतियान में शैलेश कुमार और उनके भाई निलेश कुमार (वर्तमान सभापति, नगर परिषद मोकामा) का नाम रयत के रूप में दर्शाया गया है। जबकि तकनीकी रूप से यह असंभव है क्योंकि 1911 में उनका जन्म भी नहीं हुआ था।
​वंशावली से छेड़छाड़: आरोप है कि CO ने जानबूझकर परिवार के असली सदस्यों के नाम हटाकर फर्जी नाम जोड़े और एक त्रुटिपूर्ण वंशावली बनाई ताकि परिवार की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया जा सके।
​न्यायालय के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई FIR
​शैलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले थाना प्रभारी, SSP पटना और जिलाधिकारी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के निर्देश पर मोकामा थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज की गई है।
​पुलिसिया कार्रवाई और जाँच
​मोकामा थाना में दर्ज इस मामले की जाँच सहायक अवर निरीक्षक आशुतोष को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि तत्कालीन अंचलाधिकारी ने किसके निर्देश पर और किस मंशा से सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर किया। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by RUBY JOURNALIST
    1
    Post by RUBY JOURNALIST
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.