Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे
More news from राजस्थान and nearby areas
- सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे सरमथुरा इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक , पुलिस ने उतारा नीचे1
- बाड़ी सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी बाड़ी सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर एएसआई विशाल सिंह और टीम की कार्रवाई, आरोपी सुनील मीणा सुनीपुर गांव निवासी, आरोपी से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद, सदर एसएचओ मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- 105 दिन के जनहित सत्याग्रह का समापन, सांसद के आश्वासन के बाद पार्षदों ने भाजपा नेतृत्व पर जताया भरोसा 105 दिन के जनहित सत्याग्रह का समापन, सांसद के आश्वासन के बाद पार्षदों ने भाजपा नेतृत्व पर जताया भरोसा सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित एवं नगर विकास के मुद्दों को लेकर पिछले 105 दिनों से चल रहा जनहित सत्याग्रह गुरुवार को सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के सत्याग्रह स्थल पहुंचने के बाद समाप्त हुआ। सांसद ने पार्षदों से संवाद कर नगर की समस्याओं और लंबित मामलों की जानकारी ली तथा समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी शुक्ला, अजब सिंह सिकरवार, नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद जादौन भी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। सांसद को सौंपा जनहित एवं नगर विकास का मांगपत्र सत्याग्रह स्थल पर निर्वाचित पार्षदों की ओर से सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर को जनहित एवं नगर विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में नगर पालिका की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच, अधूरी योजनाओं को पूरा कराने, वार्डों में प्रकाश व्यवस्था, कच्ची गलियों एवं नालियों का निर्माण, राशन-पेंशन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सहायता केंद्र, नियमित कचरा उठाव तथा नगर पालिका परिषद की नियमित बैठकें आयोजित कर निर्वाचित पार्षदों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने जैसी मांगें रखी गईं। अध्यक्ष को हटाने की मांग पर निर्णय की मांग पार्षदों द्वारा दिए गए पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध लंबित राइट टू रिकॉल/अविश्वास संबंधी प्रक्रिया पर शीघ्र निर्णय की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। पत्र में उल्लेख किया गया कि 17 निर्वाचित पार्षदों ने पूर्व में अध्यक्ष के विरुद्ध राइट टू रिकॉल/अविश्वास संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ की थी। जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक सत्यापन के बाद प्रस्ताव शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को भेजे जाने के बावजूद अंतिम निर्णय लंबित है। पार्षदों ने मांग की कि पूरे मामले को जनहित, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नगर के भविष्य के दृष्टिकोण से देखते हुए निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार शीघ्र निर्णय कराया जाए। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि जनता के हित, नगर पालिका में पारदर्शिता, जवाबदेही और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ी है। 105 दिन बाद सांसद के आश्वासन पर सत्याग्रह समाप्त पिछले 105 दिनों से भाजपा पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी के नेतृत्व में जनहित सत्याग्रह जारी था। सत्याग्रह के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं, नगर पालिका की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों, पारदर्शिता तथा निर्वाचित पार्षदों की भूमिका से जुड़े मुद्दे लगातार उठाए गए। गुरुवार को सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर पार्षदों से चर्चा की और मांगपत्र स्वीकार किया। सांसद द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर पहल एवं सहयोग का आश्वासन दिए जाने के बाद 105 दिन से चल रहे जनहित सत्याग्रह को समाप्त करने की घोषणा की गई। भाजपा नेतृत्व पर जताया विश्वास सत्याग्रह के समापन अवसर पर मोहन रामजी लाल पचौरी सहित पार्षदों ने भाजपा नेतृत्व से जनहित के मामलों में हस्तक्षेप कर नगर की समस्याओं के समाधान में सहयोग का निवेदन किया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा समर्थन का स्वागत करते हुए पट्टिका पहनाई गई। इस दौरान कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा के साथ समर्थन जताते हुए भाजपा की पट्टिका पहनी। विधासभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी नाम समर्थन पत्र दिया उन्हें अपना नेतृत्वकर्ता माना इनमें नगर पालिका उपाध्यक्ष ललिता मनोज पार्षद श्रीपति प्रजापति, रामदीन खटीक, विमला सत्येंद्र जाटव, रामजी कुशवाह, शीला रामकुमार प्रजापति, सुरेश कुशवाह, नगर पालिका उपाध्यक्ष ललिता मनोज, निर्दलीय पार्षद रचना अशरफ, पार्षद गुंजा लक्ष्मण जाटव एवं पार्षद राकेश शिवहरे शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी,कैलाश चंद भगत, पार्षद पिंकी सुशील श्रीवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्षदों ने कहा कि उनका उद्देश्य सबलगढ़ का विकास, जनता की समस्याओं का समाधान, नगर पालिका में पारदर्शिता तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सम्मानजनक एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अब सभी की नजरें अध्यक्ष के विरुद्ध लंबित प्रक्रिया सहित नगर से जुड़े विभिन्न मामलों पर होने वाली आगामी प्रशासनिक एवं शासन स्तर की कार्रवाई पर रहेंगी।4
- ब्रैकिग कैलारस *"शक्कर कारखाना चलाओ आंदोलन*" *▪️22 अगस्त संपूर्ण जिला बंद की तैयारियां जोरों पर*। *▪️फोल्डर और पर्चो का किया गया विमोचन*। *=============* कैलारस - शक्कर कारखाना प्रांगण से- शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी आंदोलन आज छठवें दिन में पहुंच गया है। विधायक पंकज उपाध्याय छठवें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। हालांकि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनके स्वास्थ्य की स्थिति दिनों दिन गिरती जा रही है। परंतु उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आंदोलन को आगे बढ़ते हुए संघर्ष समिति ने 22 अगस्त को संपूर्ण जिला बंद करने का आह्वान किया है। इस जिला बंद में सभी कस्बों एवं शहरों में बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही जिले के सभी 775 गांव में बंद एवं हड़ताल रहेगी। गांवों से किसान अपनी जिंस बेचने के लिए बाजार में नहीं लाएंगे और न ही बाजार से कोई खरीदारी करेंगे। इसमें आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगे। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने संपूर्ण जिला बंद का समर्थन किया है। इसमें कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित सभी दल संगठन एवं जन संगठन तथा किसान संगठन शामिल हैं। इस दौरान प्रचार प्रसार के लिए एक फोल्डर और एक पर्चे का विमोचन किया गया। जिसे संघर्ष समिति के प्रमुख महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक,अशोक तिवारी, गयाराम सिंह धाकड़, बैजनाथ कुशवाहा पूर्व विधायक सहित समस्त मंच पर उपस्थित नेतागणों ने लोकार्पित किया। इस दौरान आम सभा का कार्यक्रम लगातार जारी रहा जिसे सर्वश्री डोंगर शर्मा एकता परिषद,नरेश गोस्वामी महासचिव मध्य प्रदेश किसान सभा, किरण शर्मा सेवा दल भिंड, चेतन जैन अंबाह, राम प्रकाश गुर्जर ग्रीनफील्ड आंदोलन मुरैना, शायद कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कल 21 अगस्त को इस आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से आ रहे हैं। इस आंदोलन को आज युवाओं की टीम ने विशेष समर्थन दिया है। साथ ही किसान सभा के बायपास रोड के आंदोलन से संबंधित जत्था और ग्रीन फील्ड आंदोलन से संबंधित कार्यकर्ता भी समर्थन देने पहुंचे हैं। संघर्ष समिति ने सभी से जोरदार तैयारी करने, आम सभा और बंद को सफल बनाने की अपील जारी की है।1
- फर्जी फर्म का बड़ा खेल दो आरोपियों को नई मंडी पुलिस ने शहर से किया गिरफ्तार, सरकारी रिकॉर्ड और 134 डोंगल बरामद हिण्डौन सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पत्रकारों से मुखातिब होते बताया कि आरोपी गोविन्द कुमार गुप्ता और पवन कुमार शर्मा उर्फ वासुदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर, अधिकारियों की मोहरें और ई-टीडीएस से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।1
- राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमल कुमार, सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।4
- सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर के समक्ष नगरपालिका कार्यालय में एक को छोड़कर सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्षदों द्वारा विगत 105 दिनों से दिए जा रहे धरने को जांच करने का आश्वासन देकर समाप्त कराया। टू लेन नहीं फोर लेन बनेगी सड़क ********************** सांसद श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना से श्योपुर तक अब टू लेन नहीं फोर लेन सड़क की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फोर लेन सड़क के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।इस काम के लिए राशि भी स्वीकृत हो गई है।पैसा डलते ही टैंडर हो जाएंगे।1