Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!
Prasant kishor ki sena
प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!
More news from Patna and nearby areas
- प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!1
- मोकामा के तत्कालीन CO मनीष कुमार पर FIR दर्ज, फर्जी वंशावली और जमीन कागजात में हेरफेर का आरोप मोकामा/बाढ़: मोकामा के पूर्व अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी वंशावली तैयार करने और सरकारी दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में उनके खिलाफ मोकामा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। क्या है पूरा मामला? मोकामा के सकरवार टोला निवासी शैलेश कुमार ने बाढ़ न्यायालय (ACJM) में शिकायत वाद संख्या 691(c)/2025 दर्ज कराई थी। परिवादी शैलेश कुमार के अनुसार, तत्कालीन अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बिना किसी आवेदन या जाँच के एक फर्जी वंशावली और जमीन का विवरण तैयार कर उसे नगर परिषद मोकामा को उपलब्ध करा दिया। खतियान और वंशावली में गंभीर गड़बड़ी दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य विवाद 'आरोग्य भारत अस्पताल' की जमीन और परिवार की वंशावली से जुड़ा है: असंभव खतियानी नाम: परिवादी का आरोप है कि CO द्वारा जारी रिपोर्ट में 1911 के खतियान में शैलेश कुमार और उनके भाई निलेश कुमार (वर्तमान सभापति, नगर परिषद मोकामा) का नाम रयत के रूप में दर्शाया गया है। जबकि तकनीकी रूप से यह असंभव है क्योंकि 1911 में उनका जन्म भी नहीं हुआ था। वंशावली से छेड़छाड़: आरोप है कि CO ने जानबूझकर परिवार के असली सदस्यों के नाम हटाकर फर्जी नाम जोड़े और एक त्रुटिपूर्ण वंशावली बनाई ताकि परिवार की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया जा सके। न्यायालय के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई FIR शैलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले थाना प्रभारी, SSP पटना और जिलाधिकारी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के निर्देश पर मोकामा थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज की गई है। पुलिसिया कार्रवाई और जाँच मोकामा थाना में दर्ज इस मामले की जाँच सहायक अवर निरीक्षक आशुतोष को सौंपी गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि तत्कालीन अंचलाधिकारी ने किसके निर्देश पर और किस मंशा से सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर किया। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।1
- विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर 3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- Post by RUBY JOURNALIST1
- बेगूसराय2
- नीतीश कुमार को किडनैप करके भाजपा के नेता दिल्ली ले गए, मुख्यमंत्री से हटकर सांसदबना दिया बोले कांग्रेस प्रवक्ता कमालुद्दीन रजा1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी, के सुप्रीमो,, सुभाष कुमार जी, एक function में पहुचें,1
- बिहार को पहले स्किल की नहीं रोज़गार की ज़रुरत।1